अध्याय-समीक्षा
- ऐसे पदार्थ जो लौह पदार्थों को अपनी ओर आकर्षित करने अथवा खींचने का गुण पाया जाता है, वे चुम्बक कहलाते हैं |
- चुम्बक का अंग्रेजी नाम मैगनेट है जो मैग्नस नामक एक यूनानी गडरिया युवक के नाम पर रखा गया है |
- चुंबक दो प्रकार के होते हैं (i) प्राकृतिक चुंबक (ii) विद्युत चुंबक या कृत्रिम चुंबक
- प्रकृति में पाए जाने वाले चुंबक को प्राकृतिक चुंबक कहते है |
- लोहे के टुकडे से बनाए जाने वाले चुंबक को कृत्रिम चुंबक कहते हैं |
- कृत्रिम चुंबक विभिन्न आकार के होते हैं | उदाहरण-छड चुंबक, नाल चुंबक, बेलनाकार चुंबक तथा गोलांत चुंबक आदि |
- प्राकृतिक चुंबक का नाम मैग्नेटाइट है |
- सर्वप्रथम चुंबक यूनान के एक गड़ेरिया मग्नेस द्वारा खोजा गया |
- चुंबक लोहा, निकिल, कोबाल्ट जैसे कुछ पदार्थों को आकर्षित करता है। ऐसे पदार्थों को चुंबकीय पदार्थ कहते हैं।
- जो पदार्थ चुंबक से आकर्षित नहीं होते, वे अचुंबकीय कहलाते हैं। जैसे प्लास्टिक, कपड़ा, लकड़ी, चमडा इत्यादि |
- किसी भी चुंबक के दो ध्रुव होते हैं - (i) उत्तरी ध्रुव (N) (ii) दक्षिणी ध्रुव (S)।
- यदि किसी चुंबक को स्वतंत्रतापूर्वक लटकाया जाए तो इसका उत्तरी ध्रुव उत्तर दिशा की ओर आकर रुकता है |
- दो चुंबकों के असमान (अलग-अलग) ध्रुव एक-दूसरे को आकर्षित करते हैं जबकि समान (एक जैसा) ध्रुव में परस्पर प्रतिकर्षण होता है।
- चुंबक से लौह पदार्थों के घटक को मिश्रण से अलग किया जा सकता है |
- प्राचीन काल में यात्री एक प्राकृतिक चुंबक यात्रा पर अपने साथ ले जाते थे जिसे धागे से लटका कर दिशा-निर्धरण करते थे।
- वह युक्ति जिसमें चुंबकीय सुई दिशा बतलाती है कंपास (दिक्सूचक) कहते हैं |
- नाल-चुंबक का भंडारण करने के लिए इसके ध्रुवों के संपर्क में लोहे का एक टुकड़ा रखना चाहिए।
- अपने चुंबक को कैसेट, मोबाइल, टेलीविजन, म्यूजिक सिस्टम, सीडी तथा कंप्यूटर आदि से दूर रखना चाहिए।