Chapter 13. हम बीमार क्यों होते है Class 9 Science CBSE notes in hindi page 2 - CBSE Study
कक्षा 9 Science के लिए NCERT समाधान नवीनतम CBSE पाठ्यक्रम और NCERT पाठ्यपुस्तकों के अनुसार सावधानीपूर्वक तैयार किए गए हैं, ताकि विद्यार्थी प्रत्येक अवधारणा को स्पष्ट रूप से समझ सकें। इन समाधानों में सभी महत्वपूर्ण 13. हम बीमार क्यों होते है को विस्तृत व्याख्या और चरण-दर-चरण उत्तरों सहित शामिल किया गया है, जिससे परीक्षा की बेहतर तैयारी हो सके। प्रत्येक page 2 को सरल भाषा में समझाया गया है, ताकि विद्यार्थी मूलभूत सिद्धांतों को आसानी से समझकर अपनी शैक्षणिक उपलब्धि में सुधार कर सकें। यह अध्ययन सामग्री दैनिक गृहकार्य, पुनरावृत्ति अभ्यास तथा वार्षिक परीक्षा की तैयारी के लिए विशेष रूप से उपयोगी है। सटीक उत्तर, स्पष्ट अवधारणाएँ और व्यवस्थित सामग्री विद्यार्थियों को आत्मविश्वास बढ़ाने तथा परीक्षाओं में अधिक अंक प्राप्त करने में सहायता करती है। चाहे आप किसी विशेष विषय का पुनरावृत्ति कर रहे हों या पूरे अध्याय की तैयारी कर रहे हों, यह संसाधन Science में पूर्ण सफलता के लिए विश्वसनीय और पाठ्यक्रम-आधारित मार्गदर्शन प्रदान करता है।
CBSE NOTES:
Class 9 English Medium Science All Chapters:
13. हम बीमार क्यों होते है
2. page 2
रोग के लक्षण (Symptoms) : वे सभी परेशानियाँ जो अस्वस्थता की अवस्था में परिलक्षित होते हैं रोग के लक्षण कहलाते हैं | ये हमें खराबी के संकेत देते हैं | जैसे- खाँसी, सिरदर्द, दस्त, घाव में मवाद इत्यादि |
रोग के चिन्ह : किसी रोग के वे लक्षण जो किसी विशेष रोग के बारे में सुनिश्चित संकेत देते है रोग में चिन्ह कहलाते हैं |
रोग निदान (Diagonosis) : जब कोई चिकित्सक प्रयोगशाला के परिक्षण द्वारा अथवा रोग के चिन्ह को देखकर एक विशेष रोग को पहचान लेता है तो इसे रोग निदान कहते है |
चिकित्सा (Treatment) : जब कोई चिकित्सक रोग का निदान (पहचान) कर लेने के बाद उसको औषधि (Medicine) या अन्य प्रक्रिया द्वारा रोगी को रोग मुक्त करता है तो उसे चिकित्सा कहते है |
रोग के कारक (Causative Agents) :
रोग के दो कारण होते हैं :
(i) तात्कालिक कारण : सूक्ष्म जीवों का संक्रमण रोग का तात्कालिक कारण होता है और इन्हें रोग कारक (cuasative agents) कहते हैं | जैसे - वायरस (विषाणु), बैक्टीरिया (जीवाणु), प्रोटोजोआ, कृमि और कवक एवं फुफुंदी इत्यादि |
(ii) सहायक कारण : सहायक कारण वे कारण होते हैं जो संक्रमण या अन्य कारकों को रोग उत्पन्न करने में सहायता प्रदान करते है | जैसे -
(a) अनुवांशिक भिन्नता
(b) पोषण की कमी
(c) सामाजिक कारण