Your Complete CBSE Learning Hub

Free NCERT Solutions, Revision Notes & Practice Questions

Notes | Solutions | PYQs | Sample Papers — All in One Place

Get free NCERT solutions, CBSE notes, sample papers and previous year question papers for Class 6 to 12 in Hindi and English medium.

Advertise:

Chapter Chapter 5. संगठन Class 12 Business Study CBSE notes in hindi पेज 2 - CBSE Study

Chapter Chapter 5. संगठन Business Study Class 12 cbse notes पेज 2 in hindi, all chapters and exercises are covered the ncert latest syllabus 2026 - 27.

• Hi Guest! • LoginRegister

Class 6

CBSE Notes

Class 7

CBSE Notes

Class 8

CBSE Notes

Class 9

CBSE Notes

Class 10

CBSE Notes

Class 11

CBSE Notes

Class 12

CBSE Notes

Chapter Chapter 5. संगठन Class 12 Business Study CBSE notes in hindi पेज 2 - CBSE Study

कक्षा 12 Business Study के लिए NCERT समाधान नवीनतम CBSE पाठ्यक्रम और NCERT पाठ्यपुस्तकों के अनुसार सावधानीपूर्वक तैयार किए गए हैं, ताकि विद्यार्थी प्रत्येक अवधारणा को स्पष्ट रूप से समझ सकें। इन समाधानों में सभी महत्वपूर्ण Chapter 5. संगठन को विस्तृत व्याख्या और चरण-दर-चरण उत्तरों सहित शामिल किया गया है, जिससे परीक्षा की बेहतर तैयारी हो सके। प्रत्येक पेज 2 को सरल भाषा में समझाया गया है, ताकि विद्यार्थी मूलभूत सिद्धांतों को आसानी से समझकर अपनी शैक्षणिक उपलब्धि में सुधार कर सकें। यह अध्ययन सामग्री दैनिक गृहकार्य, पुनरावृत्ति अभ्यास तथा वार्षिक परीक्षा की तैयारी के लिए विशेष रूप से उपयोगी है। सटीक उत्तर, स्पष्ट अवधारणाएँ और व्यवस्थित सामग्री विद्यार्थियों को आत्मविश्वास बढ़ाने तथा परीक्षाओं में अधिक अंक प्राप्त करने में सहायता करती है। चाहे आप किसी विशेष विषय का पुनरावृत्ति कर रहे हों या पूरे अध्याय की तैयारी कर रहे हों, यह संसाधन Business Study में पूर्ण सफलता के लिए विश्वसनीय और पाठ्यक्रम-आधारित मार्गदर्शन प्रदान करता है।

Class 12 English Medium Business Study All Chapters:

Chapter 5. संगठन

2. पेज 2

Page 2 of 4

औपचारिक संगठन - औपचारिक संगठन से अभिप्राय किसी विशिष्ट कार्य को पूरा करने के लिए प्रबंधको द्वारा जानबूझ कर तैयार किए गए ढांचे से है | औपचारिक संगठन क्रियात्मक तथा प्रभागीय कोई सा भी ढांचा हो सकता है |

लक्षण - 

1. यह जानबुझ कर स्थापित किया जाता है |

2. यह नियमो पर आधारित होता है |

3. यह अधिक स्थिर होता है |

4. इसमे व्यक्ति का नहीं काम का महत्व होता है |

5. इसमे परिभाषित आपसी सम्बंध होता है |

लाभ -

1. कार्यो की दोहराई नहीं होती |

2. इससे कर्मचारियों को यह अच्छे से ज्ञात होता है की किससे आदेश लेना है जिससे आदेश कि एकता का पालन होता है |

3. निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने में आसानी होती है |

4. संगठन में स्थिरता होती है क्योंकि सभी नियमो का पालन करते हुए अपने - अपने कार्यो को करते है |

5. इससे उतरदेयता निर्धारण करने में सहायता मिलती है क्योंकि सबके अधिकार तथा उतरदायित्व निश्चित होते है |

हानियाँ - 

1. कार्यो को नियम के अनुसार करने के कारण कभी - कभी देरी हो जाती है |

2. पहल क्षमता में कमी आती है क्योंकि कर्मचारियों को वैसा ही करना पड़ता है जैसा उनको आदेश मिलता है | 

अनौपचारिक संगठन - ऐसा संगठन जिसकी स्थापना जानबूझ कर नहीं की जाती बल्कि अपने आप ही सामान हितो, रुचियो, तथा धर्मो के कारण हो जाती है ऐसे संगठन को अनौपचारिक संगठन कहते है |

लक्षण - 

1. इसमे लिखित किसी भी प्रकार के नियम तथा कानून नहीं होते है |

2. लोगो के बीच संदेशो का प्रभाव स्वतंत्र होता है |

3. यह औपचारिक संगठन पर आधारित होता है क्योंकि औपचारिक संगठन में काम कर रहे लोगो के बीच ही अनौपचारिक सम्बंध होते है |

4. यह जानबूझ नहीं बनाया जाता है अनौपचारिक संगठन की स्थापना अपने आप ही हो जाती है |

5. इसका कोई निश्चित ढांचा नहीं हैं |

लाभ - 

1. इसमे किसी भी तरह के नियम कानून न होने के कारण सन्देश बहुत जल्दी एक स्थान से दुसरे स्थान पर पहुँच जाते है |

2. यह सदस्यों की सामाजिक आवश्यकताओं को पूरा करने में सहायता करता है क्योंकि सदस्य के सभी लोग एक दुसरे का साथ देते है |

3. यह संगठनात्मक उद्देश्यों को प्राप्त करने में सहायता करता है | इसमे एक कर्मचारी बिना किसी डर के अपनी समस्याओं को अधिकारियो से कह सकते है |

हानियाँ -

1. यह अफवाहे फैलता है क्योंकि सभी व्यक्ति लापरवाही से बात करते है |

2. यह संगठन में किसी भीं तरह के परिवर्तन का विरोध करता है |

3. यह समूह के लोगो पर दबाव बनता है की वह समूह के सभी सदस्यों की उम्मीदों का ध्यान रखे |

 

 

 

 

 

Page 2 of 4

Topic Lists Page Wise:

Disclaimer:

This website's domain name has included word "CBSE" but here we clearly declare that we and our website have neither any relation to CBSE and nor affliated to CBSE organisation.