Chapter समष्टि अर्थशास्त्र की कुछ मूलभूत अवधारणाएँ Class 12 Macro Economics CBSE notes in hindi page 3 - CBSE Study
कक्षा 12 Macro Economics के लिए NCERT समाधान नवीनतम CBSE पाठ्यक्रम और NCERT पाठ्यपुस्तकों के अनुसार सावधानीपूर्वक तैयार किए गए हैं, ताकि विद्यार्थी प्रत्येक अवधारणा को स्पष्ट रूप से समझ सकें। इन समाधानों में सभी महत्वपूर्ण समष्टि अर्थशास्त्र की कुछ मूलभूत अवधारणाएँ को विस्तृत व्याख्या और चरण-दर-चरण उत्तरों सहित शामिल किया गया है, जिससे परीक्षा की बेहतर तैयारी हो सके। प्रत्येक page 3 को सरल भाषा में समझाया गया है, ताकि विद्यार्थी मूलभूत सिद्धांतों को आसानी से समझकर अपनी शैक्षणिक उपलब्धि में सुधार कर सकें। यह अध्ययन सामग्री दैनिक गृहकार्य, पुनरावृत्ति अभ्यास तथा वार्षिक परीक्षा की तैयारी के लिए विशेष रूप से उपयोगी है। सटीक उत्तर, स्पष्ट अवधारणाएँ और व्यवस्थित सामग्री विद्यार्थियों को आत्मविश्वास बढ़ाने तथा परीक्षाओं में अधिक अंक प्राप्त करने में सहायता करती है। चाहे आप किसी विशेष विषय का पुनरावृत्ति कर रहे हों या पूरे अध्याय की तैयारी कर रहे हों, यह संसाधन Macro Economics में पूर्ण सफलता के लिए विश्वसनीय और पाठ्यक्रम-आधारित मार्गदर्शन प्रदान करता है।
CBSE NOTES:
Class 12 English Medium Macro Economics All Chapters:
समष्टि अर्थशास्त्र की कुछ मूलभूत अवधारणाएँ
3. page 3
स्टॉक तथा प्रवाह -
स्टॉक - स्टॉक समय के एक निश्चित बिंदु पर मापी जाने वाली मात्रा है | जैसे - 1 मार्च 2017 को आपके बैंक खाते में 500 रूपए है | यह एक स्टॉक अवधारणा है क्योंकि यह समय के एक निश्चित बिंदु से सम्बंधित है |
प्रवाह - प्रवाह, समय की विशेष अवधि में मापी जाने वाली मात्रा है | जैसे - आप रोज 100 खर्च करते है | यह एक प्रवाह अवधारणा है क्योंकि यह समय के एक विशेष अवधि से सम्बंधित है |
प्रवाह तथा स्टॉक में अंतर -
स्टॉक -
(i) स्टॉक का सम्बंध समय के एक निश्चित बिंदु से होता है |
(ii) स्टॉक का समयकाल नहीं होता है |
(iii) स्टॉक, प्रवाह को प्रभावित करता है | जैसे - पूंजी का स्टॉक जितना अधिक होता है उतना ही अधिक वस्तुओं तथा सेवाओं का प्रवाह होता है |
प्रवाह -
(i) प्रवाह का सम्बंध समय की विशेष अवधि से होता है |
(ii) प्रवाह का समयकाल होता है | जैसे - प्रति घंटा, प्रतिमाह |
(iii) प्रवाह, स्टॉक को प्रभावित करता है | जैसे - मुद्रा का प्रवाह जितना अधिक होता है उतना ही अधिक मुद्रा का स्टॉक होता है |
वास्तविक प्रवाह तथा मौद्रिक प्रवाह -
वास्तविक प्रवाह - वास्तविक प्रवाह से अभिप्राय अर्थव्यवस्था के विभिन्न क्षेत्रो में वस्तुओं तथा सेवाओं के प्रवाह से है | जैसे - उत्पादक क्षेत्र द्वारा परिवार क्षेत्र को वस्तुओं का प्रवाह |
मौद्रिक प्रवाह - मौद्रिक प्रवाह से अभिप्राय अर्थव्यवस्था के विभिन्न क्षेत्रो में मुद्रा के प्रवाह से है | जैसे - परिवार क्षेत्र द्वारा उत्पादक क्षेत्र को मुद्रा का प्रवाह |
वास्तविक प्रवाह मौद्रिक प्रवाह के विपरीत है - वास्तविक प्रवाह मौद्रिक प्रवाह के विपरीत है क्योंकि वास्तविक प्रवाह के बदले ही मौद्रिक प्रवाह किया जाता हैं | जैसे उत्पादक क्षेत्र द्वारा परिवार क्षेत्र को वस्तुओं तथा सेवाओं का वास्तविक प्रवाह किया जाता है | इसके बदले परिवार क्षेत्र द्वारा उत्पादक क्षेत्र को मुद्रा का मौद्रिक प्रवाह किया जाता है |
इसी तरह परिवार क्षेत्र द्वारा उत्पादक क्षेत्र को कारक सेवाओं का वास्तविक प्रवाह किया जाता है जिसके बदले उत्पादक क्षेत्र द्वारा परिवार क्षेत्र को भुगतान किया जाता है |
आय और उत्पाद के चक्रीय प्रवाह के सिद्धांत -
(i) मौद्रिक प्रवाह वास्तविक प्रवाह के विपरीत होते है |
(ii) विभिन्न क्षेत्रो में प्राप्तियां तथा भुगतान समरूप होते है |