Your Complete CBSE Learning Hub

Free NCERT Solutions, Revision Notes & Practice Questions

Notes | Solutions | PYQs | Sample Papers — All in One Place

Get free NCERT solutions, CBSE notes, sample papers and previous year question papers for Class 6 to 12 in Hindi and English medium.

Advertise:

Chapter Chapter 9. व्यावसायिक वित्त Class 12 Business Study CBSE notes in hindi पेज 1 - CBSE Study

Chapter Chapter 9. व्यावसायिक वित्त Business Study Class 12 cbse notes पेज 1 in hindi, all chapters and exercises are covered the ncert latest syllabus 2026 - 27.

• Hi Guest! • LoginRegister

Class 6

CBSE Notes

Class 7

CBSE Notes

Class 8

CBSE Notes

Class 9

CBSE Notes

Class 10

CBSE Notes

Class 11

CBSE Notes

Class 12

CBSE Notes

Chapter Chapter 9. व्यावसायिक वित्त Class 12 Business Study CBSE notes in hindi पेज 1 - CBSE Study

कक्षा 12 Business Study के लिए NCERT समाधान नवीनतम CBSE पाठ्यक्रम और NCERT पाठ्यपुस्तकों के अनुसार सावधानीपूर्वक तैयार किए गए हैं, ताकि विद्यार्थी प्रत्येक अवधारणा को स्पष्ट रूप से समझ सकें। इन समाधानों में सभी महत्वपूर्ण Chapter 9. व्यावसायिक वित्त को विस्तृत व्याख्या और चरण-दर-चरण उत्तरों सहित शामिल किया गया है, जिससे परीक्षा की बेहतर तैयारी हो सके। प्रत्येक पेज 1 को सरल भाषा में समझाया गया है, ताकि विद्यार्थी मूलभूत सिद्धांतों को आसानी से समझकर अपनी शैक्षणिक उपलब्धि में सुधार कर सकें। यह अध्ययन सामग्री दैनिक गृहकार्य, पुनरावृत्ति अभ्यास तथा वार्षिक परीक्षा की तैयारी के लिए विशेष रूप से उपयोगी है। सटीक उत्तर, स्पष्ट अवधारणाएँ और व्यवस्थित सामग्री विद्यार्थियों को आत्मविश्वास बढ़ाने तथा परीक्षाओं में अधिक अंक प्राप्त करने में सहायता करती है। चाहे आप किसी विशेष विषय का पुनरावृत्ति कर रहे हों या पूरे अध्याय की तैयारी कर रहे हों, यह संसाधन Business Study में पूर्ण सफलता के लिए विश्वसनीय और पाठ्यक्रम-आधारित मार्गदर्शन प्रदान करता है।

Class 12 English Medium Business Study All Chapters:

Chapter 9. व्यावसायिक वित्त

1. पेज 1

Page 1 of 4

अध्याय - 9

वित्तीय प्रबंधन

व्यवसायिक वित - व्यावसायिक गतिविधिओ को चलाने के लिए जिस धन की आवश्यकता होती है, उसे व्यावसायिक वित कहते है |

व्यवसायिक  वित की आवश्यकता -

1. व्यवसाय के स्थापन के लिए |

2. व्यवसाय के संचालन के लिए |

3. व्यवसाय के आधुनिकीकरण के लिए |

4. व्यवसाय के विस्तार के लिए |

5. व्यवसाय के विविधिकरण के लिए |

वित्तीय प्रबंध

वित्तीय प्रबन्ध का अर्थ :- वित्तीय प्रबन्ध को व्यवसाय में प्रयोग किये जाने वाले कोषों का नियोजन करने , प्राप्त करने , नियंत्रण करने एवं प्रशासन करने से सम्बन्धित गतिविधि कहा  जा सकता है| इसका उद्देश्य आवश्यता के समय पयाप्त कोषों को उपलब्ध कराने का विश्वास दिलाना भी होता है तथा अनावश्यक वित्त सा बचाकर रखना होता है | यह धन की लागत का भी काम करता है | संक्षिप्त में, इसका अभिप्राय प्रबंध की उस शाखा से है जिसका संबंध धन की प्रभावी प्राप्ति व उपयोग से है |

वित्तीय प्रबंध के महत्व -

1. स्थाई संपत्तियों का निर्धारण : वित्तीय प्रबंध के अंतर्गत स्थाई संपत्तियों में कुल विनियोग तथा प्रत्येक स्थाई संपत्ति में किए जाने वाले विनियोग का निर्धारण किया जाता है |

2. चालू संपत्तियों का निर्धारण : वित्तीय प्रबंध के अंतर्गत चालू संपत्तियों में कुल विनियोग तथा प्रत्येक चालू संपत्ति पर विनियोग का निर्धारण किया जाता है |

3. दीर्घकालीन व अल्पकालीन वित के अनुपात का निर्धारण : व्यवसाय की कुल वित्तीय आवश्यकता को दीर्घकालीन व अल्पकालीन स्त्रोतों से पूरा किया जाता है | दीर्घकालीन स्त्रोत व्यवसाय में लम्बे समय तक धन उपलब्ध करवाते है जिसके प्रयोग से तरलता बढती है | जिसके कारण दीर्घकालीन स्त्रोतों को अल्पकालीन स्त्रोतों से अधिक लागते सहनी पड़ती है | वित्तीय प्रबंध में तरलता व लागत विश्लेषण करके दोनों वित्तीय स्त्रोतों के अनुपात का निर्धारण किया जाता है |

4. दीर्घकालीन वित्त के विभिन्न स्त्रोतों के अनुपात का निर्धारण : दीर्घकालीन वित्तीय स्त्रोतों में समता अंश पूंजी, पूर्वाधिकार अंश पूंजी, संचित लाभ, ऋणपत्र, दीर्घकालीन ऋण आदि मुख्य है | वित्तीय प्रबंध के अंतर्गत इन विभिन्न दीर्घकालीन वित्तीय स्त्रोतों का अनुपात निश्चित किया जाता है |

5. लाभ - हानि खाते की विहिन्न मदों का निर्धारण : विभिन्न वित्तीय निर्णयों से लाभ - हानि में सम्मिलित मदे प्रभावित होती है | उदाहरण के लिए, ब्याज का संबंध ऋणों की राशि से है |

वित्तीय प्रबंध के उद्देश्य - 

1. धन संपदा को अधिकतम करना : धन संपदा को अधिकतम करने का अभिप्राय अंशधारियो द्वारा व्यवसाय में विनियोजित पूंजी में वृद्धि करना |धन संपदा को अधिकतम करने के लिए अनुकूलतम पूंजी संरचना तथा कोषो का उचित प्रयोग आवश्यक है |

2. तरलता बनाए रखना : कोषो को उचित एवं नियमित आपूर्ति को उचित लागत पर बनाए रखना |

3. कोषो का उचित उपयोग : कोषो का उचित उपयोग ताकि उपव्यय से बचा जा सके |

4. जोखिम को न्यूनतम करना : कोषों को व्यवसाय में इस प्रकार लगाया जाना चाहिए जिससे निवेश में जोंखिम की संभावना यथा संभव कम से कम होनी चाहिए|

वित्त सम्बन्धी निर्णय :- 

1. कुल आवश्यक कोषों का अनुमान लगाना |

2. वित् के विभिन्न श्रोतो की पहचान करना |

3. यह निर्णय लेना की वित् के किस स्रोत से कितना वित्त लेना है |

 

Page 1 of 4

Topic Lists Page Wise:

Disclaimer:

This website's domain name has included word "CBSE" but here we clearly declare that we and our website have neither any relation to CBSE and nor affliated to CBSE organisation.