भारत और अमरीकी संबंधों में सुधार : भारत अमरीका का प्राचीन दोस्त नहीं रहा है, शीतयुद्ध के सालों से ही भारत सोवियत संघ का करीबी दोस्त रहा है | इस अवधि में भारत अपनी अर्थव्यस्था का उदारीकरण और आर्थिक नीतियों में परिवर्तन के कारण अमेरिका से जुड़ने का एक अवसर प्राप्त हुआ | भारत की प्रभावशाली आर्थिक वृद्ध-दर के कारण भारत, अमरीका समेत कई देशों के लिए आकर्षक आर्थिक सहयोगी बन गया है।
भारत-अमरीकी संबंधों के बीच दो नई बातें उभरी हैं :
(i) प्रौद्योगिकी का आदान प्रदान |
(ii) अमरीका में बसे अनिवासी भारतीय |
भारत और अमरीका के संबंध में महत्वपूर्ण तथ्य :
(i) सॉफ्टवेर के क्षेत्र में भारत के कुल निर्यात का 65 प्रतिशत अमरीका को जाता है।
(ii) बोईंग के 35 प्रतिशत तकनीकी कर्मचारी भारतीय मूल के हैं।
(iii) 3 लाख भारतीय ‘सिलिकन वैली’ में काम करते हैं।
(iv) उच्च प्रौद्योगिकी के क्षेत्र की 15 प्रतिशत कंपनियों की शुरुआत अमरीका में बसे भारतीयों ने की है।