Chapter Chapter 4. नियोजन Class 12 Business Study CBSE notes in hindi पेज 2 - CBSE Study
कक्षा 12 Business Study के लिए NCERT समाधान नवीनतम CBSE पाठ्यक्रम और NCERT पाठ्यपुस्तकों के अनुसार सावधानीपूर्वक तैयार किए गए हैं, ताकि विद्यार्थी प्रत्येक अवधारणा को स्पष्ट रूप से समझ सकें। इन समाधानों में सभी महत्वपूर्ण Chapter 4. नियोजन को विस्तृत व्याख्या और चरण-दर-चरण उत्तरों सहित शामिल किया गया है, जिससे परीक्षा की बेहतर तैयारी हो सके। प्रत्येक पेज 2 को सरल भाषा में समझाया गया है, ताकि विद्यार्थी मूलभूत सिद्धांतों को आसानी से समझकर अपनी शैक्षणिक उपलब्धि में सुधार कर सकें। यह अध्ययन सामग्री दैनिक गृहकार्य, पुनरावृत्ति अभ्यास तथा वार्षिक परीक्षा की तैयारी के लिए विशेष रूप से उपयोगी है। सटीक उत्तर, स्पष्ट अवधारणाएँ और व्यवस्थित सामग्री विद्यार्थियों को आत्मविश्वास बढ़ाने तथा परीक्षाओं में अधिक अंक प्राप्त करने में सहायता करती है। चाहे आप किसी विशेष विषय का पुनरावृत्ति कर रहे हों या पूरे अध्याय की तैयारी कर रहे हों, यह संसाधन Business Study में पूर्ण सफलता के लिए विश्वसनीय और पाठ्यक्रम-आधारित मार्गदर्शन प्रदान करता है।
CBSE NOTES:
Class 12 English Medium Business Study All Chapters:
Chapter 4. नियोजन
2. पेज 2
नियोजन का महत्व -
1. नियोजन निर्देशन की व्यवस्था करता है - कार्य को कैसे किया जाना है इसका पहले से मार्गदर्शन करा कर नियोजन निर्देशन की व्यवस्था करता है | नियोजन उद्देश्यों को बताकर मार्गदर्शन का कार्य करता है |
2. नियोजन जोखिम को कम करता है - नियोजन प्रक्रिया के द्वारा यह पहले ही निश्चित कर लिया जाता है की भविष्य में किस कार्य को कैसे करना है जिससे भविष्य में उत्तपन होने वाले जोखिमो को कम करने में साहयता मिलती है |
3. नियोजन अपव्ययी क्रियाओं को कम करता है - नियोजन कार्य को कब, कैसे और किसके द्वारा किया जाना है यह पहले ही बता कर विभिन्न विभागों एंव व्यक्तियों में तालमेल बैठने में सहायता करती है | जिससे अनुपयोगी गतिविधियां कम हो जाती है |
4. नियोजन नए विचारो को प्रोत्साहित करता है - नियोजन में विभिन्न विकल्पों में से एक सर्वश्रेष्ठ विकल्प का चयन करना होता हैं | यह विकल्प प्रबंधकों के द्वारा सोच-विचार कर खोजे जाते हैं जिससें प्रबंधकों द्वारा नए-नए विचार व नव-प्रवर्तन को प्रोत्साहन मिलता हैं |
5. नियोजन निर्णय लेने को सरल बनता है - नियोजन निर्णयन को सरल बनता है क्योंकि नियोजन के अंतर्गत ही विभिन्न विकल्पों की खोज की जाती हैं और सर्वश्रेष्ठ विकल्प का चयन किया जाता हैं और उस विकल्प का लक्ष्य भी निर्धारित किया जाता हैं |
6. नियोजन नियंत्रण के मानकों का निर्धारण करता है - क्योंकि नियोजन के अंतर्गत विभिन्न क्रियाओं को किस प्रकार, कब, कहाँ आदि तत्वों का पहले ही निर्धारण कर लिया जाता हैं और इन्हीं तत्वों के आधार पर नियंत्रण के अंतर्गत कार्यों का प्रमापीकरण किया जाता हैं | इस प्रकार नियोजन नियंत्रण के लिए मानकों का निर्धारण करता हैं |