अतिरिक्त प्रश्नोत्तर-1
प्रश्न1: किए गए कार्य की गणना के लिए सूत्र लिखिए| कार्य का S.I मात्रक क्या हैं |
उत्तर: सूत्र:- W = F.S
मात्रक : जूल (J)
प्रश्न2: वाट शक्ति को परिभाषित कीजिए|
उत्तर: किसी अभिकर्ता की शक्ति 1 वाट होगी जो 1S में 1J कार्य करता हैं|
प्रश्न3: पिण्ड ऊर्ध्वाधर रूप में ऊपर की और फेका गया| इसके वेग में ह्रास होती हैं| गतिज ऊर्जा में परिवर्तन लिखिए जब उसका वेग शून्य हो जाता हैं|
उत्तर: गतिज ऊर्जा शून्य हों जाति हैं|
प्रश्न4: एक मुक्त रूप से गिरती हुई वस्तु अंततः भूमि पर पहुच के रूक जाती हैं| भूमि पर पहुचने पर इसकी गतिज ऊर्जा क्या होगी?
उत्तर: वस्तु की गतिज ऊर्जा, स्थितिज ऊर्जा (mgh)के बराबर होगी|
प्रश्न5: शुष्क सेल में ऊर्जा के रूपांतरण का वर्णन कीजिए|
उत्तर: रासायनिक ऊर्जा का विद्युत ऊर्जा में रूपांतरण|
प्रश्न6: सूर्य के चारो ओर गतिमान होने में पृथ्वी द्वारा किये गए कार्य का मान क्या होता हैं|
उत्तर: शून्य|
प्रश्न7: एक बैटरी बल्ब जलातीं हैं| इस प्रक्रम में होने वाले ऊर्जा रूपांतरण को समझाइए|
उत्तर: इस प्रक्रम में बैटरी की रासायनिक ऊर्जा ऊष्मीय और प्रकाश ऊर्जा में रूपान्तरित करती हैं|
प्रश्न8: जब आप साइकिल चलते हैं तो कौन-सी ऊर्जा रूपांतरित होती हैं|
उत्तर: शरीर की पेशीय ऊर्जा यांत्रिक ऊर्जा में रूपांतरित हो जाती हैं|
प्रश्न9: यदि पृथ्वी की सतह से ऊँचाई दुगनी कर दी जाए तो उसकी स्थितिज ऊर्जा कितनी हो जाएगी ?
उत्तर: स्थितिज ऊर्जा दुगनी हो जाएगी|
प्रश्न10: किसी वस्तु को ऊपर से फेंका जाए, तो उच्चता बिन्दु पर किस प्रकार की ऊर्जा होगी|
उत्तर: केवल स्थितिज ऊर्जा होगी|
प्रश्न11: कार्य होने के दो आवश्यक दशाए लिखिए|
उत्तर: (i) वस्तु पर बल लगना चाहिए|
(ii) वस्तु विस्थापित होनी चाहिए|
प्रश्न12: एक जूल (J) कार्य को परिभाषित कीजिए|
उत्तर: एक न्यूटन बल लगाकर किसी वस्तु को एक मीटर स्थापित किया जाता हैं तो खा जाता हैं कि एक जूल (J) कार्य हुआ हैं|
प्रश्न13: यांत्रिक ऊर्जा को परिभाषित कीजिए|
उत्तर: किसी वस्तु की गतिज तथा स्थितिज ऊर्जाओ का योग उसकीं कुल यांत्रिक ऊर्जा कहलाती हैं|
प्रश्न14: ऊर्जा संरक्षण का नियम लिखिए|
उत्तर: ऊर्जा संरक्षण का नियम के अनुसार ऊर्जा का केवल एक रूप से दूसरे रूप में रूपांतरण हो सकता हैं| इसकी ना तो उत्पत्ति की जा सकती हैं और नहीं विनाश| रूपांतरण के पहले अथवा रूपांतरण के पश्चात कुल ऊर्जा सदैव अचर रहती हैं|
प्रश्न15: किसी वस्तु का संपादित कार्य किन कारको पर निर्भर करता हैं|
उत्तर: किसी वस्तु का संपादित कार्य निम्नलिखित कारको पर निर्भर करता हैं:-
(i) आरोपित बल का मान (f)|
(ii) वस्तु के विस्थापन की दूरी (s)|