अतिरिक्त प्रश्नोत्तर 2
प्रश्न1. रस्साकसी के खेल में एक टीम धीरे धीरे दूसरीं टीम से कमजोर पड़ रहीं हैं|कौन-सी टीम धनात्मक कार्य कर रहीं हैं और कौन-सी ऋणात्मक?
उत्तर: रस्साकसी के खेल में विजेता टीम द्वारा किया गया कार्य धनात्मक हैं क्योंकि उनके लिए बल और विस्थापन एक ही दिशा में है| पराजित टीम ऋणात्मक कार्य करती हैं क्योंकि उनकें लिए लगाया गया बल और विस्थापन परस्पर विपरीत दिशाओ में हैं|
प्रश्न2. कार्य की परिभाषा बताइए | इसका मात्रक क्या हैं?
उत्तर: जब किसी वस्तु पर कोई बल लगाकर उसकीं स्थिति में परिवर्तन किया जाता हैं तो कहाँ जाता हैं कि बल द्वारा उस वस्तु का कार्य किया गया हैं| अतः बल लगाकर किसी वस्तु को बल की दिशा में विस्थापित करने की क्रिया को कार्य कहते हैं|
कार्य का मात्रक S.I पद्धति में जूल हैं|
1 जूल = 1 न्यूटन * 1 मीटर = 1 न्यूटन मीटर
प्रश्न 3. एक व्यक्ति 15 kg के एक सूटकेस को उठाकर 2 मीटर ऊंची बस की छत पर रखते हैं | क्या वह कोई कार्य करता हैं ? यदि हाँ तो कितना और नहीं तो क्यों?
उत्तर: हाँ, व्यक्ति कार्य करता हैं क्योंकि वह बल ऊर्ध्वाधर स्थिति में आरोपित करता हैं और वस्तु (सूटकेस) में विस्थापन भी उसी दिशा में होता हैं|
यहाँ वस्तु का द्रव्यमान (m) = 15 kg
विस्थापन (S) = 2m
बल (F) = सूटकेस का भार
तब किया गया कार्य (w) = mgh
= 15 * 9.8 * 2 J
= 294 जूल
प्रश्न 4. एक मनुष्य की गतिज ऊर्जा 625 जूल हैं तथा उसका वेग 5 m/s हैं| मनुष्य का द्रव्यमान ज्ञात कीजिए |
उत्तर:
प्रश्न 5. एक पिंड पर बल लगाकर उसे विस्थापित किया जाता हैं, बताइए |
(a) पिंड द्उवारा किस दिशा में बल लगाने पर अधिकतम कार्य होगा|
(b) पिंड पर किस दिशा में बल लगाने पर कार्य शून्य होगा |
उत्तर : पिंड पर किये गये कार्य का सूत्र
प्रश्न 6. किसी वृतीय कक्षा में घुमते हुए इलेक्ट्रान को एक चक्कर लगाने में कितना कार्य करना पड़ता हैं|
उत्तर : वृतीय कक्षा में गति करते समय इलेक्ट्रान पर कार्य करने वाला नाभिक का आकर्षण बल गति की दिशा के लम्वत होता हैं|
प्रश्न 7. 1500 kg द्रव्यमान की एक कार को जो 60 km/h के वेग से चल रही हैं, रोकने के लिए किए गये कार्य का परिकलन करे |
उत्तर:
प्रश्न 8. एक इंजन की शक्ति 20 KW हैं| इसके द्वारा 100 kg के पिंड को 50m ऊँचाई तक उठाने में कितना समय लगेगा? (g = 10 m/s-2)
उत्तर:
प्रश्न 9. एक पंप 25 सेकंड में 100 kg जूल 10m की ऊँचाई तक उठाता हैं| पंप की शक्ति की गणना कीजिए|
उत्तर:
प्रश्न 10. किसी वस्तु द्वारा किए गये कार्य तथा किसी वस्तु पर किए गये कार्य का अंतर उदहारण देकर स्पष्ट कीजिए|
उत्तर: जब वस्तु का विस्थापन लगाए गये बाह्य बल की दिशा में होता हैं तो वस्तु पर कार्य किया जाता हैं| इसके विपरीत जब वस्तु का विस्थापन बल की विपरीत दिशा में होता हैं तो कार्य वस्तु द्वारा किया जाता हैं|
उदहारण : यदि किसी बर्तन में भरीं गैस को बल द्वारा दबाए तो कार्य गैस पर किया | इसके विपरीत यदि बर्तन की गैस फैलती हैं तो वह वायुमंडलीय दाब के विरुद्ध गैस द्वारा किया गया कार्य हैं|