पाठगत प्रश्नोत्तर :
Page No:164
प्रश्न 1: किसी वस्तु पर 7 N का बल लगता है | मान लीजिए बल दिशा में विस्थापन 8 m है (चित्र 11.4) | लीजिए वस्तु के विस्थापन के समय लगातार वस्तु पर बल लगता रहता है | इस स्थिति में किया गया कार्य कितना होगा |
उत्तर: कार्य = बल x विस्थापन
= 7 N x 8m = 56 Nm या 56 J
Page No: 165
प्रश्न 1: हम कब कहते है कि कार्य किया गया है ?
उत्तर: हम कहते है कि कार्य किया गया है जब बल के अनुप्रयोग का बिंदु गति करता है |
प्रश्न 2: जब किसी वस्तु प् लगने वाला बल इसके विस्थापन की दिशा में हो तो किए गए कार्य का व्यंजक लिखिए |
उत्तर: कार्य = बल x बल की दिशा में चली है दूरी |
प्रश्न 3: 1Jकार्य को परिभाषित कीजिए |
उत्तर: जब बल का 1 न्यूटन वस्तु को अपने स्वयं की दिशा में 1 मीटर की दूरी तक चलाता है , तो किया गया कार्य 1 जूल कहा जाता है |
प्रश्न 4: बैलों की एक जोड़ी खेत जोतते समय किसी हल पर 140 N बल लगाती है | जोता गया खेत 15 m लंबा है | खेत की लंबाई को जोतने में कितना कार्य किया गया ?
उत्तर: किया गया कार्य = बल x दूरी
बल = 140 N
दूरी = 15 m
किया गया कार्य = 140 N x 15 m
= 2100 Nm = 2100 J
Page No: 169
प्रश्न 1: किसी वस्तु की गतिज ऊर्जा क्या होती है |
उत्तर: वस्तु की ऊर्जा , उसकी गति के कारण गतिज ऊर्जा कहलाती है |
प्रश्न 2: किसी वस्तु की गतिज ऊर्जा के लिए व्यंजक लिखो |
उत्तर: गतिज ऊर्जा = 1/2 mv2
जहाँ पर , m = वस्तु का द्रव्यमान
और v = वस्तु का वेग (या वस्तु की चाल)
प्रश्न 3: 5 ms-1 के वेग से गतिमान किसी m द्रव्यमान की वस्तु की गतिज ऊर्जा 25J है | यदि इसके वेग को दोगुना कर दिया जाए तो इसकी गतिज ऊर्जा कितनी हो जाएगी | यदि इसके वेग को तीन गुना बढ़ा दिया जाए तो उसकी गतिज ऊर्जा कितनी हो जाएगी |
उत्तर:
Pager No: 174
प्रश्न 1: शक्ति क्या है |
उत्तर: शकित , प्रति इकाई समय में किया गया कार्य है |
प्रश्न 2: 1 वाट शक्ति को पारिभाषित कीजिए |
उत्तर: यदि किसी स्रोत द्वारा एक सेकेंड में एक जूल ऊर्जा की आपूर्ति की जाए तो उस स्रोत की शक्ति एक वाट होगी|
प्रश्न 3: एक लैम्प 1000 J विधुत ऊर्जा 10 सेकेंड में व्यय करता है | इसकी शाकित कितनी है ?
उत्तर: समय , t = 10 s , ऊर्जा = 1000 J
प्रश्न 4: औसत शकित को परिभाषित कीजिए |
उत्तर: ऊर्जा आपूर्ति को कुल लिए गए समय से विभाजित कराने पर औसत ऊर्जा प्राप्त है |यदि कोई एजेंट t समय में 'W' यूनिट करता है , तब औसत शक्ति 'P'