Chapter Chapter 4. व्यावसायिक सेवाएँ Class 11 Business Study CBSE notes in hindi भंडारण - CBSE Study
कक्षा 11 Business Study के लिए NCERT समाधान नवीनतम CBSE पाठ्यक्रम और NCERT पाठ्यपुस्तकों के अनुसार सावधानीपूर्वक तैयार किए गए हैं, ताकि विद्यार्थी प्रत्येक अवधारणा को स्पष्ट रूप से समझ सकें। इन समाधानों में सभी महत्वपूर्ण Chapter 4. व्यावसायिक सेवाएँ को विस्तृत व्याख्या और चरण-दर-चरण उत्तरों सहित शामिल किया गया है, जिससे परीक्षा की बेहतर तैयारी हो सके। प्रत्येक भंडारण को सरल भाषा में समझाया गया है, ताकि विद्यार्थी मूलभूत सिद्धांतों को आसानी से समझकर अपनी शैक्षणिक उपलब्धि में सुधार कर सकें। यह अध्ययन सामग्री दैनिक गृहकार्य, पुनरावृत्ति अभ्यास तथा वार्षिक परीक्षा की तैयारी के लिए विशेष रूप से उपयोगी है। सटीक उत्तर, स्पष्ट अवधारणाएँ और व्यवस्थित सामग्री विद्यार्थियों को आत्मविश्वास बढ़ाने तथा परीक्षाओं में अधिक अंक प्राप्त करने में सहायता करती है। चाहे आप किसी विशेष विषय का पुनरावृत्ति कर रहे हों या पूरे अध्याय की तैयारी कर रहे हों, यह संसाधन Business Study में पूर्ण सफलता के लिए विश्वसनीय और पाठ्यक्रम-आधारित मार्गदर्शन प्रदान करता है।
CBSE NOTES:
Class 11 English Medium Business Study All Chapters:
Chapter 4. व्यावसायिक सेवाएँ
5. भंडारण
भंडारण
भंडारण एक प्रकार की व्यवसायिक सेवा है जिसमें व्यवसायिक इकाईयो को संग्रहण सम्बंधित सेवाएँ प्रदान की जाती है | माल के बनने से बिकने के बीच कुछ समय होता है इसलिए व्यवसायिक इकईयो को भंडारण की आवश्यकता होती है |
भंडारगृह
भंडारगृह ऐसे गोदाम होते है जहाँ संग्रहण सेवाएं प्रदान की जाती है ये यह कम कीमत पर माल के भंडारण तथा वितरण की सेवाएँ भी प्रदान करती है |
भंडारगृह के प्रकार
निजी गोदाम : निजी गोदाम ऐसे गोदाम होते है जिसे कोई व्यवसायी या उद्यमी अपने माल के भंडारण के लिए चलता है | ये गोदाम उसके अपने हो सकते है |
सार्वजानिक गोदाम : सार्वजानिक गोदाम ऐसे गोदाम होते है जिसे कोई भी व्यक्ति, व्यवसायी या उद्यमी फीस देकर अपने माल को रखने के लिए प्रयोग कर सकता है|
बंधक माल गोदाम : बंधक माल गोदाम ऐसे गोदाम होते है
सरकारी गोदाम : सरकारी गोदाम ऐसे गोदाम होते है जिसे सरकार चलाती है और नियंत्रित करती है |
सहकारी गोदाम : सहकारी गोदाम ऐसे गोदाम होते है जिसे कुछ सहकारी संगठन अपनें सदस्यों की सहायता के लिए स्थापित करती है |
निजी गोदामों के लाभ
1. निजी गोदामों पर मालिक का प्रभावशाली नियंत्रण होता है वह अपनी मर्जी से कुछ भी कर सकता है |
2. निजी गोदामों में लचीलापन पाया जाता है इनका उद्देश्य लाभ कमाना होता है |
3. निजी गोदामों के कारण ग्राहकों से बेहतर सम्बन्ध हो जाते है |
सार्वजानिक गोदामों के लाभ
1. ये भंडारगृह रेल और सड़क से माल को एक जगह से दूसरी जगह पहुँचने जैसी सुविधाएँ देती है |
2. इन पर माल की सुरक्षा का भार होता है |
3. ये जगह - जगह स्थित होते है और इनका खर्च निश्चित होता है |
4. ये पैकेजिंग और लेबल जैसी सुविधाएँ भी उपलब्ध कराती है |
भंडारगृहों के कार्य
1. विभिन्न प्रकार के माल को इकट्ठा करना तथा उनका संग्रहण करना |
2. संग्रहित माल को छोटे - छोटे भागो में बाँट कर उन्हें ग्राहकों तक पहुँचाना |
3. कुछ वस्तुएं विशेष मौसम में ही उपलब्ध होती है इसलिए गोदामों में उस माल के स्टॉक को संग्रहित करना भी गोदामों का एक काम है |
4. ये पैकेजिंग और लेबल जैसी सुविधाएँ भी उपलब्ध करना इनका कार्य है |