Chapter 5. जीवन की मौलिक इकाई Class 9 Science CBSE notes in hindi कोशिका का परिभाषा | कोशिका के प्रकार | कोशिका का कार्य - CBSE Study
कक्षा 9 Science के लिए NCERT समाधान नवीनतम CBSE पाठ्यक्रम और NCERT पाठ्यपुस्तकों के अनुसार सावधानीपूर्वक तैयार किए गए हैं, ताकि विद्यार्थी प्रत्येक अवधारणा को स्पष्ट रूप से समझ सकें। इन समाधानों में सभी महत्वपूर्ण 5. जीवन की मौलिक इकाई को विस्तृत व्याख्या और चरण-दर-चरण उत्तरों सहित शामिल किया गया है, जिससे परीक्षा की बेहतर तैयारी हो सके। प्रत्येक कोशिका का परिभाषा | कोशिका के प्रकार | कोशिका का कार्य को सरल भाषा में समझाया गया है, ताकि विद्यार्थी मूलभूत सिद्धांतों को आसानी से समझकर अपनी शैक्षणिक उपलब्धि में सुधार कर सकें। यह अध्ययन सामग्री दैनिक गृहकार्य, पुनरावृत्ति अभ्यास तथा वार्षिक परीक्षा की तैयारी के लिए विशेष रूप से उपयोगी है। सटीक उत्तर, स्पष्ट अवधारणाएँ और व्यवस्थित सामग्री विद्यार्थियों को आत्मविश्वास बढ़ाने तथा परीक्षाओं में अधिक अंक प्राप्त करने में सहायता करती है। चाहे आप किसी विशेष विषय का पुनरावृत्ति कर रहे हों या पूरे अध्याय की तैयारी कर रहे हों, यह संसाधन Science में पूर्ण सफलता के लिए विश्वसनीय और पाठ्यक्रम-आधारित मार्गदर्शन प्रदान करता है।
CBSE NOTES:
Class 9 English Medium Science All Chapters:
5. जीवन की मौलिक इकाई
1. कोशिका का परिभाषा | कोशिका के प्रकार | कोशिका का कार्य
5. जीवन की मौलिक इकाई
जीवविज्ञान:
कोशिका : शरीर की संरचनात्मक एवं क्रियात्मक इकाई को कोशिका कहते हैं |
- यह सभी सजीवों की मुलभुत इकाई है |
- सभी सजीव कोशिका से बने हैं |
- जैसे - एक भवन को बनाने के लिए ईंट (brick) संरचनात्मक इकाई का काम करता है थी उसी प्रकार किसी भी सजीव के शरीर निर्माण भी एक एक कोशिका को जोड़कर होता है |
कोशिकाएँ (Cells)
↓
उत्तक (Tissues)
↓
अंग (Organs)
↓
शारीरक तंत्र (Body system)
↓
शरीर (Body)
कोशिका एक संरचनात्मक इकाई है :
कोशिका हमारे शरीर को आकार प्रदान करता है इसलिए यह शरीर का संरचनात्मक इकाई है |
कोशिका एक क्रियात्मक इकाई है :
शरीर के सभी कार्य कोशिकीय स्तर पर होते है इसलिए यह शरीर का क्रियात्मक इकाई है |
कोशिका की खोज : कोशिका का सबसे पहले पता राबर्ट हुक ने 1665 में लगाया था | राबर्ट ब्राउन ने 1831 में कोशिका में केन्द्रक का पता लगाया |
कोशिका सिद्धांत : सभी पौधे तथा जंतु कोशिकाओं से बने हैं और वे जीवन की मुलभूत इकाई है | सभी कोशिकाएँ पूर्ववर्ती कोशिकाओं से बनती हैं | इस सिद्धांत को सर्व प्रथम दो जीव वैज्ञानिक एम. स्लीडन (1833) तथा टी. स्वान (1839) ने बताया |
कोशिकीय आधार पर जीवों का प्रकार:
कोशिकीय आधार पर जीव दो प्रकार के होते हैं -
(A) एककोशिकीय जीव : वे जीव जो एक ही कोशिका के बने होते हैं एवं स्वयं में ही एक सम्पूर्ण जीव होते है एक कोशिकीय जीव कहलाते हैं | जैसे- अमीबा, पैरामिशियम, क्लेमिड़ोमोनास और बैक्टीरिया (जीवाणु) आदि |
(B) बहुकोशिकीय जीव : वे जीव जिनमें अनेक कोशिकाएँ समाहित होकर विभिन्न कार्य को सम्पन्न करने हेतु विभिन्न अंगो का निर्माण करते है, बहुकोशिकीय जीव कहलाते है |
जैसे- फंजाई (कवक) पादप, मनुष्य एवं अन्य जन्तु आदि |
* प्रत्येक बहु कोशिकीय जीव एक कोशिकीय जीवों से ही विकसित हुआ है |
* कोशिकाएँ विभाजित होकर अपनी जैसी कोशिकाएँ बनाती हैं |
* इस प्रकार सभी कोशिकाएँ अपनी पूर्ववर्ती कोशिकाओं से उत्पन्न होती है |
* बहुकोशिकीय जीवों में श्रम विभाजन होता है अर्थात शरीर के विभिन्न अंग में कार्य करने के लिए विभिन्न एक विशिष्ट कोशिकाएँ होती हैं |
कोशिकाओं की आकृति तथा आकार उनके विशिष्ट कार्यों के अनुरूप होते हैं :
(i) कुछ कोशिकाएँ अपनी आकार बदलती रहती हैं - जैसे : अमीबा
(ii) कुछ जीवों में कोशिका का आकार स्थोर रहता है - जैसे : तंत्रिका कोशिका |
मानव शरीर में पाए जाने वाले कुछ कोशिकाओं का नाम :
(i) तंत्रिका कोशिका (Nerve cell)
(ii) रुधिर कोशिका (Blood cell)
(iii) वसा कोशिका (Fat cell)
(iv) अस्थि कोशिका (Bone cell)
(v) चिकनी पेशी कोशिका (Muscular Cell)
(vi) जनन कोशिका: (Reproductive Cell)
(a) शुक्राणु (sperm)
(b) अंडाणु (Ovum)
पादप कोशिका और जन्तु कोशिका में अंतर :
पादप कोशिका
1. इसमें कोशिका भित्ती होती है ।
2. इसमें हरित लवक उपस्थित होते है ।
3. इनमें प्रकाश संश्लेषण होता हैं ।
4. ये प्रायः बड़े आकार की होती हैं ।
जन्तु कोशिका
1. इसमें कोशिका भित्ती नही होती हैं ।
2. इसमें हरित लवक अनुपस्थित होते हैं ।
3. इनमे प्रकाश संश्लेषण नही होता हैं ।
4. ये प्रायः छोटे आकार की होती हैं ।
Topic Lists Page Wise:
- 1. कोशिका का परिभाषा | कोशिका के प्रकार | कोशिका का कार्य
- 2. कोशिका के भाग | कोशिकांग | विसरण | परासरण | कोशिका विभाजन
- 3. जीवद्रव्य कुंचन | कोशिका भित्ति | उपापचयी क्रिया | सांद्रता के आधार पर विलयन का प्रकार
- 4. कोशिकांग (Cell Organelles) | माइटोकोंड्रिया का कार्य | माइटोकोंड्रिया का कार्य | प्लैस्टिड (Plastids)
- 5. Assignment