Chapter 3. तन्तु से वस्त्र तक Class 6 Science CBSE notes in hindi प्राकृतिक तंतु और संश्लेषित तंतु - CBSE Study
कक्षा 6 Science के लिए NCERT समाधान नवीनतम CBSE पाठ्यक्रम और NCERT पाठ्यपुस्तकों के अनुसार सावधानीपूर्वक तैयार किए गए हैं, ताकि विद्यार्थी प्रत्येक अवधारणा को स्पष्ट रूप से समझ सकें। इन समाधानों में सभी महत्वपूर्ण 3. तन्तु से वस्त्र तक को विस्तृत व्याख्या और चरण-दर-चरण उत्तरों सहित शामिल किया गया है, जिससे परीक्षा की बेहतर तैयारी हो सके। प्रत्येक प्राकृतिक तंतु और संश्लेषित तंतु को सरल भाषा में समझाया गया है, ताकि विद्यार्थी मूलभूत सिद्धांतों को आसानी से समझकर अपनी शैक्षणिक उपलब्धि में सुधार कर सकें। यह अध्ययन सामग्री दैनिक गृहकार्य, पुनरावृत्ति अभ्यास तथा वार्षिक परीक्षा की तैयारी के लिए विशेष रूप से उपयोगी है। सटीक उत्तर, स्पष्ट अवधारणाएँ और व्यवस्थित सामग्री विद्यार्थियों को आत्मविश्वास बढ़ाने तथा परीक्षाओं में अधिक अंक प्राप्त करने में सहायता करती है। चाहे आप किसी विशेष विषय का पुनरावृत्ति कर रहे हों या पूरे अध्याय की तैयारी कर रहे हों, यह संसाधन Science में पूर्ण सफलता के लिए विश्वसनीय और पाठ्यक्रम-आधारित मार्गदर्शन प्रदान करता है।
CBSE NOTES:
Class 6 English Medium Science All Chapters:
3. तन्तु से वस्त्र तक
1. प्राकृतिक तंतु और संश्लेषित तंतु
3. तंतु से वस्त्र तक
तंतु : तंतु एक प्रकार के रेशे होते है जिससे तागे या धागे बनाये जाते है |
ये दो प्रकार के होते है |
(1) प्राकृतिक तंतु : जो तंतु पादपों या जंतुओं से प्राप्त होते है उन्हें प्राकृतिक तंतु कहते हैं |
जैसे - कपास, रुई, जुट, रेशम तथा ऊन आदि |
जंतुओं से प्राप्त तंतु - रेशम तथा ऊन आदि |
पादपों से प्राप्त तंतु - रुई, कपास, जुट, पटसन आदि |
(2) सश्लेषित तंतु : रासायनिक पदार्थों से बनाये गए तंतुओ को संश्लेषित तंतु कहते हैं |
जैसे - पोलिएस्टर, नॉयलोन, एक्रिलिक, रेयान आदि |
वस्त्र : वस्त्र तागे या धागे से बने वस्तु होते है | वस्त्र बनाने के लिए तंतुओं को तागों में परिवर्तित किया जाता है फिर उनके वस्त्र बनाये जाते हैं |
पादप तंतु :
1. रुई : रुई एक प्राकृतिक तंतु है जो हमें पौधों से प्राप्त होता है | इससे तेल के लैम्पों के लिए बत्तियाँ बनायीं जाती है |
कपास की प्राप्ति : कपास की रुई कपास के फल से प्राप्त किया जाता है | कपास के फल परिपक्व होने के बाद कपास बॉलों से कपास हस्त चयन द्वारा प्राप्त किया जाता है |
कपास ओटना : कपास के रुई से कपास के बीजों को कंकतन द्वारा पृथक (अलग) किया जाता है इस प्रक्रिया को कपास ओटना कहते हैं |
- पारंपरिक ढंग से कपास हाथों से ओटी जाती थी | आजकल कपास ओटने के लिए मशीनों का उपयोग किया जाता है |
2. जुट (पटसन) : पटसन तंतु को पटसन के तंतु से प्राप्त किया जाता है |
- इसकी खेती वर्षा ऋतू में की जाती है |
- इसे भारत में प्रमुख रूप से पश्चिम बंगाल, बिहार तथा असम में उगाया जाता है |
- इसे पुष्पन अवस्था में काटते हैं |
- फसल कटाई के पश्चात् इसके तनों को कुछ दिन तक जल में डुबोकर रखते हैं | जिससे इसके तने गल जाते हैं और तंतुओं को तने से असानी से अलग कर लिया जाता है |
- वस्त्र बनाने के लिए तंतुओं को तागों में परिवर्तित किया जाता है फिर उनके वस्त्र बनाये जाते हैं |
कताई : रेशों से तागा बनाने की प्रक्रिया को कताई कहते है |
कताई की प्रक्रिया: इस प्रक्रिया में रुई के एक पुंज (गुच्छे) से रेशों को खींचकर ऐंठते हैं | ऐसा करने से रेशे पास-पास आ जाता हैं और तागा बन जाता है |
तकली: कताई के लिए एक सरल युक्ति 'हस्त तकुआ' का उपयोग किया जाता है जिसे तकली कहते है |
- हाथ से चलाई जाने वाली एक अन्य प्रचलित युक्ति जो कताई में उपयोग होता है चरखा कहते हैं |
- बड़े पैमाने पर कताई का कार्य मशीनों की सहायता से किया जाता है |
- कताई के पश्चात् तागों का उपयोग वस्त्र बनाने में किया जाता है |
तागे से वस्त्र बनाने की कई विधियाँ हैं |
(1) बुनाई : तागों के दो सेटों को आपस में व्यस्थित करके वस्त्र बनाने की प्रक्रिया को बुनाई कहते हैं |
बुनाई के लिए करघों का उपयोग किया जाता है | करघे दो प्रकार के होते हैं |
(i) हस्तप्रचालित
(ii) विद्युतप्रचालित
(2) बंधाई : बंधाई वह प्रक्रिया है जिसमें किसी एकल तागे का उपयोग वस्त्र के एक टुकडे को बनाने में किया जाता है