Chapter 16. कचरा-संग्रहण एवं निपटान Class 6 Science CBSE notes in hindi महत्वपूर्ण-प्रश्नोत्तर - CBSE Study
कक्षा 6 Science के लिए NCERT समाधान नवीनतम CBSE पाठ्यक्रम और NCERT पाठ्यपुस्तकों के अनुसार सावधानीपूर्वक तैयार किए गए हैं, ताकि विद्यार्थी प्रत्येक अवधारणा को स्पष्ट रूप से समझ सकें। इन समाधानों में सभी महत्वपूर्ण 16. कचरा-संग्रहण एवं निपटान को विस्तृत व्याख्या और चरण-दर-चरण उत्तरों सहित शामिल किया गया है, जिससे परीक्षा की बेहतर तैयारी हो सके। प्रत्येक महत्वपूर्ण-प्रश्नोत्तर को सरल भाषा में समझाया गया है, ताकि विद्यार्थी मूलभूत सिद्धांतों को आसानी से समझकर अपनी शैक्षणिक उपलब्धि में सुधार कर सकें। यह अध्ययन सामग्री दैनिक गृहकार्य, पुनरावृत्ति अभ्यास तथा वार्षिक परीक्षा की तैयारी के लिए विशेष रूप से उपयोगी है। सटीक उत्तर, स्पष्ट अवधारणाएँ और व्यवस्थित सामग्री विद्यार्थियों को आत्मविश्वास बढ़ाने तथा परीक्षाओं में अधिक अंक प्राप्त करने में सहायता करती है। चाहे आप किसी विशेष विषय का पुनरावृत्ति कर रहे हों या पूरे अध्याय की तैयारी कर रहे हों, यह संसाधन Science में पूर्ण सफलता के लिए विश्वसनीय और पाठ्यक्रम-आधारित मार्गदर्शन प्रदान करता है।
CBSE NOTES:
Class 6 English Medium Science All Chapters:
16. कचरा-संग्रहण एवं निपटान
1. महत्वपूर्ण-प्रश्नोत्तर
पाठ-16.
प्रश्न: भराव क्षेत्र किसे कहते है ?
उत्तर: सफाई कर्मचारी कूड़ा एकत्र ट्रकों द्वारा निकाहाले खुले क्षेत्रों में, जहाँ गहरे गड्ढे होते हैं ले जाते हैं | इन खुले क्षेत्रों को भराव क्षेत्र कहते है |
प्रश्न: कम्पोस्टिंग किसे कहते है ?
उत्तर: रसोई घर के अपशिष्ट सहित पौधों एवं जंतु अपशिष्टों को खाद में परिवर्तित करना कंपोस्टिंग कहलाता है |
प्रश्न: हमें सुखी पत्तियाँ क्यों नहीं जलाना चाहिए ?
उत्तर: सुखी पत्तियाँ, फसली पादपों के अपशिष्ट तथा भूसे जैसे अपशिष्टों को जलाने पर स्वास्थ्य के लिए हानिकारक गैसें तथा धुआं उत्पन्न होता है |
प्रश्न: वर्मीकम्पोस्टिंग या कृमिकम्पोस्टिंग किसे कहते है |
उत्तर: लाल केंचुओं की सहायता से कम्पोस्ट बनाने की इस विधि को वर्मीकम्पोस्टिंग या कृमिकम्पोस्टिंग कहते है |
प्रश्न: लाल केंचुआ अपना भोजन को कैसे तोड़ते है ?
उत्तर: लाल केंचुए के दांत नहीं होते | अत: इनमें एक विशेष संरचना होती है जिसे 'गिजर्ड' कहते हैं जो भोजन को पिसने ने इनकी सहायता करता है |
प्रश्न: लाल केंचुआ किस प्रकार के कचरे को कम्पोस्ट में परिवर्तित नहीं करते हैं ?
उत्तर: लाल केंचुए अजैव निम्नीकरणीय कचरे को कम्पोस्ट में परिवर्तित नहीं करते हैं |
प्रश्न: घर में बचे हुए भोजन का आप क्या करते हैं ?
उत्तर: घर में बचे हुए भोजन को हम भूखे जंतुओं को खिला देते है |
प्रश्न: पुन:चक्रण क्या है ?
उत्तर: घरों में उपयोग के बाद उपजे अपशिष्टों को पुन: फैक्टरियों से नए पदर्थों का बनकर आना और दुबारा उपयोग लायक बनाना पुन:चक्रण कहलाता है |
प्रश्न: किन-किन पदार्थों का पुन:चक्रण होता है ?
उत्तर: प्लास्टिक, सीसा, रबड़ और धातुओं की बनी वस्तुएँ |