Your Complete CBSE Learning Hub

Free NCERT Solutions, Revision Notes & Practice Questions

Notes | Solutions | PYQs | Sample Papers — All in One Place

Get free NCERT solutions, CBSE notes, sample papers and previous year question papers for Class 6 to 12 in Hindi and English medium.

Advertise:

Chapter 2. क्या हमारे आस-पास के पदार्थ शुद्ध है Class 9 Science CBSE notes in hindi मिश्रण और विलयन के भेद - CBSE Study

Chapter 2. क्या हमारे आस-पास के पदार्थ शुद्ध है Science Class 9 cbse notes मिश्रण और विलयन के भेद in hindi, all chapters and exercises are covered the ncert latest syllabus 2026 - 27.

• Hi Guest! • LoginRegister

Class 6

CBSE Notes

Class 7

CBSE Notes

Class 8

CBSE Notes

Class 9

CBSE Notes

Class 10

CBSE Notes

Class 11

CBSE Notes

Class 12

CBSE Notes

Chapter 2. क्या हमारे आस-पास के पदार्थ शुद्ध है Class 9 Science CBSE notes in hindi मिश्रण और विलयन के भेद - CBSE Study

कक्षा 9 Science के लिए NCERT समाधान नवीनतम CBSE पाठ्यक्रम और NCERT पाठ्यपुस्तकों के अनुसार सावधानीपूर्वक तैयार किए गए हैं, ताकि विद्यार्थी प्रत्येक अवधारणा को स्पष्ट रूप से समझ सकें। इन समाधानों में सभी महत्वपूर्ण 2. क्या हमारे आस-पास के पदार्थ शुद्ध है को विस्तृत व्याख्या और चरण-दर-चरण उत्तरों सहित शामिल किया गया है, जिससे परीक्षा की बेहतर तैयारी हो सके। प्रत्येक मिश्रण और विलयन के भेद को सरल भाषा में समझाया गया है, ताकि विद्यार्थी मूलभूत सिद्धांतों को आसानी से समझकर अपनी शैक्षणिक उपलब्धि में सुधार कर सकें। यह अध्ययन सामग्री दैनिक गृहकार्य, पुनरावृत्ति अभ्यास तथा वार्षिक परीक्षा की तैयारी के लिए विशेष रूप से उपयोगी है। सटीक उत्तर, स्पष्ट अवधारणाएँ और व्यवस्थित सामग्री विद्यार्थियों को आत्मविश्वास बढ़ाने तथा परीक्षाओं में अधिक अंक प्राप्त करने में सहायता करती है। चाहे आप किसी विशेष विषय का पुनरावृत्ति कर रहे हों या पूरे अध्याय की तैयारी कर रहे हों, यह संसाधन Science में पूर्ण सफलता के लिए विश्वसनीय और पाठ्यक्रम-आधारित मार्गदर्शन प्रदान करता है।

Class 9 English Medium Science All Chapters:

2. क्या हमारे आस-पास के पदार्थ शुद्ध है

2. मिश्रण और विलयन के भेद

Page 2 of 4

2. क्या हमारे आस-पास के पदार्थ शुद्ध है ? 

(विज्ञान-IX)


 

मिश्रण के प्रकार : 

मिश्रण दो प्रकार के होते है |

(I)   समांगी मिश्रण : वह मिश्रण जिसकी बनावट समान हो तथा इसके कणों को अलग अलग नहीं पहचाना जा सके समांगी मिश्रण कहते है | जैसे : नमक और जल का घोल |  

(II)  विषमांगी मिश्रण : वह मिश्रण जिसके अंश भौतिक रूप से अलग होते है और इसके कणों को अलग-अलग पहचाना जा सकता है, विषमांगी मिश्रण कहलाता है | जैसे : लोहे के बुरादे और बालू का मिश्रण | 

 

 

मिश्रण के गुणधर्म:

  • मिश्रण के संघटकों को असानी से अलग किया जा सकता है | 
  • प्रत्येक संघटक का अपना वास्तविक गुणधर्म होता है |
  • संघटकों का अनुपात अलग-अलग होता है |  

विलयन 

विलयन : दो या दो से अधिक पदार्थों के समांगी मिश्रण को विलयन कहते है | 

जैसे : निम्बू जल, सोडा जल आदि | 

विलयन पदार्थ के तीनो अवस्थाओं में पाया जाता है | 

(1)  ठोस विलयन : मिश्र धातु |

(2)  तरल विलयन : निम्बू-पानी |

(3)  गैसीय विलयन : वायु | 

विलयन के कण समान रूप से वितरित रहते है, अर्थात इसके कणों को अलग-अलग पहचाना नहीं जा सकता है | जैसे - निम्बू-चीनी पानी में एक ही स्वाद होता है , ऐसा नहीं है कि चखने पर निम्बू का स्वाद अलग प्राप्त हो और चीनी का अलग प्राप्त हो | 

विलयन के गुण : 

(I)    यह एक समांगी मिश्रण है | 

(ii)   विलयन के कण समान रूप से वितरित रहते है जिन्हें आँखों से देखा नहीं जा सकता है | 

(III)   विलयन में प्रकाश का मार्ग दिखाई नहीं देता है | 

(IV)   यह स्थाई होता है |

(V)    छानने की विधि से इसके विलेय कणों को पृथक नहीं किया जा सकता है |  

 

विलयन = विलायक + विलेय 

विलायक : विलयन का वह घटक जो विलयन में सबसे अधिक मात्रा में होता है और यह दुसरे घटकों को को विलयन में मिलाता है, विलायक कहलाता है | जैसे : जल, अल्कोहल, तारपीन तेल आदि विलायक होते है | 

विलेय : विलयन का वह घटक जो विलयन में सबसे कम मात्रा में रहता है और विलायक में घुला रहता है | जैसे : चीनी, नमक, सोडा, पोटेशियम परमैगनेट और आयोडीन आदि | 

प्रश्न: वायु के मिश्रण में विलायक और विलेय का नाम बताइए ? 

 

सांद्रता : किसी मिश्रण में इकाई आयतन में उपस्थित किसी पदार्थ की विशेष मात्रा होती है | 

विलयन की सांद्रता : रसायन विज्ञान में किसी विलयन की सांद्रता उस विलयन के इकाई आयतन में उपस्थित पदार्थ की मात्रा के रूप में परिभाषित किया गया है। अर्थात, 

"किसी विलयन के इकाई आयतन में विलेय पदार्थ की उपस्थित मात्रा को विलयन की सांद्रता कहते है |"

(1)  संतृप्त विलयन: वह विलयन जिसमें दिए गए निश्चित ताप पर विलेय पदार्थ जब और अधिक नहीं घुलता तो ऐसे विलयन को संतृप्त विलयन कहते है | 

(2)  असंतृप्त विलयन: यदि एक विलयन में विलेय पदार्थ की मात्रा संतृप्तता (घुलने की क्षमता ) से कम हो तो ऐसे विलयन को असंतृप्त विलयन कहते है | 

(3)  अतिसंतृप्त विलयन : यदि किसी विलयन में विलेय पदार्थ की मात्रा (सांद्रता) संतृप्त स्तर से अधिक हो तो इसे अतिसंतृप्त विलयन कहते है | 

घुलनशीलता : विलेय पदार्थ की वह मात्रा जो जो दिए गए ताप पर संतृप्त विलयन में उपस्थित है वह विलेय पदार्थ की घुलनशीलता कहलाता है | 

 

 

Page 2 of 4

Topic Lists Page Wise:

Disclaimer:

This website's domain name has included word "CBSE" but here we clearly declare that we and our website have neither any relation to CBSE and nor affliated to CBSE organisation.