Your Complete CBSE Learning Hub

Free NCERT Solutions, Revision Notes & Practice Questions

Notes | Solutions | PYQs | Sample Papers — All in One Place

Get free NCERT solutions, CBSE notes, sample papers and previous year question papers for Class 6 to 12 in Hindi and English medium.

Advertise:

Chapter 11. कार्य और उर्जा Class 9 Science CBSE notes in hindi शक्ति एवं ऊर्जा का व्यावसायिक मात - CBSE Study

Chapter 11. कार्य और उर्जा Science Class 9 cbse notes शक्ति एवं ऊर्जा का व्यावसायिक मात in hindi, all chapters and exercises are covered the ncert latest syllabus 2026 - 27.

• Hi Guest! • LoginRegister

Class 6

CBSE Notes

Class 7

CBSE Notes

Class 8

CBSE Notes

Class 9

CBSE Notes

Class 10

CBSE Notes

Class 11

CBSE Notes

Class 12

CBSE Notes

Chapter 11. कार्य और उर्जा Class 9 Science CBSE notes in hindi शक्ति एवं ऊर्जा का व्यावसायिक मात - CBSE Study

कक्षा 9 Science के लिए NCERT समाधान नवीनतम CBSE पाठ्यक्रम और NCERT पाठ्यपुस्तकों के अनुसार सावधानीपूर्वक तैयार किए गए हैं, ताकि विद्यार्थी प्रत्येक अवधारणा को स्पष्ट रूप से समझ सकें। इन समाधानों में सभी महत्वपूर्ण 11. कार्य और उर्जा को विस्तृत व्याख्या और चरण-दर-चरण उत्तरों सहित शामिल किया गया है, जिससे परीक्षा की बेहतर तैयारी हो सके। प्रत्येक शक्ति एवं ऊर्जा का व्यावसायिक मात को सरल भाषा में समझाया गया है, ताकि विद्यार्थी मूलभूत सिद्धांतों को आसानी से समझकर अपनी शैक्षणिक उपलब्धि में सुधार कर सकें। यह अध्ययन सामग्री दैनिक गृहकार्य, पुनरावृत्ति अभ्यास तथा वार्षिक परीक्षा की तैयारी के लिए विशेष रूप से उपयोगी है। सटीक उत्तर, स्पष्ट अवधारणाएँ और व्यवस्थित सामग्री विद्यार्थियों को आत्मविश्वास बढ़ाने तथा परीक्षाओं में अधिक अंक प्राप्त करने में सहायता करती है। चाहे आप किसी विशेष विषय का पुनरावृत्ति कर रहे हों या पूरे अध्याय की तैयारी कर रहे हों, यह संसाधन Science में पूर्ण सफलता के लिए विश्वसनीय और पाठ्यक्रम-आधारित मार्गदर्शन प्रदान करता है।

Class 9 English Medium Science All Chapters:

11. कार्य और उर्जा

4. शक्ति एवं ऊर्जा का व्यावसायिक मात

Page 4 of 6

शक्ति (Power) : कार्य करने कि दर या उर्जा रूपांतरण की दर को शक्ति कहते हैं | 

शक्ति = कार्य / समय 

इसे P से सूचित करते है :

P = W / t 

इसका S.I मात्रक J s-1 होता है जिसे W (Watt) भी कहा जाता है | शक्ति का मात्रक वाट (W) जेम्स वाट के नाम पर रखा गया है | 

1 वाट शक्ति की परिभाषा : 

जब कोई अभिकर्ता या वस्तु 1 सेकेंड में 1 जुल कार्य करता है तो इसे 1 वाट शक्ति कहते हैं |

कार्य करने की दर : 

शक्ति (Power) : कार्य करने की दर या शक्ति रूपांतरण की दर को  शक्ति कहते हैं | 

इसे P से दर्शाते हैं | 

शक्ति = कार्य / समय 

शक्ति का मात्रक Js-1 है इसे  वाट कहते हैं और W से दर्शाते हैं | 

1 वाट शक्ति की परिभाषा : 

जब कोई वस्तु 1 सेकेंड में 1 जुल कार्य करता है तो इसे 1 वाट शक्ति कहते है | 

उर्जा के उच्च दरों को किलोवाट (kW) में व्यक्त करते हैं | 

1000 वाट = 1 किलोवाट 

या 1000 Js-1 या 1000 वाट = 1kW

ऊर्जा का व्यावसायिक मात्रक (Commercial Unit of Energy):

जब हम ऊर्जा का उपभोग बड़ी मात्रा में करते हैं तो जूल का उपयोग न करके किलोंवाट घंटा (kW h) का उपयोग करते है | जूल ऊर्जा का बहुत छोटा मात्रक है | 

किलोवाट घंटा (kW h) : जब 1 kW ऊर्जा की मात्रा किसी स्रोत से 1 घंटे तक उपयोग करने में व्यय होती है तो इसे एक किलोवाट घंटा (kW h) कहते हैं |  

उदाहरण : यदि एक मशीन जो एक सेकेंड में 1000 J ऊर्जा उपयोग करती है यदि इस मशीन को लगातार 1 घंटे उपयोग किया जाये तो यह 1 घंटे में 1000 x 3600 J ऊर्जा अर्थात 1 kW h ऊर्जा उपभोग करेगी | 

अत: 1 kW h = 3600000 J = 3.6 x 106 J 

व्यावसायिक ऊर्जा : `घरों, उद्योगों तथा व्यवसायिक संस्थानों के हम ऊर्जा के लिए विद्युत ऊर्जा का उपभोग करते हैं, जिसे प्राय: किलोवाट घंटा में व्यक्त करते हैं | इसे ही व्यावसायिक ऊर्जा कहते हैं | 

व्यावसायिक ऊर्जा का मात्रक किलोवाट घंटा (kW h) हैं जिसे यूनिट (unit) में व्यक्त करते हैं |

1 यूनिट = 1 kW h

उदाहरण : मान लीजिए कि किसी घर में 1 महीने में 25 kW विद्युत ऊर्जा उपभोग की गयी तो जब इसे unit में व्यक्त करेंगे तो कहेंगे कि 25 यूनिट विद्युत ऊर्जा उपभोग की गयी हैं | 

ऊर्जा के व्यावसायिक मात्रक पर आधारित आंकिक प्रश्न (Numerical): 

उदाहरण 1: एक व्यक्ति अपने घर के एक कमरे में 100 W का एक बल्ब प्रतिदिन 7 घंटे उपभोग करता है | बल्ब द्वारा खर्च की गयी ऊर्जा की मात्रा को 'यूनिट' में परिकलन कीजिये |

हल : 

बल्ब की शक्ति = 100 W 

1 दिन में उपभोग किया गया समय = 7 घंटा 

इसलिए, एक दिन में ऊर्जा का कुल उपभोग = 100 x 7 W 

= 700 W 

= 0.7 kW h या 0.7 यूनिट 

उदाहरण 2 : 60 W का एक विद्युत बल्ब प्रतिदिन 6 घंटा उपभोग किया जाता है | एक 160 W का छत पंखा प्रतिदिन 8 घंटा उपभोग किया जाता है | एक दिन में खर्च की गई ऊर्जा की कुल मात्रा को 'यूनिट' में व्यक्त कीजिये | 

हल : 

बल्ब की शक्ति = 60 W 

1 दिन में उपभोग किया गया समय = 6 घंटा 

इसलिए, एक दिन में बल्ब द्वारा ऊर्जा का कुल उपभोग = 60 x 6 W 

= 360 W 

पंखे की शक्ति = 160 W 

1 दिन में उपभोग किया गया समय = 8 घंटा 

एक दिन में बल्ब द्वारा ऊर्जा का कुल उपभोग = 160 x 8 W 

= 1280 W 

विद्युत ऊर्जा का कुल उपभोग = 360 W + 1280 W 

= 1640 W

= 1.640 kW h या 1.640 यूनिट 

Page 4 of 6

Topic Lists Page Wise:

Disclaimer:

This website's domain name has included word "CBSE" but here we clearly declare that we and our website have neither any relation to CBSE and nor affliated to CBSE organisation.