Your Complete CBSE Learning Hub

Free NCERT Solutions, Revision Notes & Practice Questions

Notes | Solutions | PYQs | Sample Papers — All in One Place

Get free NCERT solutions, CBSE notes, sample papers and previous year question papers for Class 6 to 12 in Hindi and English medium.

Advertise:

Chapter Chapter 5. संगठन Class 12 Business Study CBSE notes in hindi पेज 1 - CBSE Study

Chapter Chapter 5. संगठन Business Study Class 12 cbse notes पेज 1 in hindi, all chapters and exercises are covered the ncert latest syllabus 2026 - 27.

• Hi Guest! • LoginRegister

Class 6

CBSE Notes

Class 7

CBSE Notes

Class 8

CBSE Notes

Class 9

CBSE Notes

Class 10

CBSE Notes

Class 11

CBSE Notes

Class 12

CBSE Notes

Chapter Chapter 5. संगठन Class 12 Business Study CBSE notes in hindi पेज 1 - CBSE Study

कक्षा 12 Business Study के लिए NCERT समाधान नवीनतम CBSE पाठ्यक्रम और NCERT पाठ्यपुस्तकों के अनुसार सावधानीपूर्वक तैयार किए गए हैं, ताकि विद्यार्थी प्रत्येक अवधारणा को स्पष्ट रूप से समझ सकें। इन समाधानों में सभी महत्वपूर्ण Chapter 5. संगठन को विस्तृत व्याख्या और चरण-दर-चरण उत्तरों सहित शामिल किया गया है, जिससे परीक्षा की बेहतर तैयारी हो सके। प्रत्येक पेज 1 को सरल भाषा में समझाया गया है, ताकि विद्यार्थी मूलभूत सिद्धांतों को आसानी से समझकर अपनी शैक्षणिक उपलब्धि में सुधार कर सकें। यह अध्ययन सामग्री दैनिक गृहकार्य, पुनरावृत्ति अभ्यास तथा वार्षिक परीक्षा की तैयारी के लिए विशेष रूप से उपयोगी है। सटीक उत्तर, स्पष्ट अवधारणाएँ और व्यवस्थित सामग्री विद्यार्थियों को आत्मविश्वास बढ़ाने तथा परीक्षाओं में अधिक अंक प्राप्त करने में सहायता करती है। चाहे आप किसी विशेष विषय का पुनरावृत्ति कर रहे हों या पूरे अध्याय की तैयारी कर रहे हों, यह संसाधन Business Study में पूर्ण सफलता के लिए विश्वसनीय और पाठ्यक्रम-आधारित मार्गदर्शन प्रदान करता है।

Class 12 English Medium Business Study All Chapters:

Chapter 5. संगठन

1. पेज 1

Page 1 of 4

पाठ - 5 

संगठन 

संगठन - संगठन कार्य को समझने, वर्गीकरण करने तथा अधिकार अंतरण करने की प्रक्रिया है |

संगठन प्रक्रिया के चरण -

1. कार्य की पहचान तथा विभाजन - सबसे पहले विशिष्ट कार्यो को संगठन द्वारा निर्धारित उद्देश्यों के अनुसार पहचान कर उनको छोटे - छोटे भागो में विभाजित करना होता है |

2. विभागीकरण - कार्यो को छोटे - छोटे भागो में बाँटने के बाद एक जैसी क्रियाओं को एक विशेष विभाग को सौप दिया जाता है इस प्रक्रिया को ही विभागीकरण कहते है | जैसे - कच्चा माल क्रय करना, पुर्जे क्रय करना आदि के लिए क्रय विभाग |

3. कर्तव्यो का निर्धारण - विभागीकरण के बाद प्रत्येक विभाग को जिसे विभाग अध्यक्ष कहते है को सोंप दिया जाता है | यह निर्धारण कार्य की प्रकृति, कर्मचारियों की क्षमता, कुशलता, तथा उनकी योग्यता के आधार पर किया जाता है |

4. रिपोर्टिंग सम्बंध स्थापित करना - कर्तव्यों के निर्धारण के बाद रिपोर्टिं सम्बंध स्थापित करना अति आवश्यक है इसका अर्थ है की प्रत्येक कर्मचारी को यह ज्ञात होना चाहिए की उसे किससे आदेश लेना है तथा कौन उसका अधिकारी है और कौन अधीनस्थ |

संगठन का महत्व - 

1. विशिष्टीकरण का लाभ |

2. कार्य सम्बन्धो में स्पष्टीकरण |

3. संसाधनों का अनुकूलतम प्रयोग |

4. प्रभावी प्रसाशन |

5. परिवर्तन को अपनाना |

6. कर्मचारियों का विकास |

7. विस्तार तथा विकास |

संगठन ढांचा - संगठन प्रक्रिया द्वारा जिस ढांचे का निर्माण किया जाता है उसे संगठन ढांचा कहा जाता है | इसके अन्दर कार्यो की पहचान कर उनको छोटे - छोटे भागो में बाँट दिया जाता है फिर उनका विभागीकरण कर कर्तव्यो का निर्धारण किया जाता है अंततः सभी पदों पर कार्य कर रहे कर्मचारियों के सम्बन्धो को स्पष्ट किया जाता है |

संगठन ढांचे के प्रकार -

1. क्रियात्मक संगठन ढांचा 

2. प्रभागीय संगठन ढांचा 

क्रियात्मक संगठन ढांचा - इसमे संस्था के समस्त कार्यो को बड़े - बड़े भागो ( जैसे उत्पादन , विपणन, क्रय, वित् आदि ) भागो में बाँट दिया जाता है | क्रियात्मक संगठन ढांचा ऐसी संस्था द्वारा अपनाई जाती है जहाँ एक ही उत्पाद बेचा जाता हो |

उपयोगिता -

1. जहाँ व्यवसाय का आकार बड़ा हो |

2. जहाँ विशिष्टीकरण जरुरी हो |

3. जहाँ एक ही उत्पाद बेचा जाता हो |

लाभ - 

1. कार्यो को छोटे - छोटे भागो में बाँटने से कार्य कम समय में तथा अच्छे से हो जाता है | जिससे   संगठन को विशिष्टीकरण के लाभ प्राप्त होते है |

2. एक विभाग में एक ही कार्य को बार - बार करने के कारण सभी व्यक्ति उसके विशेषज्ञ हो जाते है जिससे विभाग में समन्वय स्थापित करने में सहायता मिलती है |

3. एक विभाग में एक ही कार्य को बार - बार किया जाता है जिससे प्रबंधकीय कुशलता में वृद्धि होती है |

4. सभी कर्मचारियों को यह ज्ञात होता है की उसे किससे आदेश लेना है तथा क्या कार्य करना है जिसके कारण कार्य की दोहराई कम हो जाती है |

5. इससे कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने में आसानी होती है क्योंकि एक कर्मचारी का काम का दायरा कम होता है |

हानियाँ -

1. इससे संगठनात्मक उद्देश्यों की अवेहलना होती है क्योंकि सभी विभाग अध्यक्ष अपनी मर्जी से काम करते है तथा हमेशा अपने विभाग के उद्देश्यों को आधिक महत्व देते है |

2. सभी विभाग अध्यक्ष अपनी मर्जी से काम करते है जिससे सभी विभागो में समन्वय या एकता स्थापित करने में कठिनाई होती है |

3. इससे कामचारी के पूर्ण विकास में बाधा आती है क्योंकि वे एक ही कार्य को बार - बार करते और सिर्फ उसी कार्य के विशेषज्ञ बनते है न कि पूरे कार्य के |

प्रभागीय संगठन ढांचा - इसमे संस्था को उसके द्वारा उत्पादित किए जाने वाले विभिन्न उत्पादों ( जैसे दवाइयां, कपडे, साबुन आदि ) के आधार पर बाँट दियां जाता है | प्रभागीय संगठन ढांचा ऐसी संस्था द्वारा अपनाई जाती है जहाँ एक से अधिक उत्पादों को बेचा जाता हो |

उपयोगिता -

1. जहाँ एक से अधिक उत्पादों को बेचा जाता हो |

2. जहाँ व्यवसाय का आकार बहुत बड़ा हो |

3. जो तेजी से विकास कर रहे हो |

लाभ -

1. इससे प्रभाग अध्यक्ष या डिविजनल अध्यक्ष अपने उत्पाद से सम्बंधित सभी कार्यो को संभालता है जिससे उसमे कई तरह के कौशल विकसित हो जाते है |

2. प्रभाग अध्यक्ष अपने प्रभाग से सम्बंधित परिणामो की मापता है जिससे यह पता चल जाता है की प्रभाग को कितना लाभ हो रहा है या हानि |

3. प्रत्येक प्रभाग अध्यक्ष अपनी मर्जी से काम करते है तथा निर्णय लेते है जिससे शीघ्र निर्णय होता है |

हानियाँ -

1. कभी - कभी प्रभाग अध्यक्षों के बीच मतभेद उत्तपन हो जाते है |

2. इससे काम की बार - बार दोहराई हो जाती है |

3. प्रत्येक प्रभाग अध्यक्ष अपने प्रभाग को सबसे अच्छा साबित करने के लिए संगठन के हितो को अनदेखा कर देते है |

औपचारिक संगठन - औपचारिक संगठन से अभिप्राय किसी विशिष्ट कार्य को पूरा करने के लिए प्रबंधको द्वारा जानबूझ कर तैयार किए गए ढांचे से है | औपचारिक संगठन क्रियात्मक तथा प्रभागीय कोई सा भी ढांचा हो सकता है |

लक्षण - 

1. यह जानबुझ कर स्थापित किया जाता है |

2. यह नियमो पर आधारित होता है |

3. यह अधिक स्थिर होता है |

4. इसमे व्यक्ति का नहीं काम का महत्व होता है |

5. इसमे परिभाषित आपसी सम्बंध होता है |

लाभ -

1. कार्यो की दोहराई नहीं होती |

2. इससे कर्मचारियों को यह अच्छे से ज्ञात होता है की किससे आदेश लेना है जिससे आदेश कि एकता का पालन होता है |

3. निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने में आसानी होती है |

4. संगठन में स्थिरता होती है क्योंकि सभी नियमो का पालन करते हुए अपने - अपने कार्यो को करते है |

5. इससे उतरदेयता निर्धारण करने में सहायता मिलती है क्योंकि सबके अधिकार तथा उतरदायित्व निश्चित होते है |

हानियाँ - 

1. कार्यो को नियम के अनुसार करने के कारण कभी - कभी देरी हो जाती है |

2. पहल क्षमता में कमी आती है क्योंकि कर्मचारियों को वैसा ही करना पड़ता है जैसा उनको आदेश मिलता है | 

अनौपचारिक संगठन - ऐसा संगठन जिसकी स्थापना जानबूझ कर नहीं की जाती बल्कि अपने आप ही सामान हितो, रुचियो, तथा धर्मो के कारण हो जाती है ऐसे संगठन को अनौपचारिक संगठन कहते है |

लक्षण - 

1. इसमे लिखित किसी भी प्रकार के नियम तथा कानून नहीं होते है |

2. लोगो के बीच संदेशो का प्रभाव स्वतंत्र होता है |

3. यह औपचारिक संगठन पर आधारित होता है क्योंकि औपचारिक संगठन में काम कर रहे लोगो के बीच ही अनौपचारिक सम्बंध होते है |

4. यह जानबूझ नहीं बनाया जाता है अनौपचारिक संगठन की स्थापना अपने आप ही हो जाती है |

5. इसका कोई निश्चित ढांचा नहीं हैं |

लाभ - 

1. इसमे किसी भी तरह के नियम कानून न होने के कारण सन्देश बहुत जल्दी एक स्थान से दुसरे स्थान पर पहुँच जाते है |

2. यह सदस्यों की सामाजिक आवश्यकताओं को पूरा करने में सहायता करता है क्योंकि सदस्य के सभी लोग एक दुसरे का साथ देते है |

3. यह संगठनात्मक उद्देश्यों को प्राप्त करने में सहायता करता है | इसमे एक कर्मचारी बिना किसी डर के अपनी समस्याओं को अधिकारियो से कह सकते है |

हानियाँ -

1. यह अफवाहे फैलता है क्योंकि सभी व्यक्ति लापरवाही से बात करते है |

2. यह संगठन में किसी भीं तरह के परिवर्तन का विरोध करता है |

3. यह समूह के लोगो पर दबाव बनता है की वह समूह के सभी सदस्यों की उम्मीदों का ध्यान रखे |

 

 

 

 

 

 

Page 1 of 4

Topic Lists Page Wise:

Disclaimer:

This website's domain name has included word "CBSE" but here we clearly declare that we and our website have neither any relation to CBSE and nor affliated to CBSE organisation.