Chapter Chapter 2. प्रबंध के सिद्धांत Class 12 Business Study CBSE notes in hindi पेज 4 - CBSE Study
कक्षा 12 Business Study के लिए NCERT समाधान नवीनतम CBSE पाठ्यक्रम और NCERT पाठ्यपुस्तकों के अनुसार सावधानीपूर्वक तैयार किए गए हैं, ताकि विद्यार्थी प्रत्येक अवधारणा को स्पष्ट रूप से समझ सकें। इन समाधानों में सभी महत्वपूर्ण Chapter 2. प्रबंध के सिद्धांत को विस्तृत व्याख्या और चरण-दर-चरण उत्तरों सहित शामिल किया गया है, जिससे परीक्षा की बेहतर तैयारी हो सके। प्रत्येक पेज 4 को सरल भाषा में समझाया गया है, ताकि विद्यार्थी मूलभूत सिद्धांतों को आसानी से समझकर अपनी शैक्षणिक उपलब्धि में सुधार कर सकें। यह अध्ययन सामग्री दैनिक गृहकार्य, पुनरावृत्ति अभ्यास तथा वार्षिक परीक्षा की तैयारी के लिए विशेष रूप से उपयोगी है। सटीक उत्तर, स्पष्ट अवधारणाएँ और व्यवस्थित सामग्री विद्यार्थियों को आत्मविश्वास बढ़ाने तथा परीक्षाओं में अधिक अंक प्राप्त करने में सहायता करती है। चाहे आप किसी विशेष विषय का पुनरावृत्ति कर रहे हों या पूरे अध्याय की तैयारी कर रहे हों, यह संसाधन Business Study में पूर्ण सफलता के लिए विश्वसनीय और पाठ्यक्रम-आधारित मार्गदर्शन प्रदान करता है।
CBSE NOTES:
Class 12 English Medium Business Study All Chapters:
Chapter 2. प्रबंध के सिद्धांत
4. पेज 4
टेलर एवं फेयोल के योगदान का तुलनात्मक अध्ययन
समानताएं
(i) प्रबंधकीय समस्याओं का समाधान : दोनों प्रबंधकों द्वारा प्रबंधकीय समस्याओं का समाधान करने के लिए अपने-अपने सिद्धांतों को प्रस्तुत किया गया हैं | फेयोल के द्वारा 14 प्रबंध के सिद्धांत और टेलर के द्वारा वैज्ञानिक सिद्धांतों का प्रतिपादन किया गया हैं |
(ii) व्यावहारिक पक्ष पर बल : फेयोल व टेलर दोनों के द्वारा ही प्रबंध के सिद्धांतों को व्यवहार में लेन पर जोर दिया गया हैं |
(iii) अच्छे औद्योगिक संबंधों पर बल : प्रबंध के 14 सिद्धांत व वैज्ञानिक प्रबंध के सिद्धांत दोनों में ही श्रमिक व स्वामी में अच्छे व्यावसयिक सम्बन्ध को बनाने पर बल दिया गया हैं |
भिन्नताएं
|
अंतर का आधार |
टेलर |
फेयोल |
|
(i) संबंध |
उत्पादन/कारखाना क्षेत्र से सम्बंधित | |
उच्च स्तरीय प्रबंध से सम्बंधित | |
|
(ii) आदेश की एकता |
आदेश की एकता का उल्लंघन होती हैं | |
सख्ती से पालन होता हैं | |
|
(iii) सार्वभौमिकता |
टेलर के सिद्धांत केवल कुछ ही परिस्थितियों में लागू होते हैं | |
फेयोल के सिद्धांत सार्वभौमिक हैं | |
|
(iv) रचना का आधार |
वैज्ञानिक ढंग से अवलोकन व प्रयोग पर आधारित | |
व्यक्तिगत अनुभवों पर आधारित | |
|
(v) ध्यान का केंद्र |
उत्पादकता में वृद्धि करने पर | |
प्रशासन में सुधार पर | |
|
(vi) व्यक्तिगत |
वैज्ञानिक | |
पेशेवर | |