Chapter 8. गति Class 9 Science CBSE notes in hindi Assignment-2 - CBSE Study
कक्षा 9 Science के लिए NCERT समाधान नवीनतम CBSE पाठ्यक्रम और NCERT पाठ्यपुस्तकों के अनुसार सावधानीपूर्वक तैयार किए गए हैं, ताकि विद्यार्थी प्रत्येक अवधारणा को स्पष्ट रूप से समझ सकें। इन समाधानों में सभी महत्वपूर्ण 8. गति को विस्तृत व्याख्या और चरण-दर-चरण उत्तरों सहित शामिल किया गया है, जिससे परीक्षा की बेहतर तैयारी हो सके। प्रत्येक Assignment-2 को सरल भाषा में समझाया गया है, ताकि विद्यार्थी मूलभूत सिद्धांतों को आसानी से समझकर अपनी शैक्षणिक उपलब्धि में सुधार कर सकें। यह अध्ययन सामग्री दैनिक गृहकार्य, पुनरावृत्ति अभ्यास तथा वार्षिक परीक्षा की तैयारी के लिए विशेष रूप से उपयोगी है। सटीक उत्तर, स्पष्ट अवधारणाएँ और व्यवस्थित सामग्री विद्यार्थियों को आत्मविश्वास बढ़ाने तथा परीक्षाओं में अधिक अंक प्राप्त करने में सहायता करती है। चाहे आप किसी विशेष विषय का पुनरावृत्ति कर रहे हों या पूरे अध्याय की तैयारी कर रहे हों, यह संसाधन Science में पूर्ण सफलता के लिए विश्वसनीय और पाठ्यक्रम-आधारित मार्गदर्शन प्रदान करता है।
CBSE NOTES:
Class 9 English Medium Science All Chapters:
8. गति
7. Assignment-2
Assignment
प्रश्न 1: दुरी और विस्थापन में अंतर ज्ञात कीजिए |
प्रश्न 2: चाल और वेग में अंतर ज्ञात कीजिए |
प्रश्न 3: किसी वस्तु के एकसमान व असमान गति के लिए समय-दूरी ग्राफ की प्रकृति क्या होती है?
प्रश्न 4: किसी वस्तु की गति के विषय में आप क्या कह सकते हैं, जिसका दूरी-समय ग्राफ समय अक्ष के समानांतर एक सरल रेखा है?
प्रश्न 5: किसी वस्तु की गति के विषय में आप क्या कह सकते हैं, जिसका चाल-समय
ग्राफ समय अक्ष के समानांतर एक सरल रेखा है?
प्रश्न 6: वेग-समय ग्राफ के नीचे के क्षेत्र से मापी गई राशि क्या होती है?
प्रश्न 7: सदिश और अदिश राशियों में उदाहरण सहित अंतर स्पष्ट कीजिए |
प्रश्न 8: ग्राफीय विधि से गति के लिए समीकरण ज्ञात कीजिए |
प्रश्न 9: त्वरण क्या है ? यह कितने प्रकार का होता है ?
प्रश्न 10: कोई बस विरामावस्था से चलना प्रारंभ करती है तथा 2 मिनट तक 0.1 m s-2 के एकसमान त्वरण से चलती है। परिकलन कीजिए,
(a) प्राप्त की गई चाल तथा
(b) तय की गई दूरी।
प्रश्न 11: कोई रेलगाड़ी 90 km h-1 के चाल से चल रही है। ब्रेक लगाए जाने पर वह - 0.5 m s-2 का एकसमान त्वरण उत्पन्न करती है। रेलगाड़ी विरामावस्था में आने के पहले कितनी दूरी तय करेगी?
प्रश्न 12: एक ट्रॉली एक आनत तल पर 2 m s-2 के त्वरण से नीचे जा रही है। गति प्रारंभ करने के 3 s के पश्चात् उसका वेग क्या होगा?
प्रश्न 13: एक रेसिंग कार का एकसमान त्वरण 4 m s-2 है। गति प्रारंभ करने के 10 के पश्चात् वह कितनी दूरी तय करेगी?
प्रश्न 14: किसी पत्थर को उर्ध्वाधर उपर की ओर 5 m s-1 के वेग से फेंका जाता है। यदि गति के दौरान पत्थर का नीचे की ओर दिष्ट त्वरण 10 m s-2 है, तो पत्थर के द्वारा कितनी ऊँचाई प्राप्त की गई तथा उसे वहाँ पहुँचने में कितना समय लगा?
प्रश्न 15: एकसमान वृतीय गति क्या है ? इसके दो उदाहरण दीजिए |