Your Complete CBSE Learning Hub

Free NCERT Solutions, Revision Notes & Practice Questions

Notes | Solutions | PYQs | Sample Papers — All in One Place

Get free NCERT solutions, CBSE notes, sample papers and previous year question papers for Class 6 to 12 in Hindi and English medium.

Advertise:

Chapter 2. क्या हमारे आस-पास के पदार्थ शुद्ध है Class 9 Science CBSE notes in hindi कोलाइडल विलयन और टिंडल प्रभाव - CBSE Study

Chapter 2. क्या हमारे आस-पास के पदार्थ शुद्ध है Science Class 9 cbse notes कोलाइडल विलयन और टिंडल प्रभाव in hindi, all chapters and exercises are covered the ncert latest syllabus 2026 - 27.

• Hi Guest! • LoginRegister

Class 6

CBSE Notes

Class 7

CBSE Notes

Class 8

CBSE Notes

Class 9

CBSE Notes

Class 10

CBSE Notes

Class 11

CBSE Notes

Class 12

CBSE Notes

Chapter 2. क्या हमारे आस-पास के पदार्थ शुद्ध है Class 9 Science CBSE notes in hindi कोलाइडल विलयन और टिंडल प्रभाव - CBSE Study

कक्षा 9 Science के लिए NCERT समाधान नवीनतम CBSE पाठ्यक्रम और NCERT पाठ्यपुस्तकों के अनुसार सावधानीपूर्वक तैयार किए गए हैं, ताकि विद्यार्थी प्रत्येक अवधारणा को स्पष्ट रूप से समझ सकें। इन समाधानों में सभी महत्वपूर्ण 2. क्या हमारे आस-पास के पदार्थ शुद्ध है को विस्तृत व्याख्या और चरण-दर-चरण उत्तरों सहित शामिल किया गया है, जिससे परीक्षा की बेहतर तैयारी हो सके। प्रत्येक कोलाइडल विलयन और टिंडल प्रभाव को सरल भाषा में समझाया गया है, ताकि विद्यार्थी मूलभूत सिद्धांतों को आसानी से समझकर अपनी शैक्षणिक उपलब्धि में सुधार कर सकें। यह अध्ययन सामग्री दैनिक गृहकार्य, पुनरावृत्ति अभ्यास तथा वार्षिक परीक्षा की तैयारी के लिए विशेष रूप से उपयोगी है। सटीक उत्तर, स्पष्ट अवधारणाएँ और व्यवस्थित सामग्री विद्यार्थियों को आत्मविश्वास बढ़ाने तथा परीक्षाओं में अधिक अंक प्राप्त करने में सहायता करती है। चाहे आप किसी विशेष विषय का पुनरावृत्ति कर रहे हों या पूरे अध्याय की तैयारी कर रहे हों, यह संसाधन Science में पूर्ण सफलता के लिए विश्वसनीय और पाठ्यक्रम-आधारित मार्गदर्शन प्रदान करता है।

Class 9 English Medium Science All Chapters:

2. क्या हमारे आस-पास के पदार्थ शुद्ध है

3. कोलाइडल विलयन और टिंडल प्रभाव

Page 3 of 4

2. क्या हमारे आस-पास के पदार्थ शुद्ध है ? 

(विज्ञान-IX)


 

निलंबन : वह विषमांगी घोल जो ठोस द्रव में परिक्षेपित हो जाता है, निलंबन कहलाता है | 

निलंबन एक विषमांगी मिश्रण है, जिसमें विलेय पदार्थ के कण घुलते नहीं है बल्कि माध्यम के समष्टि में निलंबित रहते है | ये निलंबित कण आँखों से देखे जा सकते है | 

निलम्बन के गुणधर्म : 

(1)    यह एक विषमांगी मिश्रण है | 

(2)    ये कण आँखों से देखे जा सकते है | 

(3)    इनके निलंबित कण प्रकाश के किरण को फैला देते है |

(4)    ये अस्थाई होते है |

(5)    इन्हें छानने की विधि से अलग किया जा सकता है | 

कोलाइडल विलयन : यह एक विषमांगी मिश्रण है, जिसके कण अति सूक्ष्म होने की वजह से दिखाई तो नहीं देते परन्तु कोलाइडल के कण विलयन में समान रूप से फैले रहते है और ये प्रकाश के किरण को असानी से फैला देते है | ऐसा विलयन कोलाइडल विलयन कहलाता है |

जैसे - दूध, धुआं, कोहरा, आदि | 

कोलाइडल विलयन के गुणधर्म : 

(1)    यह एक विषमांगी मिश्रण होता है |

(2)   इनका आकार छोटा होने के कारण इन्हें आँखों से देखा नहीं जा सकता है |

(3)   ये प्रकाश के मार्ग को दृश्य बनाते है | 

(4)   छानने की विधि से इसके कणों को पृथक नहीं किया जा सकता है |

(5)   ये टिंडल प्रभाव दिखाते है | 

कोलाइडल विलयन के संघटक : 

परिक्षिप्त प्रावस्था (dispersed Phase): विलेय पदार्थ की तरह का घटक या परिक्षिप्त कण जो की कोलाइडल के रूप में रहता है उसे परिक्षिप्त प्रावस्था कहते है | अर्थात विलेय कणों को परिक्षिप्त प्रावस्था कहते है | 

परिक्षेपण माध्यम (Dispersing Medium): वह घटक जिसमे परिक्षिप्त प्रावस्था निलंबित रहता है, परिक्षेपण माध्यम कहते है | अर्थात विलायक जिसमें ये पूरी तरह से वितरित रहते है, उसे परिक्षेपण माध्यम कहते है | 

टिंडल प्रभाव (Tyndall Effect):

कोलाइडल के छोटे-छोटे कण प्रकाश के किरण को फैला देते है इस प्रकार प्रकाश के किरण का फैलाना टिंडल प्रभाव (Tyndall Effect) कहते है |

नोट: टिंडल प्रभाव की खोज टिनडल नामक वैज्ञानिक ने की थी |   

टिंडल प्रभाव दर्शाने वाले कोलाइड्स के समान्य उदहारण : 

दूध, फेस क्रीम, कोहरा, बादल, कुहासा, धुआं, शेविंग क्रीम, मिल्क ऑफ़ मैग्नीशिया, कीचड़, जेली, पनीर, मक्खन इत्यादि | 

टिंडल प्रभाव

 

आप ने घरों की छतों या खिड़कियों से भी टिंडल प्रभाव को देखा होगा | 

जब प्रकाश का पुंज इन छिद्रों से होकर गुजरता है तो वायु में उपस्थित कोलाइड्स के कण दृश्य हो जाते है और स्पष्ट देखे जाते है | ऐसा जंगलों में भी देखा जाता है जब घने पेड़ की डालियों के बीच से प्रकाश की किरण गुजरती है तो वायु के कण दृश्य हो जाते है | 

टिंडल प्रभाव

 

Page 3 of 4

Topic Lists Page Wise:

Disclaimer:

This website's domain name has included word "CBSE" but here we clearly declare that we and our website have neither any relation to CBSE and nor affliated to CBSE organisation.