Chapter Chapter 3. निजी, सार्वजनिक एवं भूमंडलीय उपक्रम Class 11 Business Study CBSE notes in hindi बहुराष्ट्रीय कम्पनी - CBSE Study
कक्षा 11 Business Study के लिए NCERT समाधान नवीनतम CBSE पाठ्यक्रम और NCERT पाठ्यपुस्तकों के अनुसार सावधानीपूर्वक तैयार किए गए हैं, ताकि विद्यार्थी प्रत्येक अवधारणा को स्पष्ट रूप से समझ सकें। इन समाधानों में सभी महत्वपूर्ण Chapter 3. निजी, सार्वजनिक एवं भूमंडलीय उपक्रम को विस्तृत व्याख्या और चरण-दर-चरण उत्तरों सहित शामिल किया गया है, जिससे परीक्षा की बेहतर तैयारी हो सके। प्रत्येक बहुराष्ट्रीय कम्पनी को सरल भाषा में समझाया गया है, ताकि विद्यार्थी मूलभूत सिद्धांतों को आसानी से समझकर अपनी शैक्षणिक उपलब्धि में सुधार कर सकें। यह अध्ययन सामग्री दैनिक गृहकार्य, पुनरावृत्ति अभ्यास तथा वार्षिक परीक्षा की तैयारी के लिए विशेष रूप से उपयोगी है। सटीक उत्तर, स्पष्ट अवधारणाएँ और व्यवस्थित सामग्री विद्यार्थियों को आत्मविश्वास बढ़ाने तथा परीक्षाओं में अधिक अंक प्राप्त करने में सहायता करती है। चाहे आप किसी विशेष विषय का पुनरावृत्ति कर रहे हों या पूरे अध्याय की तैयारी कर रहे हों, यह संसाधन Business Study में पूर्ण सफलता के लिए विश्वसनीय और पाठ्यक्रम-आधारित मार्गदर्शन प्रदान करता है।
CBSE NOTES:
Class 11 English Medium Business Study All Chapters:
Chapter 3. निजी, सार्वजनिक एवं भूमंडलीय उपक्रम
4. बहुराष्ट्रीय कम्पनी
बहुराष्ट्रीय कम्पनी
बहुराष्ट्रीय कम्पनी का अर्थ: एक ऐसी कम्पनी से है जिसका पंजीयन किसी एक देश में होता है लेकिन वह माल का उत्पादन एवं विक्रय अनेक देशों में करती है इन्हें global corporation भी कहते हैं |
बहुराष्ट्रीय कम्पनी की परिभाषा : आई. बी. एम. वर्ल्ड ट्रेड कॉरपोरेशन के अध्यक्ष के अनुसार, "एक बहुराष्ट्रीय निगम वह हैं जो
(1) अनेक देशों में अपनी गतिविधियों को चलाते हैं,
(2) उन देशों में अनुसन्धान, विकास एवं निर्माण का कार्य करता हैं,
(3) जिसका बहुराष्ट्रीय प्रबंध होता हैं,
(4) जिस पर बहुराष्ट्रीय स्वामित्व होता हैं, |
बहुराष्ट्रीय कंपनियों की विशेषताएँ :
(1) विश्व स्तर पर फैलाव : बहुराष्ट्रीय कम्पनी का व्यवसाय अनेक देशों में फैला होता हैं | यह कंपनी मेज़बान देशों की स्थानीय दशाओं का पूरा लाभ उठती हैं ; जैसे- कच्चे माल का प्रयोग करना |
(2) उच्च क्वालिटी के उत्पाद : बहुरास्ट्रीय कंपनी को विश्व स्तर पर प्रतियोगिता का सामना करना होता हैं इसलिय उत्पादों की क्वालिटी पर इसका विशेष ध्यान होता हैं |
(3) बड़ा आकार : बहुराष्ट्रीय कंपनी की संपतियां बहुत आधिक होती हैं ibm की सम्पतियों का मूल्य लगभग 8 मिलियन डॉलर हैं | इसी प्रकार एक अन्य कंपनी itt की 70 देशों में लगभग 800 शाखाएं हैं |
(4) अंतराष्ट्रीय बाज़ार तक पहुँच : अनेक उत्पादों, अच्छी क्वालिटी, बड़े स्तर पर अनुसन्धान, बढ़िया विपणन सुविधाओं आदि के कारन यह कंपनी अंतराष्ट्रीय बाज़ार में जल्दी ही अपनी पहचान बना लेती हैं |
बहुराष्ट्रीय कंपनियों के लाभ :
(1) रोजगार में वृद्धि : बहुराष्ट्रीय कंपनियों की स्थापना से स्थानीय लोगो को रोजगार के अच्छे अवसर प्राप्त हुए है | क्योंकी ये कम्पनियां बड़े स्तर पर व्यवसाय करती है इसलिए इनमें बहुत अधिक लोगों की भर्ती की जाती है |
(2) विदेशी विनियोग में वृद्धि : इनका मुख्य उद्देश्य विदेशी मुद्रा प्राप्त करना है जिसकी आवश्यकता विदेशी विनियोग में किया जाता है |
(3) नई तकनीक से परिचय : बहुराष्ट्रीय कंपनियाँ अपने साथ विदेशी मुद्रा ही नहीं लाती अपितु अपने साथ बहुत सारी नई तकनीके भी लाती है |
(4) जीवन शैली में सुधार : जिन दशों में बहुराष्ट्रीय कंपनियाँ कार्य करती हैं, वहाँ के लोगों के जीवन शैली में काफी बदलाव आता है |