Chapter 3. धातु और अधातु Class 10 Science CBSE notes in hindi परिचय - CBSE Study
कक्षा 10 Science के लिए NCERT समाधान नवीनतम CBSE पाठ्यक्रम और NCERT पाठ्यपुस्तकों के अनुसार सावधानीपूर्वक तैयार किए गए हैं, ताकि विद्यार्थी प्रत्येक अवधारणा को स्पष्ट रूप से समझ सकें। इन समाधानों में सभी महत्वपूर्ण 3. धातु और अधातु को विस्तृत व्याख्या और चरण-दर-चरण उत्तरों सहित शामिल किया गया है, जिससे परीक्षा की बेहतर तैयारी हो सके। प्रत्येक परिचय को सरल भाषा में समझाया गया है, ताकि विद्यार्थी मूलभूत सिद्धांतों को आसानी से समझकर अपनी शैक्षणिक उपलब्धि में सुधार कर सकें। यह अध्ययन सामग्री दैनिक गृहकार्य, पुनरावृत्ति अभ्यास तथा वार्षिक परीक्षा की तैयारी के लिए विशेष रूप से उपयोगी है। सटीक उत्तर, स्पष्ट अवधारणाएँ और व्यवस्थित सामग्री विद्यार्थियों को आत्मविश्वास बढ़ाने तथा परीक्षाओं में अधिक अंक प्राप्त करने में सहायता करती है। चाहे आप किसी विशेष विषय का पुनरावृत्ति कर रहे हों या पूरे अध्याय की तैयारी कर रहे हों, यह संसाधन Science में पूर्ण सफलता के लिए विश्वसनीय और पाठ्यक्रम-आधारित मार्गदर्शन प्रदान करता है।
CBSE NOTES:
Class 10 English Medium Science All Chapters:
3. धातु और अधातु
1. परिचय
धातु और अधातु:
धातु (Metals) :
धातुओं के भौतिक गुण (Physical Properties of metals):
(i) धातु ठोस और चमकीले होते हैं |
(ii) ये ऊष्मा और विद्युत के सुचालक होते हैं |
(iii) धातुएँ तन्य होती हैं |
(iv) धातुएँ अघातवर्ध्य होती है |
(v) धातुएँ ध्वानिक होती हैं |
अघातवर्ध्यता (Meliability): कुछ धातुएँ पतली चादरों में फैलाई जा सकती है, इस गुण को अघातवर्ध्यता कहते हैं |
तन्यता (Ductility) : धातु के पतले तार के रूप में खींचने की क्षमता को तन्यता कहते हैं|
All metals have hight melting point. सिल्वर तथा कॉपर ऊष्मा के सबसे अच्छे चालक हैं।इनकी तुलना में लेड तथा मर्करी ऊष्मा के कुचालक हैं।
PVC का पूरा नाम : पॉलिवाइनिल क्लोराइड(PVC)
PVC तथा रबड़ जैसी सामग्री ऊष्मा तथा विद्युत के कुचालक हैं।
ध्वनिक (Sonorous) : धव्निक धातु का एक भौतिक गुण है| इस गुण से वे हड़ताली पर ध्वनि पैदा करते हैं। धातुओं की इस गुण का उपयोग से , स्कूल की घंटी बनाई गई है।
अधातु (Non-metals):
कार्बन, सल्फर, ऑक्सीजन, हाइड्रोजन और आयोडीन अधातु हैं।
अधातु के भौतिक गुण (Physical Properties of metals):
(i) धातु ठोस और चमकीले नहीं होते हैं |
(ii) ये ऊष्मा और विद्युत के सुचालक नहीं होते हैं |
(iii) धातुएँ तन्य नहीं होती हैं |
(iv) धातुएँ अघातवर्ध्य नहीं होती है |
(v) धातुएँ ध्वानिक नहीं होती हैं अर्थात पीटने पर ध्वनि नहीं निकालती हैं |
अधातुएँ ब्रोमिन को छोड़कर या तो ठोस होती है या गैस, ब्रोमिन तरल होता है |
धातु और अधातुओं का कुछ अन्य गुणधर्म :
(i) सभी धातुये मर्करी (पारा) को छोड़कर कमरे के ताप पर ठोस अवस्था में पाई जाती हैं |
(ii) मर्करी (पारा) कमरे के ताप पर द्रव अवस्था में पाया जाता है |
(iii) गैलियम और सीजियम दो ऐसी धातुएँ हैं जो जिनका गलनांक बहुत कम होता है, इन्हें हथेली पर रखते ही पिघल जाती हैं |
(iv) आयोडीन एक अधातु है परन्तु यह चमकीला होता है |
(v) क्षार धातुएँ (लिथियम, सोडियम और पोटैशियम ) इतना मुलायम होती है कि इन्हें चाकू से काटा जा सकता है | इनका घनत्व और गलनांक कम होता है |
कार्बन और इसके अपररूप (Carbon And its Allotropes):
कार्बन एक अधातु है जो अलग-अलग रूपों में पाया जाता है | इसके प्रत्येक रूप कोकार्बन का अपररूप कहा जाता है |
कार्बन के अपररूप (Allotropes of carbon):
(i) हीरा (Daimond)
(ii) ग्रेफाइट (Graphite)
(iii) बुक्मिन्टरफुलेरिन (Buckminsterfullerene)
(i) हीरा (Diamond) यह कार्बन का एक अपररूप है और अब तक का ज्ञात सबसे कठोर पदार्थ है | इसका क्वथनांक और गलनांक बहुत ही अधिक होता है |
(ii) ग्रेफाइट (Graphite) यह कार्बन का एक अन्य अपररूप है जो विद्युत का बहुत ही अच्छा चालक है |
(iii) बुक्मिन्टरफुलेरिन (Buckminsterfullerene) यह कार्बन का एक अन्य अपररूप है जो 60 कार्बन के अणुओं से बना है | इसकी संरचना फुटबॉल की तरह होता है |
नोट: अधिकांश अधातुये पानी में घुलने पर अम्लीय ऑक्साइड बनाती है जबकि धातुएँ पानी में घुलकर क्षारकीय ऑक्साइड बनाती हैं |