महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर:
प्रश्न 1. लोकसभा अध्यक्ष की स्थिति को स्पष्ट कीजिए|
उत्तर: लोकसभा के अध्यक्ष का चुनाव लोकसभा द्वारा अपने सदस्यों में से किया जाता हैं| इसे 14,00,000 प्रतिमाह वेतन दिया जाता हैं|
लोकसभा अध्यक्ष के प्रमुख कार्य इस प्रकार हैं-
(i) वह लोकसभा की बैठकों की अध्यक्षता करता हैं तथा सदन में शांति और व्यवस्था बनाए रखने का कार्य करता हैं|
(ii) स्पीकर सदन के नेता की सलाह से सदन का कार्यक्रम निर्धारित करता हैं|
(iii) वह सदस्यों के लिए निवास तथा अन्य सुविधाओ की व्यवस्था कर सकता है|
(iv) लोकसभा जब बिल पास करती हैं, तो वह स्पीकर के हस्ताक्षर के बाद ही राज्यसभा तथा राष्ट्रपति के पास भेजा जाता हैं|
(v) सदन की बैठक में गड़बड़ होने की स्थिति में वह सदन की बैठक स्थगित कर सकता हैं|
(vi) सदन की विभिन्न समितियों की नियुक्तियों में स्पीकर का महत्वपूर्ण हाथ होता हैं|
(vii) वह सदन में सदस्यों को बोलने की आज्ञा देता हैं|
(viii) वह लोकसभा के सदस्यों के अधिकारों की रक्षा करता हैं|
(ix) वह राष्ट्रपति तथा सदन के बीच कड़ी का काम करता हैं|
(x) लोकसभा जब किसी बिल;l को पास कर देती हैं, तो वह स्पीकर के हस्ताक्षरों के बाद ही राज्यसभा अथवा राष्ट्रपति के पास भेजा जाता हैं|
प्रश्न 2. राष्ट्रपति की शक्तियों पर प्रकाश डालिए?
उत्तर: राष्ट्रपति की प्रमुख शक्तिया निम्नलिखित हैं-
(i) सभी प्रमुख नियुक्तिया राष्ट्रपति के नाम से की जाती हैं| किन्तु राष्ट्रपति इन शक्तियों का प्रयोग केवल मंत्रिमंडल की सलाह से करता हैं|
(ii) सभी अन्तराष्ट्रीय समझौते तथा संधियाँ उसी के नाम पर किए जाते हैं|
(iii) वह भारत के रक्षा बलों का सुप्रीम कमांडर होता हैं|
(iv) राष्ट्रपति देश का मुखिया होता हैं|
(v) वह देश की सभी राजनैतिक संस्थाओ के कार्य की निगरानी करता हैं|
(vi) सरकार के सभी क्रियाकलाप राष्ट्रपति के नाम पर किए जाते हैं|
(vii) सरकार के सभी कानून तथा प्रमुख नीतिगत निर्णय राष्ट्रपति के नाम जारी किये जाते हैं|
प्रश्न 3. प्रधानमंत्री की शक्तियां एवं कार्यों का विवरण दीजिए|
उत्तर: प्रधानमंत्री की शक्तियां एवं कार्यों का विवरण इस प्रकार हैं-
(i) प्रधानमंत्री का मुख्य कार्य मंत्रिपरिषद का निर्माण करना हैं| प्रधानमंत्री ही विभिन्न मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा करता हैं|
(ii) प्रधानमंत्री मंत्रिमंडल की बैठके बुलाता हैं तथा उनकी अध्यक्षता करता हैं| इन बैठकों का कार्यक्रम भी प्रधानमंत्री द्वारा किया जाता हैं|
(iii) यदि कोई प्रधानमंत्री की नीति से असहमत होता हैं, तो प्रधानमंत्री उसे त्याग-पत्र देने के लिए कह सकता हैं| यदि वह ऐसा नहीं करता, तो प्रधानमंत्री राष्ट्रपति से कहकर उसे पद से हटवा सकता हैं|
(iv) संसद में सरकार की ओर से सभी महत्वपूर्ण घोषणा प्रधानमंत्री द्वारा ही की जाती हैं|
(v) प्रधानमंत्री नीति आयोग का अध्यक्ष होता हैं|
(vi) देश की आंतरिक तथा बहरी नीति के निर्धारण में प्रधानमंत्री बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाता हैं|
(vii) राष्ट्रपति सभी उच्च सरकारी पदों पर नियुक्तिया प्रधानमंत्री के परामर्श के अनुसार करता हैं|
(viii) प्रधानमंत्री राष्ट्रपति का मुख्य सलाहकार होता हैं|