Your Complete CBSE Learning Hub

Free NCERT Solutions, Revision Notes & Practice Questions

Notes | Solutions | PYQs | Sample Papers — All in One Place

Get free NCERT solutions, CBSE notes, sample papers and previous year question papers for Class 6 to 12 in Hindi and English medium.

Advertise:

Chapter 2. भोजन के घटक Class 6 Science CBSE notes in hindi पोषक तत्व - CBSE Study

Chapter 2. भोजन के घटक Science Class 6 cbse notes पोषक तत्व in hindi, all chapters and exercises are covered the ncert latest syllabus 2026 - 27.

• Hi Guest! • LoginRegister

Class 6

CBSE Notes

Class 7

CBSE Notes

Class 8

CBSE Notes

Class 9

CBSE Notes

Class 10

CBSE Notes

Class 11

CBSE Notes

Class 12

CBSE Notes

Chapter 2. भोजन के घटक Class 6 Science CBSE notes in hindi पोषक तत्व - CBSE Study

कक्षा 6 Science के लिए NCERT समाधान नवीनतम CBSE पाठ्यक्रम और NCERT पाठ्यपुस्तकों के अनुसार सावधानीपूर्वक तैयार किए गए हैं, ताकि विद्यार्थी प्रत्येक अवधारणा को स्पष्ट रूप से समझ सकें। इन समाधानों में सभी महत्वपूर्ण 2. भोजन के घटक को विस्तृत व्याख्या और चरण-दर-चरण उत्तरों सहित शामिल किया गया है, जिससे परीक्षा की बेहतर तैयारी हो सके। प्रत्येक पोषक तत्व को सरल भाषा में समझाया गया है, ताकि विद्यार्थी मूलभूत सिद्धांतों को आसानी से समझकर अपनी शैक्षणिक उपलब्धि में सुधार कर सकें। यह अध्ययन सामग्री दैनिक गृहकार्य, पुनरावृत्ति अभ्यास तथा वार्षिक परीक्षा की तैयारी के लिए विशेष रूप से उपयोगी है। सटीक उत्तर, स्पष्ट अवधारणाएँ और व्यवस्थित सामग्री विद्यार्थियों को आत्मविश्वास बढ़ाने तथा परीक्षाओं में अधिक अंक प्राप्त करने में सहायता करती है। चाहे आप किसी विशेष विषय का पुनरावृत्ति कर रहे हों या पूरे अध्याय की तैयारी कर रहे हों, यह संसाधन Science में पूर्ण सफलता के लिए विश्वसनीय और पाठ्यक्रम-आधारित मार्गदर्शन प्रदान करता है।

Class 6 English Medium Science All Chapters:

2. भोजन के घटक

1. पोषक तत्व

Page 1 of 2

प्रश्न: पोषक तत्व क्या है ?

उत्तर: वे तत्व जो हमें वृद्धि और कार्य करने के लिए ऊर्जा देते है उन्हें पोषक कहते है |

प्रश्न: पोषक तत्व किसे कहते है ?

उत्तर: प्रोटीन, कार्बोहायड्रेट, वसा, विटामिन और खनिज लवणों को पोषक तत्व कहते है !

प्रश्न: विटामिन का कार्य लिखो |

उत्तर: विटामिन हमें रोगों से बचाते है और हमारे शरीर की रक्षा करते है|

प्रश्न: प्रोटीन का कार्य लिखो |

उत्तर: प्रोटीन शरीर के वृद्धि करने में मदद करते है और घायल उतकों के मरम्मत का कार्य करते है |

प्रश्न: वसा और कार्बोहाइड्रेट्स का प्रमुख कार्य क्या है ?

उत्तर: वसा और कार्बोहाइड्रेट्स हमें ऊर्जा देते है |

प्रश्न: प्रोटीन के पांच स्रोतों के नाम लिखो |

उत्तर: दाल, दूध, अंडा, मछली, और सोयाबीन आदि प्रमुख स्रोत है |

प्रश्न: विटामिन कितने प्रकार के होते है ?

उत्तर: विटामिन दो प्रकार के होते है |

  1. जल में घुलनशील – विटामिन –B, विटामिन –C और विटामिन-D आदि |
  2. वसा में घुलनशील – विटामिन A, E, और Kआदि |

प्रश्न: रुक्षांश किसे कहते है ?

उत्तर: फलों और सब्जियों के छिलकों में एक विशेष प्रकार का कार्बोहायड्रेट पाया जाता है जिसे रुक्षांश कहते है |

प्रश्न: भोजन का कार्य क्या है ?

उत्तर: भोजन हमें पोषक तत्व देते है जिससे हमें ऊर्जा और ताकत मिलती है, इससे हमारे शरीर की वृद्धि होती है और ये हमें विभिन्न रोगों से बचाते है |

प्रश्न: हमें संतुलित आहार की आवश्यकता क्यों होती है ?

उत्तर: संतुलित आहार हमें संतुलित मात्रा में ऊर्जा, ताकत और हमारे शरीर को वृद्धि देते है और हमें विभिन्न रोगों से बचाते है | ये हमारे शरीर को चुस्त और तंदरुस्त रखते है |  

प्रश्न: तुम अपने भोजन में उपस्थित मांड (स्टार्च) की जाँच कैसे करोगे ?

उत्तर: हम भोजन के कुछ नमूना या कच्ची सामग्री लेते है | इसमे 2 से 3 बूंदें आयोडीन विलयन की डालते है | यदि इसका रं ग काला-नीला हो जाता है तो यह दर्शाता है की इसमे मांड (स्टार्च) उपस्थित है |

प्रश्न: विटामिन कितने प्रकार के होते है ?

उत्तर: विटामिन निम्न प्रकार के होते है |

  1. विटामिन A
  2. विटामिन B
  3. विटामिन C
  4. विटामिन D
  5. विटामिन E
  6. विटामिन K

प्रश्न: विटामिन B कॉम्प्लेक्स क्या होता है ?

उत्तर: एक विटामिनों के समूह को विटामिन B कॉम्प्लेक्स कहते है |

प्रश्न: कौन सि विटामिन हमारे शरीर में सूर्य के प्रकाश में बनता है |

उत्तर: विटामिन D

प्रश्न: रुक्षांश या रेशेदार भोजन क्या होता है ?

उत्तर: रुक्षांश एक भोज्य रेशा है जो हमारे शरीर में मुख्यतः पादप उत्पादों से प्राप्त होता है |

प्रश्न: रुक्षांश के मुख्य पांच स्रोतों के नाम लिखिए |

उत्तर: सभी अनाज, दाल, आलू, ताजा फल और सब्जियाँ रुक्षांश के मुख्य स्रोत हैं |  

प्रश्न: हमारे भोजन में रुक्षांश लेने के क्या फायदे हैं ?

उत्तर : हमारे भोजन में रुक्षांश लेने के निम्नलिखित फायदे हैं |

     (i)  यह हमारे भोजन का आवश्यक घटक है |

     (ii) यह हमारे शरीर को अपाचित भोजन से छुटकारा दिलाता है |

     (iii) यह कब्ज हटाने में मदद करता है |

प्रश्न: हमारे शरीर को जल की आवश्यकता क्यों होती है ?

उत्तर: हमारे शरीर को जल की आवश्यकता इसलिए होती है क्योंकि

     (i) जल भोजन से पोषक तत्वों का अवशोषण करने में हमारे शरीर की मदद करता है |

     (ii) यह हमारे शरीर से दूषित पदार्थ जैसे – पेशाब और पसीना को बाहर निकालने में मदद करता है |

प्रश्न: संतुलित आहार किसे कहते है ?

उत्तर : वह आहार जिसमें सभी आवश्यक पोषक तत्व, रुक्षांश और जल उचित मात्रा में हो उसे संतुलित आहार कहते है | 

प्रश्न: अभावजनित रोग किसे कहते है ?

उत्तर: वे रोग जो लम्बे समय से पोषक तत्वों की कमी के कारण होते है अभावजनित रोग कहलाते हैं |

      जैसे – स्कार्वी, बेरीबेरी, मैरास्मस और रतौंधी आदि |

प्रश्न: हमारे शरीर में कार्बोहाइड्रेट्स मुख्यत: किस रूप में पाया जाता है ?

उत्तर: स्टार्च तथा सुगर के रूप में |

प्रश्न: दो पोषक तत्वों के नाम बताइए जो हमें ऊर्जा प्रदान करते है |

उत्तर: वसा और कार्बोहाइड्रेट्स |

प्रश्न: वसा या कार्बोहाइड्रेट्स में से कौन सा पोषक तत्व हमें अधिक ऊर्जा देता है ?

उत्तर: वसा |   

प्रश्न: किस पोषक तत्व से भरपूर भोजन को शरीर निर्माण वाला भोजन कहा जाता है ?

उत्तर: प्रोटीन युक्त भोजन को |

प्रश्न: कौन-सा विटामिन भोजन पकाते समय असानी से नष्ट हो जाता है ?

उत्तर: विटामिन –C |

प्रश्न: मोटापा क्या है ?

उत्तर: वसा से भरपूर भोजन चर्बी से थुलथुले शारीरिक स्थिति का कारण होता है इस स्थिति को मोटापा कहते है | 

Page 1 of 2

Topic Lists Page Wise:

Disclaimer:

This website's domain name has included word "CBSE" but here we clearly declare that we and our website have neither any relation to CBSE and nor affliated to CBSE organisation.