पाठ-16. कचरा-संग्रहण एवं निपटान
लघु-उत्तरीय प्रश्नोत्तर :
प्रश्न 1: भराव क्षेत्र किसे कहते है ?
उत्तर: सफाई कर्मचारी कूड़ा एकत्र ट्रकों द्वारा निकाहाले खुले क्षेत्रों में, जहाँ गहरे गड्ढे होते हैं ले जाते हैं | इन खुले क्षेत्रों को भराव क्षेत्र कहते है |
प्रश्न 2: कम्पोस्टिंग किसे कहते है ?
उत्तर: रसोई घर के अपशिष्ट सहित पौधों एवं जंतु अपशिष्टों को खाद में परिवर्तित करना कंपोस्टिंग कहलाता है |
प्रश्न 3: हमें सुखी पत्तियाँ क्यों नहीं जलाना चाहिए ?
उत्तर: सुखी पत्तियाँ, फसली पादपों के अपशिष्ट तथा भूसे जैसे अपशिष्टों को जलाने पर स्वास्थ्य के लिए हानिकारक गैसें तथा धुआं उत्पन्न होता है |
प्रश्न 4: वर्मीकम्पोस्टिंग या कृमिकम्पोस्टिंग किसे कहते है ?
उत्तर: लाल केंचुओं की सहायता से कम्पोस्ट बनाने की इस विधि को वर्मीकम्पोस्टिंग या कृमिकम्पोस्टिंग कहते है |
प्रश्न 5: लाल केंचुआ अपना भोजन को कैसे तोड़ते है ?
उत्तर: लाल केंचुए के दांत नहीं होते | अत: इनमें एक विशेष संरचना होती है जिसे 'गिजर्ड' कहते हैं जो भोजन को पिसने ने इनकी सहायता करता है |
प्रश्न 6: लाल केंचुआ किस प्रकार के कचरे को कम्पोस्ट में परिवर्तित नहीं करते हैं ?
उत्तर: लाल केंचुए अजैव निम्नीकरणीय कचरे को कम्पोस्ट में परिवर्तित नहीं करते हैं |
प्रश्न 7: घर में बचे हुए भोजन का आप क्या करते हैं ?
उत्तर: घर में बचे हुए भोजन को हम भूखे जंतुओं को खिला देते है |
प्रश्न 8: पुन:चक्रण क्या है ?
उत्तर: घरों में उपयोग के बाद उपजे अपशिष्टों को पुन: फैक्टरियों से नए पदर्थों का बनकर आना और दुबारा उपयोग लायक बनाना पुन:चक्रण कहलाता है |
प्रश्न 9: किन-किन पदार्थों का पुन:चक्रण होता है ?
उत्तर: प्लास्टिक, सीसा, रबड़ और धातुओं की बनी वस्तुएँ |