Your Complete CBSE Learning Hub

Free NCERT Solutions, Revision Notes & Practice Questions

Notes | Solutions | PYQs | Sample Papers — All in One Place

Get free NCERT solutions, CBSE notes, sample papers and previous year question papers for Class 6 to 12 in Hindi and English medium.

Advertise:

Chapter समष्टि अर्थशास्त्र की कुछ मूलभूत अवधारणाएँ Class 12 Macro Economics CBSE notes in hindi page 2 - CBSE Study

Chapter समष्टि अर्थशास्त्र की कुछ मूलभूत अवधारणाएँ Macro Economics Class 12 cbse notes page 2 in hindi, all chapters and exercises are covered the ncert latest syllabus 2026 - 27.

• Hi Guest! • LoginRegister

Class 6

CBSE Notes

Class 7

CBSE Notes

Class 8

CBSE Notes

Class 9

CBSE Notes

Class 10

CBSE Notes

Class 11

CBSE Notes

Class 12

CBSE Notes

Chapter समष्टि अर्थशास्त्र की कुछ मूलभूत अवधारणाएँ Class 12 Macro Economics CBSE notes in hindi page 2 - CBSE Study

कक्षा 12 Macro Economics के लिए NCERT समाधान नवीनतम CBSE पाठ्यक्रम और NCERT पाठ्यपुस्तकों के अनुसार सावधानीपूर्वक तैयार किए गए हैं, ताकि विद्यार्थी प्रत्येक अवधारणा को स्पष्ट रूप से समझ सकें। इन समाधानों में सभी महत्वपूर्ण समष्टि अर्थशास्त्र की कुछ मूलभूत अवधारणाएँ को विस्तृत व्याख्या और चरण-दर-चरण उत्तरों सहित शामिल किया गया है, जिससे परीक्षा की बेहतर तैयारी हो सके। प्रत्येक page 2 को सरल भाषा में समझाया गया है, ताकि विद्यार्थी मूलभूत सिद्धांतों को आसानी से समझकर अपनी शैक्षणिक उपलब्धि में सुधार कर सकें। यह अध्ययन सामग्री दैनिक गृहकार्य, पुनरावृत्ति अभ्यास तथा वार्षिक परीक्षा की तैयारी के लिए विशेष रूप से उपयोगी है। सटीक उत्तर, स्पष्ट अवधारणाएँ और व्यवस्थित सामग्री विद्यार्थियों को आत्मविश्वास बढ़ाने तथा परीक्षाओं में अधिक अंक प्राप्त करने में सहायता करती है। चाहे आप किसी विशेष विषय का पुनरावृत्ति कर रहे हों या पूरे अध्याय की तैयारी कर रहे हों, यह संसाधन Macro Economics में पूर्ण सफलता के लिए विश्वसनीय और पाठ्यक्रम-आधारित मार्गदर्शन प्रदान करता है।

Class 12 English Medium Macro Economics All Chapters:

समष्टि अर्थशास्त्र की कुछ मूलभूत अवधारणाएँ

2. page 2

Page 2 of 3

निवेश के घटक -

(i) स्थिर निवेश - स्थिर निवेश से अभिप्राय एक लेखा वर्ष के दौरान उत्पादको के स्थिर परिसंपतियो के स्टॉक में वृद्धि से है | जैसे - एक उत्पादक के पास 2016 में 8 मशीने थी तथा 2017 के दौरान उसके पास 10 मशीने है अतः वर्ष 2017 के दौरान स्थिर परिसंपतियो में निवेश 2 मशीन का है |

(ii) माल-सूची निवेश - माल-सूची निवेश से अभिप्राय एक लेखा वर्ष के दौरान उत्पादको के माल-सूची(inventory) के स्टॉक में वृद्धि से है | माल-सूची में शामिल है कच्चे माल का स्टॉक, तैयार माल का स्टॉक, अर्ध-तैयार माल का स्टॉक |

मूल्यह्रास - स्थिर परिसंपतियो के मूल्य में होने वाली कमी को मूल्यह्रास कहते है | मूल्यह्रास समान्य टूट-फुट, प्रत्याशित अप्रचलन, अप्रत्याशित अप्रचलन आदि के कारण होता है |

मूल्यह्रास के कारण - 

1. समान्य टूट-फूट - कभी - कभी स्थिर परिसंपतियों में समान्य तथा छोटे - बड़े टूट-फूट के कारण उनके मूल्य में कमी हो जाती है जिससे उनका मूल्यह्रास हो जाता है |

2. प्रत्याशित अप्रचलन - प्रत्याशित अप्रचलन का अर्थ है मूल्यह्रास के ऐसे कारण जिनका बाजार की स्थितियों के ज्ञान तथा अनुभव से पता लगाया जा सकता है | जैसे - प्रौद्धोगिकी में परिवर्तन तथा माँग में परिवर्तन | 

(i) प्रौद्धोगिकी में परिवर्तन - प्रौद्धोगिकी में परिवर्तन के कारण स्थिर परिसंपतियो का अप्रचलन हो जाता है | जिससे उनके मूल्य में कमी हो जाती है | जैसे - black and white टीवी बनाने वाले प्लांट अप्रचलित हो गए है जब से रंगीन टीवी बनाने की प्रोधौगिकी सफल हो गई है |

(ii) माँग में परिवर्तन - माँग में परिवर्तन के कारण स्थिर परिसंपतियो का अप्रचलन हो जाता है | जिससे उनके मूल्य में कमी हो जाती है | जैसे - रबड़ के जूते बनाने वाला प्लांट तब अप्रचलित हो जाता है जब लोग चमड़े के जूते की माँग करने लगते है |

3. अप्रत्याशित अप्रचलन - प्रत्याशित अप्रचलन का अर्थ है मूल्यह्रास के ऐसे कारण जिनका पूर्वज्ञान असंभव है | जैसे - प्राकृतिक आपदाएँ और आर्थिक मंदी |

(i) प्राकृतिक आपदाएँ - प्राकृतिक आपदाओं जैसे बाढ़, भूकंप तथा आग आदि के कारण स्थिर परिसंपतियो को काफी पूँजीगत हानि होती है |

(ii) आर्थिक मंदी - आर्थिक मंदी के कारण परिसंपतियो के बाजार मूल्य में गिरावट हो जाती है | 

मूल्यह्रास आरक्षित कोष - मूल्यह्रास आरक्षित कोष से अभिप्राय मूल्यह्रास की हानि को पूरा करने के लिए फंड्स या कोषो का प्रावधान करने है |

Page 2 of 3

Topic Lists Page Wise:

Disclaimer:

This website's domain name has included word "CBSE" but here we clearly declare that we and our website have neither any relation to CBSE and nor affliated to CBSE organisation.