5. जीवन की मौलिक इकाई
जीवविज्ञान:
कोशिका : शरीर की संरचनात्मक एवं क्रियात्मक इकाई को कोशिका कहते हैं |
- यह सभी सजीवों की मुलभुत इकाई है |
- सभी सजीव कोशिका से बने हैं |
- जैसे - एक भवन को बनाने के लिए ईंट (brick) संरचनात्मक इकाई का काम करता है थी उसी प्रकार किसी भी सजीव के शरीर निर्माण भी एक एक कोशिका को जोड़कर होता है |
कोशिकाएँ (Cells)
↓
उत्तक (Tissues)
↓
अंग (Organs)
↓
शारीरक तंत्र (Body system)
↓
शरीर (Body)
कोशिका एक संरचनात्मक इकाई है :
कोशिका हमारे शरीर को आकार प्रदान करता है इसलिए यह शरीर का संरचनात्मक इकाई है |
कोशिका एक क्रियात्मक इकाई है :
शरीर के सभी कार्य कोशिकीय स्तर पर होते है इसलिए यह शरीर का क्रियात्मक इकाई है |
कोशिका की खोज : कोशिका का सबसे पहले पता राबर्ट हुक ने 1665 में लगाया था | राबर्ट ब्राउन ने 1831 में कोशिका में केन्द्रक का पता लगाया |
कोशिका सिद्धांत : सभी पौधे तथा जंतु कोशिकाओं से बने हैं और वे जीवन की मुलभूत इकाई है | सभी कोशिकाएँ पूर्ववर्ती कोशिकाओं से बनती हैं | इस सिद्धांत को सर्व प्रथम दो जीव वैज्ञानिक एम. स्लीडन (1833) तथा टी. स्वान (1839) ने बताया |
कोशिकीय आधार पर जीवों का प्रकार:
कोशिकीय आधार पर जीव दो प्रकार के होते हैं -
(A) एककोशिकीय जीव : वे जीव जो एक ही कोशिका के बने होते हैं एवं स्वयं में ही एक सम्पूर्ण जीव होते है एक कोशिकीय जीव कहलाते हैं | जैसे- अमीबा, पैरामिशियम, क्लेमिड़ोमोनास और बैक्टीरिया (जीवाणु) आदि |
(B) बहुकोशिकीय जीव : वे जीव जिनमें अनेक कोशिकाएँ समाहित होकर विभिन्न कार्य को सम्पन्न करने हेतु विभिन्न अंगो का निर्माण करते है, बहुकोशिकीय जीव कहलाते है |
जैसे- फंजाई (कवक) पादप, मनुष्य एवं अन्य जन्तु आदि |
* प्रत्येक बहु कोशिकीय जीव एक कोशिकीय जीवों से ही विकसित हुआ है |
* कोशिकाएँ विभाजित होकर अपनी जैसी कोशिकाएँ बनाती हैं |
* इस प्रकार सभी कोशिकाएँ अपनी पूर्ववर्ती कोशिकाओं से उत्पन्न होती है |
* बहुकोशिकीय जीवों में श्रम विभाजन होता है अर्थात शरीर के विभिन्न अंग में कार्य करने के लिए विभिन्न एक विशिष्ट कोशिकाएँ होती हैं |
कोशिकाओं की आकृति तथा आकार उनके विशिष्ट कार्यों के अनुरूप होते हैं :
(i) कुछ कोशिकाएँ अपनी आकार बदलती रहती हैं - जैसे : अमीबा
(ii) कुछ जीवों में कोशिका का आकार स्थोर रहता है - जैसे : तंत्रिका कोशिका |
मानव शरीर में पाए जाने वाले कुछ कोशिकाओं का नाम :
(i) तंत्रिका कोशिका (Nerve cell)
(ii) रुधिर कोशिका (Blood cell)
(iii) वसा कोशिका (Fat cell)
(iv) अस्थि कोशिका (Bone cell)
(v) चिकनी पेशी कोशिका (Muscular Cell)
(vi) जनन कोशिका: (Reproductive Cell)
(a) शुक्राणु (sperm)
(b) अंडाणु (Ovum)
पादप कोशिका और जन्तु कोशिका में अंतर :
पादप कोशिका
1. इसमें कोशिका भित्ती होती है ।
2. इसमें हरित लवक उपस्थित होते है ।
3. इनमें प्रकाश संश्लेषण होता हैं ।
4. ये प्रायः बड़े आकार की होती हैं ।
जन्तु कोशिका
1. इसमें कोशिका भित्ती नही होती हैं ।
2. इसमें हरित लवक अनुपस्थित होते हैं ।
3. इनमे प्रकाश संश्लेषण नही होता हैं ।
4. ये प्रायः छोटे आकार की होती हैं ।