Your Complete CBSE Learning Hub

Free NCERT Solutions, Revision Notes & Practice Questions

Notes | Solutions | PYQs | Sample Papers — All in One Place

Get free NCERT solutions, CBSE notes, sample papers and previous year question papers for Class 6 to 12 in Hindi and English medium.

Advertise:

Chapter 4. कार्बन और इसके यौगिक Class 10 Science CBSE notes in hindi हाइड्रोकार्बन - CBSE Study

Chapter 4. कार्बन और इसके यौगिक Science Class 10 cbse notes हाइड्रोकार्बन in hindi, all chapters and exercises are covered the ncert latest syllabus 2026 - 27.

• Hi Guest! • LoginRegister

Class 6

CBSE Notes

Class 7

CBSE Notes

Class 8

CBSE Notes

Class 9

CBSE Notes

Class 10

CBSE Notes

Class 11

CBSE Notes

Class 12

CBSE Notes

Chapter 4. कार्बन और इसके यौगिक Class 10 Science CBSE notes in hindi हाइड्रोकार्बन - CBSE Study

कक्षा 10 Science के लिए NCERT समाधान नवीनतम CBSE पाठ्यक्रम और NCERT पाठ्यपुस्तकों के अनुसार सावधानीपूर्वक तैयार किए गए हैं, ताकि विद्यार्थी प्रत्येक अवधारणा को स्पष्ट रूप से समझ सकें। इन समाधानों में सभी महत्वपूर्ण 4. कार्बन और इसके यौगिक को विस्तृत व्याख्या और चरण-दर-चरण उत्तरों सहित शामिल किया गया है, जिससे परीक्षा की बेहतर तैयारी हो सके। प्रत्येक हाइड्रोकार्बन को सरल भाषा में समझाया गया है, ताकि विद्यार्थी मूलभूत सिद्धांतों को आसानी से समझकर अपनी शैक्षणिक उपलब्धि में सुधार कर सकें। यह अध्ययन सामग्री दैनिक गृहकार्य, पुनरावृत्ति अभ्यास तथा वार्षिक परीक्षा की तैयारी के लिए विशेष रूप से उपयोगी है। सटीक उत्तर, स्पष्ट अवधारणाएँ और व्यवस्थित सामग्री विद्यार्थियों को आत्मविश्वास बढ़ाने तथा परीक्षाओं में अधिक अंक प्राप्त करने में सहायता करती है। चाहे आप किसी विशेष विषय का पुनरावृत्ति कर रहे हों या पूरे अध्याय की तैयारी कर रहे हों, यह संसाधन Science में पूर्ण सफलता के लिए विश्वसनीय और पाठ्यक्रम-आधारित मार्गदर्शन प्रदान करता है।

Class 10 English Medium Science All Chapters:

4. कार्बन और इसके यौगिक

2. हाइड्रोकार्बन

Page 2 of 7

हाइड्रोकार्बन (Hydrocarbons)


हाइड्रोकार्बन (Hydrocarbons): वे सभी कार्बन यौगिक जो सिर्फ कार्बन और हाइड्रोजन से बने है हाइड्रोकार्बन कहलाते हैं |

संतृप्त और असंतृप्त कार्बन यौगिक में अंतर :

          संतृप्त  यौगिक          असंतृप्त यौगिक 

1. इसमें कार्बन परमाणुओं के बीच एकल आबंध होता है |

2. इनमें प्रतिस्थापन अभिक्रिया होती है |

3. ये असंतृप्त यौगिक के तुलना में कम अभिक्रियाशील होते हैं 

4. उदाहरण : एल्केन | 

1. इसमें कार्बन परमाणुओं के बीच द्वि-आबंध होता है |

2. इसमें संयोजन अभिक्रिया होती है | 

3. ये संतृप्त यौगिक की तुलना में अधिक अभिक्रियाशील होते है | 

4. उदाहरण: एल्किन और एल्काइन | 

        

कार्बनिक यौगिकों के सूत्र (Formulae of organic compounds):

(i) समान्य सूत्र (General formula): किसी अणु में प्रत्येक परमाणु के n संख्या के लिए प्रदर्शित करने वाले फलन (function) को समान्य सूत्र कहते हैं | 

उदाहरण: एल्केन के लिए: CnH2n+2

(ii) अणु सूत्र (Molecular formula): अणु सूत्र  किसी अणु में परमाणुओं के वास्तविक संख्या को प्रदर्शित करता है |

उदाहरण: एथेन के लिए : C2H6

2 कार्बन और 6 हाइड्रोजन 

(iii) संक्षिप्त सूत्र (Condensed formula): संक्षिप्त सूत्र प्रत्येक कार्बन परमाणु से जुड़े परमाणुओं के समूह को प्रदर्शित करता है |

उदाहरण: एथेन के लिए: CH3CH3

(iv) संरचना सूत्र (Structural formula): Itयह किसी अणु के परमाणुओं के ठीक-ठीक व्यवस्था को दर्शाता है | 

उदाहरण: एथेन के लिए

(v) इलेक्ट्रोनिक सूत्र (Electronic formula): इलेक्ट्रॉनिक सूत्र किसी अणु के परमाणुओं के बीच इलेक्ट्रोनों की साझेदारी को प्रदर्शित करता है |  इसे इलेक्ट्रोन बिंदु संरचना सूत्र भी कहते हैं | 

उदाहरण: एथेन के लिए इलेक्ट्रोन बिंदु संरचना सूत्र

संतृप्त कार्बन यौगिक (Saturated Carbon Compounds): 

वह कार्बन यौगिक जो कार्बन-कार्बन परमाणुओं से केवल एकल आबंध से जुड़े होते है संतृप्त कार्बन यौगिक कहलाते हैं | 

उदाहरण: सभी एल्केन जैसे मीथेन, इथेन, प्रोपेन और ब्युटेंन आदि |

एल्केन का समान्य सूत्र (General formula): CnH2n+2

मीथेन का सूत्र प्राप्त करने के लिए इस सूत्र का प्रयोग:

CnH2n+2

n =1 रखने पर हम पाते हैं :

C1H2x1 + 2

CH4

इसी प्रकार; 

इथेन के लिए:

n =2 रखने पर हमें प्राप्त होता है :

C2H2x2 + 2

C2H6

ऐसे ही हम प्रोपेन, ब्यूटेन और पेंटेन आदि का भी ज्ञात कर सकते है |

एल्केन (Alkanes): संतृप्त हाइड्रोकार्बन जिसमें कार्बन परमाणु केवल एकल आबंध से जुड़े रहते है एल्केन कहलाता है |

हाइड्रोकार्बन में नामकरण: 

1 कार्बन वाला - मेथ

2 कार्बन वाला - एथ

3 कार्बन वाला - प्रोप 

4 कार्बन वाला - ब्युट

5 कार्बन वाला - पेंट 

6 कार्बन वाला - हेक्स 

7 कार्बन वाला - हेप्ट

8 कार्बन वाला - ओक्ट 

9 कार्बन वाला - नोन

10 कार्बन वाला - डेक 

एल्केन में हाइड्रोकार्बन के नाम इन्ही कार्बन कि संख्या से निर्धारित होती है और "+एन" प्रत्यय लगाकर इनका नामकरण होता है | 

उदाहरण : 

1. CH4 - मेथ + एन = मेथेन 

2. C2H6 - इथ + एन = इथेन 

3. C3H8 - प्रोप + एन = प्रोपेन 

4. C4H10 - ब्युट + एन = ब्युटेन

5. C5H12 - पेंट + एन = पेंटेन

6. C6H14 - हेक्स + एन = हेक्सेन 

इसीप्रकार .......... 

एल्किन समूह का नामकरण, अणुसूत्र और संरचना सूत्र : - 

 एल्किन का नाम अणु सूत्र   संरचना सूत्र
     
एथीन C2H4
प्रोपीन C3H6
ब्युटिन  C4H8
पेंटीन   C5H10
हेक्सिन C6H12
हेप्टीन C7H14
ओक्टीन   C8H16
नोनीन C9H18
डेकीन C10H20

एथीन का इलेक्ट्रोन डॉट संरचना (Electron Dot Sructure of Ethene): 

    

              एथीन (C2H4)

प्रोपीन का इलेक्ट्रोन डॉट संरचना (Electron Dot Sructure of Propene): 

                        प्रोपीन (C2H4)

इसीप्रकार हम अन्य सभी एल्किनों का इलेक्ट्रोन डॉट संरचना बना सकते हैं |

एल्काइन की संरचना (Structure of Alkynes)Triple Bond:

एल्काइन का समान्य सूत्र : CnH2n-2

एथाइन एल्काइन समूह का सबसे सरलतम अणु है |

एथाइन में दो कार्बन परमाणु होते हैं |

अत: सूत्र के प्रयोग करने पर;

एथाइन के लिए n = 2 रखने पर,

C2H2x2-2 = C2H2

  ∴ एथाइन = C2H2

इसी प्रकार प्रोपाइन का अणु सूत्र प्राप्त करने के लिए; 

n=3 रखने पर; 

C3H2x3-2 = C3H4

  ∴ प्रोपाइन = C3H4

एल्काइन (Alkynes): 

 एल्काइन का नाम अणु सूत्र  संक्षिप्त संरचना सूत्र  
     
एथाइन C2H2 CH≡CH
प्रोपाइन C3H4 CH≡CCH3
1-ब्युटाइन C4H6 CH≡CCH2CH3
1-पेंटाइन C5H8 CH≡CCH2CH2CH3
1-हेक्साइन C6H10 CH≡CCH2CH2CH2CH3
1-हेप्टाइन C7H12 CH≡CCH2CH2CH2CH2CH3
1-ओक्टाइन C8H14 CH≡CCH2CH2CH2CH2CH2CH3
1-नोनाइन C9H16 CH≡CCH2CH2CH2CH2CH2CH2CH3
1-डेकाइन C10H18 CH≡CCH2CH2CH2CH2CH2CH2CH2CH3

लंबी चैन वाले सूत्रों को संक्षिप्त रूप में निम्नप्रकार से लिखते है |

[नोनाइन] CH≡CCH2CH2CH2CH2CH2CH2CH3 को इस प्रकार लिखते है :

CH≡C (CH2)6CH3

इसी प्रकार;

[डेकाइन] CH≡CCH2CH2CH2CH2CH2CH2CH2CH3 को भी इसी प्रकार से लिखते हैं |

CH≡C (CH2)7CH3

 

Page 2 of 7

Topic Lists Page Wise:

Disclaimer:

This website's domain name has included word "CBSE" but here we clearly declare that we and our website have neither any relation to CBSE and nor affliated to CBSE organisation.