Chapter Chapter 10. वित्तीय बाज़ार Class 12 Business Study CBSE notes in hindi पेज 4 - CBSE Study
कक्षा 12 Business Study के लिए NCERT समाधान नवीनतम CBSE पाठ्यक्रम और NCERT पाठ्यपुस्तकों के अनुसार सावधानीपूर्वक तैयार किए गए हैं, ताकि विद्यार्थी प्रत्येक अवधारणा को स्पष्ट रूप से समझ सकें। इन समाधानों में सभी महत्वपूर्ण Chapter 10. वित्तीय बाज़ार को विस्तृत व्याख्या और चरण-दर-चरण उत्तरों सहित शामिल किया गया है, जिससे परीक्षा की बेहतर तैयारी हो सके। प्रत्येक पेज 4 को सरल भाषा में समझाया गया है, ताकि विद्यार्थी मूलभूत सिद्धांतों को आसानी से समझकर अपनी शैक्षणिक उपलब्धि में सुधार कर सकें। यह अध्ययन सामग्री दैनिक गृहकार्य, पुनरावृत्ति अभ्यास तथा वार्षिक परीक्षा की तैयारी के लिए विशेष रूप से उपयोगी है। सटीक उत्तर, स्पष्ट अवधारणाएँ और व्यवस्थित सामग्री विद्यार्थियों को आत्मविश्वास बढ़ाने तथा परीक्षाओं में अधिक अंक प्राप्त करने में सहायता करती है। चाहे आप किसी विशेष विषय का पुनरावृत्ति कर रहे हों या पूरे अध्याय की तैयारी कर रहे हों, यह संसाधन Business Study में पूर्ण सफलता के लिए विश्वसनीय और पाठ्यक्रम-आधारित मार्गदर्शन प्रदान करता है।
CBSE NOTES:
Class 12 English Medium Business Study All Chapters:
Chapter 10. वित्तीय बाज़ार
4. पेज 4
भारत प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड
भारत में शेयर बाज़ार पर नियंत्रण का कार्य भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड के द्वारा किया जाता हैं |जिसे सेबी के नाम से भी जाना जाता है |
सेबी के उद्येश्य
(1) शेयर बाज़ार के विभिन्न पक्षकारों के हितों की रक्षा कर सेबी शेयर बाज़ार में क्रय-विक्रय को नियमित करता हैं |
(2) सेबी शेयर बाज़ार में विभिन्न कंपनियों द्वारा दिए जाने वाली गलत सूचनाओं से निवेशकों की सुरक्षा करता हैं |
(3) यह अनुचित व्यवहार को रोकने का भी कार्य करता हैं |
(4) सेबी दलालों व अन्य मध्यस्थों की क्रियाओं कर नियंत्रण करता हैं |
सेबी के कार्य
सेबी के कार्यों को मुख्यता तीन भागों में बाँट जाता हैं ;
(1) संरक्षात्मक कार्य
(i) सेबी प्रतिभूति बाज़ार में होने वाले अनुचित व्यवहार को रोकने का कार्य करता हैं | जैसे गलत विवरण जारी करना |
(ii) प्रतिभूतियों में आतंरिक ट्रेडिंग को रोकना |
(iii) निवेशकों को प्रतिभूतियों से संबंधित शिक्षा देना |
(iv) सेबी प्रतिभूति बाज़ार से संबंधित आचार सहिंता को लागू करता हैं |
(2) संचालन संबंधी कार्य
(i) मध्यस्थों को शिक्षित करना |
(ii) शेयर बाज़ार के व्यवसाय को नियमित करना |
(iii) मध्यस्थों (ब्रोकर, उप-ब्रोकर, हस्तांतरण एजेंट, मर्चेट बैंकऔर अभिगोपक आदि ) का रजिस्ट्रेशन करना |
(iv) शेयर बाज़ार के अंकेक्षण का कम करना |
(v) म्युचुअल फण्ड आदि जैसी स्कीम का रजिस्ट्रेशन करना व संचालन करना |
(3) विकास संबंधी कार्य
(i) शोधकार्य करना |
(ii) शेयर बाज़ार के सभी पक्षकारों को विभिन्न सूचनाएं उपलब्ध करना |
(iii) लोचशील दृष्टिकोण अपनाकर पूंजी बाज़ार का विकास करना |