Chapter 2. क्या हमारे आस-पास के पदार्थ शुद्ध है Class 9 Science CBSE notes in hindi शुद्ध पदार्थ - CBSE Study
कक्षा 9 Science के लिए NCERT समाधान नवीनतम CBSE पाठ्यक्रम और NCERT पाठ्यपुस्तकों के अनुसार सावधानीपूर्वक तैयार किए गए हैं, ताकि विद्यार्थी प्रत्येक अवधारणा को स्पष्ट रूप से समझ सकें। इन समाधानों में सभी महत्वपूर्ण 2. क्या हमारे आस-पास के पदार्थ शुद्ध है को विस्तृत व्याख्या और चरण-दर-चरण उत्तरों सहित शामिल किया गया है, जिससे परीक्षा की बेहतर तैयारी हो सके। प्रत्येक शुद्ध पदार्थ को सरल भाषा में समझाया गया है, ताकि विद्यार्थी मूलभूत सिद्धांतों को आसानी से समझकर अपनी शैक्षणिक उपलब्धि में सुधार कर सकें। यह अध्ययन सामग्री दैनिक गृहकार्य, पुनरावृत्ति अभ्यास तथा वार्षिक परीक्षा की तैयारी के लिए विशेष रूप से उपयोगी है। सटीक उत्तर, स्पष्ट अवधारणाएँ और व्यवस्थित सामग्री विद्यार्थियों को आत्मविश्वास बढ़ाने तथा परीक्षाओं में अधिक अंक प्राप्त करने में सहायता करती है। चाहे आप किसी विशेष विषय का पुनरावृत्ति कर रहे हों या पूरे अध्याय की तैयारी कर रहे हों, यह संसाधन Science में पूर्ण सफलता के लिए विश्वसनीय और पाठ्यक्रम-आधारित मार्गदर्शन प्रदान करता है।
CBSE NOTES:
Class 9 English Medium Science All Chapters:
2. क्या हमारे आस-पास के पदार्थ शुद्ध है
1. शुद्ध पदार्थ
2. क्या हमारे आस-पास के पदार्थ शुद्ध हैं ?
(विज्ञान-IX)
परिचय:
पिछले अध्याय में हम पढ़ चुके है कि "वह वस्तु जो स्थान घेरता हो और जिसका द्रव्यमान हो वह पदार्थ कहलाता है |"
शुद्ध पदार्थ: वह पदार्थ जिसमे मौजूद सभी कण समान रासायनिक प्रकृति के हो तो वह वैज्ञानिक दृष्टि से शुद्ध पदार्थ कहलाता है | अर्थात शुद्ध पदार्थ एक ही प्रकार के कणों से मिलकर बना है |
तत्व: तत्व पदार्थ का वह मूल (विशुद्ध) रूप है जिसे रासायनिक प्रक्रिया दवारा अन्य सरल पदार्थों में विभाजित नहीं किया जा सकता | जैसे -लोहा, सोना, चाँदी, कार्बन एवं ऑक्सीजन आदि |
सभी धातुएँ, अधातुयें और उपधातुयें तत्व की श्रेणी में आती है |
धातुओं के गुणधर्म :
(1) ये चमकीली होती है |
(2) ये ताप और विद्युत की सुचालक होती है |
(3) धातुएँ अघातवर्ध्य और तन्य होती है |
(4) ये ध्वानिक (प्रतिध्वनिपूर्ण ) होती है |
अधातुओं के गुणधर्म :
(1) ये चमकीली नहीं होती है |
(2) ये ताप और विद्युत की कुचालक होती है |
(3) अधातुयें अघातवर्ध्य और तन्य नहीं होती है |
(4) ये ध्वानिक (प्रतिध्वनिपूर्ण ) नहीं होती है |
उपधातु: कुछ तत्व धातुओं और अधातुओं के बीच के या दोनों के गुणधर्म प्रदर्शित करते है ऐसे तत्वों को उपधातु कहा जाता है है | जैसे - बोरान, सिलिकोन और जर्मेनियम इत्यादि |
यौगिक : दो या दो से अधिक तत्वों के मेल से एक निश्चित अनुपात में रासायनिक प्रक्रिया द्वारा बने पदार्थ को यौगिक कहते है | जैसे - जल, नमक, चीनी, अल्कोहल एवं कार्बन-डाइऑक्साइड आदि यौगिक है |
यौगिक का नाम मिलकर बने तत्वों का नाम
1. जल दो भाग हाइड्रोजन और एक भाग ऑक्सीजन
2. नमक एक भाग सोडियम और एक भाग क्लोरीन
3. कार्बन-डाइऑक्साइड एक भाग कार्बन और दो भाग ऑक्सीजन
नोट: उपरोक्त सभी यौगिक एक निश्चित अनुपात में ही बनते है | इन पदार्थों को बिना रासायनिक प्रक्रिया के अलग नहीं किया जा सकता है | इनमें उपस्थित सभी संघटक बने यौगिक से पूरी तरह भिन्न है |
मिश्रण: ऐसे पदार्थ जो एक या एक से अधिक तत्वों या यौगिक से मिलकर बना होता है मिश्रण कहलाता है | जैसे - जल में चीनी, रक्त, वायु और बालू नमक का मिश्रण आदि |
यौगिक तथा मिश्रण में अंतर :
| मिश्रण | यौगिक |
|
1. तत्व या यौगिक मिलकर मिश्रण का निर्माण करते हैं | 2. यह नया पदार्थ नहीं होता है | 3. इसे भौतिक विधियों से अलग किया जा सकता है | 4. इसमें उपस्थित संघटक अपने अपने गुणधर्म को प्रदर्शित करते है | 5. इसके संघटकों का नियत अनुपात नहीं होता है | |
1. तत्व क्रिया करके नए यौगिक का निर्माण करते हैं | 2. यौगिक नया पदार्थ होता है | 3. इसे सिर्फ रासायनिक विधियों द्वारा ही अलग किया जा सकता है | 4. इसमें उपस्थित संघटक पूरी तरह से भिन्न होते है | 5. इनके संघटकों का नियत अनुपात होता है |
|
तत्व और यौगिक में अंतर :
| तत्व | यौगिक |
|
1. इनमें सिर्फ एक ही प्रकार के परमाणु पाए जाते है | 2. इन्हें नहीं तो भौतिक और नहीं रासायनिक विधियों से ही अलग किया जा सकता है | 3. ये पदार्थों के मूल रूप होते है | |
1. इनमें दो या दो से अधिक प्रकार के परमाणु पाए जाते है | 2. इन्हें सिर्फ रासायनिक विधियों के द्वारा अलग किया जा सकता है | 3. ये तत्वों से बने नए पदार्थ होते है | |
