2. क्या हमारे आस-पास के पदार्थ शुद्ध हैं ?
(विज्ञान-IX)
परिचय:
पिछले अध्याय में हम पढ़ चुके है कि "वह वस्तु जो स्थान घेरता हो और जिसका द्रव्यमान हो वह पदार्थ कहलाता है |"
शुद्ध पदार्थ: वह पदार्थ जिसमे मौजूद सभी कण समान रासायनिक प्रकृति के हो तो वह वैज्ञानिक दृष्टि से शुद्ध पदार्थ कहलाता है | अर्थात शुद्ध पदार्थ एक ही प्रकार के कणों से मिलकर बना है |
तत्व: तत्व पदार्थ का वह मूल (विशुद्ध) रूप है जिसे रासायनिक प्रक्रिया दवारा अन्य सरल पदार्थों में विभाजित नहीं किया जा सकता | जैसे -लोहा, सोना, चाँदी, कार्बन एवं ऑक्सीजन आदि |
सभी धातुएँ, अधातुयें और उपधातुयें तत्व की श्रेणी में आती है |
धातुओं के गुणधर्म :
(1) ये चमकीली होती है |
(2) ये ताप और विद्युत की सुचालक होती है |
(3) धातुएँ अघातवर्ध्य और तन्य होती है |
(4) ये ध्वानिक (प्रतिध्वनिपूर्ण ) होती है |
अधातुओं के गुणधर्म :
(1) ये चमकीली नहीं होती है |
(2) ये ताप और विद्युत की कुचालक होती है |
(3) अधातुयें अघातवर्ध्य और तन्य नहीं होती है |
(4) ये ध्वानिक (प्रतिध्वनिपूर्ण ) नहीं होती है |
उपधातु: कुछ तत्व धातुओं और अधातुओं के बीच के या दोनों के गुणधर्म प्रदर्शित करते है ऐसे तत्वों को उपधातु कहा जाता है है | जैसे - बोरान, सिलिकोन और जर्मेनियम इत्यादि |
यौगिक : दो या दो से अधिक तत्वों के मेल से एक निश्चित अनुपात में रासायनिक प्रक्रिया द्वारा बने पदार्थ को यौगिक कहते है | जैसे - जल, नमक, चीनी, अल्कोहल एवं कार्बन-डाइऑक्साइड आदि यौगिक है |
यौगिक का नाम मिलकर बने तत्वों का नाम
1. जल दो भाग हाइड्रोजन और एक भाग ऑक्सीजन
2. नमक एक भाग सोडियम और एक भाग क्लोरीन
3. कार्बन-डाइऑक्साइड एक भाग कार्बन और दो भाग ऑक्सीजन
नोट: उपरोक्त सभी यौगिक एक निश्चित अनुपात में ही बनते है | इन पदार्थों को बिना रासायनिक प्रक्रिया के अलग नहीं किया जा सकता है | इनमें उपस्थित सभी संघटक बने यौगिक से पूरी तरह भिन्न है |
मिश्रण: ऐसे पदार्थ जो एक या एक से अधिक तत्वों या यौगिक से मिलकर बना होता है मिश्रण कहलाता है | जैसे - जल में चीनी, रक्त, वायु और बालू नमक का मिश्रण आदि |
यौगिक तथा मिश्रण में अंतर :
मिश्रण | यौगिक |
1. तत्व या यौगिक मिलकर मिश्रण का निर्माण करते हैं | 2. यह नया पदार्थ नहीं होता है | 3. इसे भौतिक विधियों से अलग किया जा सकता है | 4. इसमें उपस्थित संघटक अपने अपने गुणधर्म को प्रदर्शित करते है | 5. इसके संघटकों का नियत अनुपात नहीं होता है | |
1. तत्व क्रिया करके नए यौगिक का निर्माण करते हैं | 2. यौगिक नया पदार्थ होता है | 3. इसे सिर्फ रासायनिक विधियों द्वारा ही अलग किया जा सकता है | 4. इसमें उपस्थित संघटक पूरी तरह से भिन्न होते है | 5. इनके संघटकों का नियत अनुपात होता है |
|
तत्व और यौगिक में अंतर :
तत्व | यौगिक |
1. इनमें सिर्फ एक ही प्रकार के परमाणु पाए जाते है | 2. इन्हें नहीं तो भौतिक और नहीं रासायनिक विधियों से ही अलग किया जा सकता है | 3. ये पदार्थों के मूल रूप होते है | |
1. इनमें दो या दो से अधिक प्रकार के परमाणु पाए जाते है | 2. इन्हें सिर्फ रासायनिक विधियों के द्वारा अलग किया जा सकता है | 3. ये तत्वों से बने नए पदार्थ होते है | |