Chapter Chapter 5. संगठन Class 12 Business Study CBSE notes in hindi पेज 3 - CBSE Study
कक्षा 12 Business Study के लिए NCERT समाधान नवीनतम CBSE पाठ्यक्रम और NCERT पाठ्यपुस्तकों के अनुसार सावधानीपूर्वक तैयार किए गए हैं, ताकि विद्यार्थी प्रत्येक अवधारणा को स्पष्ट रूप से समझ सकें। इन समाधानों में सभी महत्वपूर्ण Chapter 5. संगठन को विस्तृत व्याख्या और चरण-दर-चरण उत्तरों सहित शामिल किया गया है, जिससे परीक्षा की बेहतर तैयारी हो सके। प्रत्येक पेज 3 को सरल भाषा में समझाया गया है, ताकि विद्यार्थी मूलभूत सिद्धांतों को आसानी से समझकर अपनी शैक्षणिक उपलब्धि में सुधार कर सकें। यह अध्ययन सामग्री दैनिक गृहकार्य, पुनरावृत्ति अभ्यास तथा वार्षिक परीक्षा की तैयारी के लिए विशेष रूप से उपयोगी है। सटीक उत्तर, स्पष्ट अवधारणाएँ और व्यवस्थित सामग्री विद्यार्थियों को आत्मविश्वास बढ़ाने तथा परीक्षाओं में अधिक अंक प्राप्त करने में सहायता करती है। चाहे आप किसी विशेष विषय का पुनरावृत्ति कर रहे हों या पूरे अध्याय की तैयारी कर रहे हों, यह संसाधन Business Study में पूर्ण सफलता के लिए विश्वसनीय और पाठ्यक्रम-आधारित मार्गदर्शन प्रदान करता है।
CBSE NOTES:
Class 12 English Medium Business Study All Chapters:
Chapter 5. संगठन
3. पेज 3
अधिकार अंतरण
अधिकार अंतरण : अधिकार अंतरण से अभिप्राय अधिकारीयों द्वारा अधीनस्थों को एक निश्चित सीमा तक कार्य करने का अधिकार देने से हैं |
अधिकार अंतरण के तत्व
(i) उत्तरदायित्व
(ii) अधिकार
(iii) जवाबदेही
(1) उत्तरदायित्व : उत्तरदायित्व से अभिप्राय अधिकारीयों द्वारा सौंपे गए कार्य को अधीनस्थों द्वारा सही प्रकार से करना हैं | उत्तरदायित्व, काम सौंपने की प्रक्रिया से ही प्रारम्भ हो जाता हैं |
विशेषताएं
(i) उत्तरदायित्व दूसरें व्यक्ति को सौंपा जाता हैं |
(ii) इसकी उत्पति अधिकारी-अधीनस्थ संबंधों के कारण उत्पन्न होती हैं |
(2) अधिकार : अधिकार से अभिप्राय निर्णय लेनी की शक्ति से हैं | जब अधिकारी अधीनस्थ को अधिकारों का अंतरण करता हैं तो वे अधीनस्थ को किसी कार्य को करने व न करने का निर्णय लेने का भी अधिकार देता हैं |
विशेषताएं
(i) अधिकार को दूसरें व्यक्ति को सौंपा जाता हैं |
(ii) अधिकार, अधिकारीयों द्वारा अधीनस्थों को सौंपे जाते हैं
(iii) इसका संबंध पद से होता हैं |
(3) जवाबदेही : जवाबदेही से अभिप्राय अधीनस्थों द्वारा अपने कार्य निष्पादन के लिए अधिकारीयों को जवाब देने से हैं |
विशेषताएं
(i) जवाबदेही को दूसरें को नहीं सौंपा जा सकता हैं |
(ii) इसका आधार अधिकारी-अधीनस्थ सम्बन्ध से होता हैं |
(iii) यह केवल अधिकार सौंपने वाले व्यक्ति के प्रति होता हैं |
(iv) यह अधिकार सौंपने के कारण उत्पन्न होता हैं |
अधिकार व उत्तरदायित्व में अंतर
|
अंतर का आधार |
अधिकार |
उत्तरदायित्व |
|
अर्थ |
निर्णय लेने की शक्ति होती हैं | |
अधिकार सहित सुपुर्द किए गए कार्य का निष्पादन | |
|
उत्पति |
औपचारिक पद के कारण |
अधिकारी-अधीनस्थ सम्बन्ध के कारण |
|
प्रवाह |
ऊपर से नीचे की ओर |
नीचे से ऊपर की ओर |
उत्तरदायित्व व जवाबदेही में अंतर
|
अंतर का आधार |
उत्तरदायित्व |
जवाबदेही |
|
अर्थ |
कार्य का निष्पादन |
वरिष्ठ को किए गए कार्य के लिए जवाब देना | |
|
उत्पति |
अधिकारी-अधीनस्थ संबंध के कारण |
अधिकार सौंपे जाने के कारण |
|
दूसरों को सौंपना |
उत्तरदायित्व को दूसरों को सौंपा जा सकता हैं | |
जवाबदेही को दूसरों को सौंपा नहीं जा सकता हैं | |