Your Complete CBSE Learning Hub

Free NCERT Solutions, Revision Notes & Practice Questions

Notes | Solutions | PYQs | Sample Papers — All in One Place

Get free NCERT solutions, CBSE notes, sample papers and previous year question papers for Class 6 to 12 in Hindi and English medium.

Advertise:

Chapter Chapter 4. व्यावसायिक सेवाएँ Class 11 Business Study CBSE notes in hindi सेवाएँ - CBSE Study

Chapter Chapter 4. व्यावसायिक सेवाएँ Business Study Class 11 cbse notes सेवाएँ in hindi, all chapters and exercises are covered the ncert latest syllabus 2026 - 27.

• Hi Guest! • LoginRegister

Class 6

CBSE Notes

Class 7

CBSE Notes

Class 8

CBSE Notes

Class 9

CBSE Notes

Class 10

CBSE Notes

Class 11

CBSE Notes

Class 12

CBSE Notes

Chapter Chapter 4. व्यावसायिक सेवाएँ Class 11 Business Study CBSE notes in hindi सेवाएँ - CBSE Study

कक्षा 11 Business Study के लिए NCERT समाधान नवीनतम CBSE पाठ्यक्रम और NCERT पाठ्यपुस्तकों के अनुसार सावधानीपूर्वक तैयार किए गए हैं, ताकि विद्यार्थी प्रत्येक अवधारणा को स्पष्ट रूप से समझ सकें। इन समाधानों में सभी महत्वपूर्ण Chapter 4. व्यावसायिक सेवाएँ को विस्तृत व्याख्या और चरण-दर-चरण उत्तरों सहित शामिल किया गया है, जिससे परीक्षा की बेहतर तैयारी हो सके। प्रत्येक सेवाएँ को सरल भाषा में समझाया गया है, ताकि विद्यार्थी मूलभूत सिद्धांतों को आसानी से समझकर अपनी शैक्षणिक उपलब्धि में सुधार कर सकें। यह अध्ययन सामग्री दैनिक गृहकार्य, पुनरावृत्ति अभ्यास तथा वार्षिक परीक्षा की तैयारी के लिए विशेष रूप से उपयोगी है। सटीक उत्तर, स्पष्ट अवधारणाएँ और व्यवस्थित सामग्री विद्यार्थियों को आत्मविश्वास बढ़ाने तथा परीक्षाओं में अधिक अंक प्राप्त करने में सहायता करती है। चाहे आप किसी विशेष विषय का पुनरावृत्ति कर रहे हों या पूरे अध्याय की तैयारी कर रहे हों, यह संसाधन Business Study में पूर्ण सफलता के लिए विश्वसनीय और पाठ्यक्रम-आधारित मार्गदर्शन प्रदान करता है।

Class 11 English Medium Business Study All Chapters:

Chapter 4. व्यावसायिक सेवाएँ

1. सेवाएँ

Page 1 of 5

अध्याय 4 व्यावसायिक सेवाएँ 

महत्वपूर्ण तथ्य 

सेवाओं की प्रकृति अथवा उनकी विशेषताएँ : 

1. अदृश्य तथा अमूर्त : सेवाएँ अदृश्य तथा अमूर्त होती है इसका अर्थ है की सेवाओं को न तो देखा जा सकता है और न ही छुआ जा सकता है | सेवाओ को केवल महसूस किया जा सकता है |

2. एकरूपता का न होना : सेवाओ की दूसरी महत्वपूर्ण विशेषता यह है की सेवाओं में एकरूपता नहीं पाई जाती है | सभी उपभोक्ताओ की जरूरते तथा अपेक्षाएँ अलग - अलग होती है | 

3. उत्पादन तथा उपभोग की क्रिया का एक साथ समापन :  सेवाओ की  महत्वपूर्ण विशेषता यह है की सेवाओ का उत्पादन तथा उपभोग की क्रिया दोनों एक साथ समाप्त होती है | 

4. भण्डारण संभव नहीं : सेवाओ का कोई निश्चित आकार नहीं होता तथा इन्हें देखा नहीं जा सकता इसलिए इनका भण्डारण संभव नहीं है | सेवाओं की प्राप्ति उपभोक्ता द्वारा प्रत्यक्ष रूप से की जाती है |

5. सहायता तथा भागीदारी जरूरी : सेवा प्रदान करतें समय उत्पादक तथा उपभोगता दोनों की भागीदारी जरूरी है क्योंकि सेवाओं की प्राप्ति उपभोक्ता द्वारा प्रत्यक्ष रूप से की जाती है | 

​सेवा तथा वस्तुओं में अंतर :

 वस्तुओं का उत्पादन होता है जबकि सेवाओं को प्रदान किया जाता है |

1. वस्तुओं का आकार होता है तथा वस्तुएं दृश्य होती है जबकि सेवाओं को न तो देखा जा सकता है और न ही छुआ जा सकता है | सेवाओ को केवल महसूस किया जा सकता है | 

2. वस्तुओ में स्वामित्व का हस्तांतरण संभव है जबकि सेवाओं वस्तुओ में स्वामित्व का हस्तांतरण संभव नहीं है इसका अर्थ है की वस्तुओं को स्वामी के बजाएँ किसी और को भी दिया जा सकता है लेकिन सेवाओं के उपभोग के लिए उपभोक्ता का प्रत्यक्ष रूप से उपस्थित रहना आवश्यक है |

3. वस्तुओं का भण्डारण संभव है परन्तु सेवाओं का भण्डारण संभव नहीं है |

​सेवाओं के  प्रकार : 

सेवाएँ मुख्य रूप से तीन प्रकार की होती है :

व्यवसायिक सेवाएँ : व्यवसायिक सेवाएँ वो सेवाएँ होती है जिन्हें व्यवसायिक उद्यम या व्यवसायिक संगठन अपनें व्यवसायिक उद्देश्यों की पूर्ति के लिए प्रयोग करती है  | दूसरें शब्दों में व्यवसायिक सेवाएँ वो सेवाएँ होती है जिन्हें व्यवसायिक उद्यम अपनें कार्य संचालन में प्रयोग करती है |जैसे - बीमा, बैंकिंग, परिवहन आदि |

सामाजिक सेवाएँ : सामाजिक सेवाएँ वे सेवाएँ होती है जो सामाजिक उद्देश्यों की पूर्ति के लिए अपनी इच्छा से प्रदान की जाती है | जैसे : सरकारी एजेंसियों के द्वारा स्वास्थ सम्बंधित सेवाएँ प्रदान करना आदि | सामाजिक सेवाएँ मुख्य रूप से निम्नलिखित उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए प्रदान की जाती है :                                

1. समाज के कमजोर वर्ग के जीवन स्तर को ऊचाँ उठाने के लिए |                        

2. गरीब बच्चो की शिक्षा की व्यवस्था करनें के लिए |                                        

3. कच्ची बस्तियों में स्वास्थ्य एवं सफाई की व्यवस्था करनें के लिए |

व्यक्तिगत सेवाएँ : व्यक्तिगत सेवाएँ वे सेवाएँ होती है जो आमतौर पर ग्राहकों को उनकी आवशकता के अनुसार अलग - अलग तरीको से व्यक्तिगत रूप से प्रदान की जाती है | जैसे : पर्यटन, मनोरंजन सेवाएँ, होटल आदि |

​व्यवसायिक सेवाएँ 

व्यवसायिक सेवाएँ वो सेवाएँ होती है जिन्हें व्यवसायिक उद्यम अपनें कार्य संचालन में प्रयोग करती है |जैसे - बीमा, बैंकिंग, परिवहन आदि |

व्यवसायिक सेवाओं के प्रकार 

बैंकिंग : बैंकिंग व्यवसायिक सेवाओं का एक प्रकार है जो बैंको और बैंकिंग कंपनियों द्वारा जनता को प्रदान की जाती है | बैंकिंग कंपनी वह कंपनी है जो बेंकिंग का व्यापार करती है | यह ऋण देती है और जमा स्वीकार करती है | बैंक जमा के रूप में धन स्वीकार करती है और ऋण देती है जिसे मांगनें पर लौटना होता है |

बीमा :  मनुष्य का जीवन अनिश्चिताओं से भरा है कभी भी कुछ भी हो सकता है | बीमा इन्ही अनिश्चिताओं से होने वाले जोखिम के हानि को कम करता है | बीमा एक ऐसा समझौता है जिसमें एक पक्ष दूसरे पक्ष को एक निश्चित प्रतिफल के बदले एक निर्धारित राशि देता है, ताकि दुर्घटना से हुई बीमाकृत वस्तु की हानि की भरपाई कि जा सके | यह समझौता लिखित में किया जाता है जिसे पॉलिसी कहते है | 

संप्रेषण सेवाएँ : संप्रेषण सेवाएँ वो सेवाएँ होती है जो व्यवसायिक कंपनियों को दूसरे देशो, कंपनियों, लोगो तथा अन्य से संपर्क(contect) करने में सहायता करती है |व्यवसाय में संप्रेषण सेवाएँ सूचना सम्बंधित बाधा को दूर करता है | 

परिवहन : परिवहन एक बहुत ही महत्वपूर्ण प्रकार की व्यवसायिक सेवा है | ये सेवाएँ व्यवसाय के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण मानी जाती है क्योंकि व्यवसाय में परिवहन स्थान सम्बंधित बाधा को दूर करता है | व्यवसायिक लेन-देन के लिए माल को एक जगह से दूसरी जगह पहुचना होता है, जिस समस्या को परिवहन दूर करता है |

भंडारण :  भण्डारण भी एक प्रकार की व्यवसायिक सेवा है जिसमें व्यवसायिक इकाईयो को संग्रहण सम्बंधित सेवाएँ प्रदान की जाती है | माल के बनने से बिकने के बीच कुछ समय होता है इसलिए व्यवसायिक इकईयो को भंडारण की आवश्यकता होती है | 

Page 1 of 5

Topic Lists Page Wise:

Disclaimer:

This website's domain name has included word "CBSE" but here we clearly declare that we and our website have neither any relation to CBSE and nor affliated to CBSE organisation.