5. संस्थाओं का कामकाज Class 9 Political Science [LATEST] Solutions महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर in Hindi - CBSE Study
NCERT Solutions for Class 9 Political Science are carefully prepared according to the latest CBSE syllabus and NCERT textbooks to help students understand every concept clearly. These solutions cover all important 5. संस्थाओं का कामकाज with detailed explanations and step-by-step answers for better exam preparation. Each महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर is explained in simple language so that students can easily grasp the fundamentals and improve their academic performance. The study material is designed to support daily homework, revision practice, and final exam preparation for Class 9 students. With accurate answers, concept clarity, and structured content, these NCERT solutions help learners build confidence and score higher marks in their examinations. Whether you are revising a specific topic or preparing an entire chapter, this resource provides reliable and syllabus-based guidance for complete success in Political Science.
Class 9 English Medium Political Science All Chapters:
5. संस्थाओं का कामकाज
3. महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर
पाठ - 5 संस्थाओ का कामकाज
प्रश्न 1: संसद के कितने सदन होते है ?
उत्तर : संसद के दो सदन होते है :
(1) राज्य सभा |
(2) लोक सभा |
प्रश्न 2: एसईबीसी का पूरा नाम लिखो ?
उत्तर : सोशली एंड एजुकेशनली बैकवर्ड क्लासेज |
प्रश्न 3: 1980 में मंडल आयोग द्वारा सुझाए गए उपायों में एक प्रमुख सिफ़ारिश क्या थी ?
उत्तर : 1980 में मंडल आयोग द्वारा सुझाए गए उपायों में एक प्रमुख सिफारिश यह थी -
सरकारी नौकरियों में सामाजिक शैक्षिक रूप से पिछड़े वर्ग के लिए 27 फीसदी आरक्षण देना |
प्रश्न 4: सरकारी निर्णय से उठाने वाले विवादों का निपटारा कौन करते है ?
उत्तर : सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालय |
प्रश्न 5: सर्वोच्च न्यायालय के कितने न्यायाधीश सबसे वरिष्ठ है ?
उत्तर : 11 न्यायाधीश |
प्रश्न 6: आरक्षण के मामले में किसने क्या कियां ?
उत्तर : सर्वोच्च न्यायालय :- मंडल आयोग की सिफारिश को लागू करने की औपचारिक घोषणा की |
कैबिनेट :- आदेश जारी करके घोषणा को लागू किया |
राष्ट्रपति :- 27 फीसदी आरक्षण देने का फैसला किया |
सरकारी आधिकारी :- आरक्षण को वैध करार दिया |
प्रश्न 7: सर्कुलर जारी कौन करता है ?
उत्तर : सरकार |
प्रश्न 8: प्रधानमंत्री बनने के लिए क्या जरुरी है ?
उत्तर : प्रधानमंत्री को लोकसभा के सदस्यों के बहुमत का समर्थन प्राप्त होना जरुरी है |
प्रश्न 9: मंडल आयोग को क्या जिम्मा सौपा गया है ?
उत्तर : मंडल आयोग को भारत मे शैक्षिक और सामाजिक रूप से पिछड़े वर्ग की पहचान के लिए मापदंड तय करना और पिछड़ापन दूर करने के उपाए बताने का जिम्मा सौपा गया |
प्रश्न 10:ओ.एम.नं. 360123190 कब तैयार हो गया ?
उत्तर : 13 अगस्त 1990 में |
प्रश्न 11: सरकार पर नागरिको के प्रति क्या जिम्मेदारी होती है ?
उत्तर : सरकार पर नागरिको की सुरक्षा सुनिश्चित करने और सबको शिक्षा तथा स्वास्थ्य सुविधाए मुहैया करने की जिम्मेदारी होती है |
प्रश्न 12: संस्थाए किसे कहते है ?
उत्तर : सभी आधुनिक लोकतांत्रिक देशो में कामो को देखने के लिए विभिन्न व्यवस्थाए की गई है | ऐसी व्यवस्थाओ को संस्थाएँ कहते है |
प्रश्न 13: सर्वोच्च न्यायालय संस्था क्या है ?
उत्तर : सर्वोच्च न्यायालय वह संस्था होती है जहाँ नागरिक और सरकार के बीच वाद-विवाद अंततः सुलझाए जाते है |
प्रश्न 14: किस कारण लोक्तान्त्रिक सरकारे संस्थाओ पर ज्यादा ज़ोर देतीं है ?
उत्तर : कोई भी फैसला लेने से पहले अनेक लोगो से राय विचार करने का अवसर मिल जाता है संस्थाओ के कारण एक अच्छा फैसला झटपट करना आसान नहीं होता , लेकिन यह संस्थाए बुरा फैसला ले पाना मुश्किल बना देते है | इसी कारण लोकतांत्रिक सरकारे संस्थाओ पर ज्यादा ज़ोर देती है |
प्रश्न 15: हर लोकतंत्र में सर्वोच्च राजनैतिक आधिकारो का प्रयोग कौन करता है ?
उत्तर : हर लोकतंत्र में निर्वाचित जन प्रतिनिधियों की सभी ही जनता की ओर से सर्वोच्च राजनैतिक अधिकार का प्रयोग करती है |
प्रश्न 16: संसद और विधानसभा किसे कहते है ?
उत्तर : भारत में निर्वाचित प्रतिनिधियों की राष्ट्रिय सभा को संसद कहते है | राज्य स्तर पर इसे विधानसभा कहा है |
प्रश्न 17: किसी भी लोकतांत्रिक देश में कानून बनाने का सबसे बड़ा अधिकार किसका होता है ?
उत्तर :संसद |
प्रश्न 18: विधायिका किसे कहते है ?
उत्तर : कानून बनाने अथवा विधि निर्माण का काम इतना महत्वपूर्ण होता है कि इन सभाओ को विधायिका कहते है |
प्रश्न 19: चेंबर या सदन किसे कहते है ?
उत्तर: संसद की भूमिका और अधिकारों को दो हिस्सों में बाँटा गया है , इन्हें चेंबर या सदन कहते है |
प्रश्न 20: पहले तथा दुसरे सदन के सदस्य किस तरह चुने जाते है और क्या करतें है ?
उत्तर : पहले सदन के सदस्य सामान्यतः सीधे जनता द्वारा चुने होतें है और जनता की ओर से असली अधिकारों का प्रयोग करते है |
दुसरे सदन के सदस्य परोक्ष रूप से चुने जाते है तथा कुछ विशेष काम करते है |
प्रश्न 21: दुसरे सदन का सामान्य काम क्या होता है ?
उत्तर : दुसरे सदन का सामान्य काम विभिन्न राज्य , क्षेत्र तथा संघीय इकाइयों के हितो की निगरानी करना होता है |
प्रश्न 22: "अपर हॉउस " किसे कहा जाता है ?
उत्तर : राज्यसभा |
प्रश्न 23: "लोअर हॉउस " किसे कहा जाता है |
उत्तर : लोकसभा |
प्रश्न 24: लोकसभा किसको नियंत्रित करती है ?
उत्तर : मंत्रिपरिषद को |
प्रश्न 25 : उस निकाय का सरकारी नाम बताओ जिसमे सारे मंत्री शामिल है ?
उत्तर : मंत्रिपरिषद |
प्रश्न 26: किस कारण संसद के सभी फैसले राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद लागू होते हैबा ?
उत्तर : भारत का राष्ट्रपति भी संसद का हिस्सा होता है हालाँकि वह दोनों में से किसी भी सदन का हिस्सा नहीं होता | इसलिए संसद के सभी फैसले राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद ही लागू होते है
प्रश्न 27:किसी लोकतांत्रि देश में कार्यपालिका के कितने सदन होते है ?
उत्तर : किसी लोकतांत्रिक देश में कार्यपालिका के दो भाग होते है :-
(1) राजनैतिक कार्यपालिका :- जनता द्वारा एक खास अवधि के लिए निर्वाचित लोगो को राजनैतिक कार्यपालिका कहते है |
(2) स्थायी कार्यपालिका :- जिन्हें लंबे समय के लिए नियुक्त किया जाता है , उन्हें स्थायी कार्यपालिका कहते है |
प्रश्न 28: सिविल सर्वेंट या नौकरशाह किसे कहते है ?
उत्तर : लोक सेवाओ में काम करने वाले लोगो को सिविल सर्वेंट या नौकरशाह कहते है |
प्रश्न 29: मंत्री किसी नौकरशाह से अधिक प्रभावशली क्यों होता है ?
उत्तर : नौकरशाह अधिक शिक्षित होता है और उसे विषय की अधिक जानकारी और महारथ होती है | वित् मंत्रालय में काम करने वाले नौकरशाह और सलाहकारों को अर्थशास्त्र की जानकारी वित् मंत्री से ज्यादा होती है |
प्रश्न 30: क्या कारण है की मंत्री ही सारे फैसले करता है ?
उत्तर : किसी लोकतत्र में लोगो की इच्छा सर्वोपरी होती है | मंत्री लोगों द्वारा चुना गया होता है और इस प्रकार उसे जनता की और से उनकी इच्छाओ को लागू करने का अधिकार प्राप्त होता है | अपने फैसले के नतीजे के लिए वह लोगो के प्रति जिम्मेदार होता है | इसलिए मंत्री ही सारे फैसले करता है |
प्रश्न 31: किस प्रकार लोकतंत्र में निर्वाचित मंत्रीं इसी व्यापक नजरिये वाले व्यक्ति की भूमिका निभाते है ?
उत्तर : दरअसल , ऐसा प्रत्येक संगठन में होता है | जो पूरे मामले को अच्छी तरह समझते है | वे हि सबसे महत्वपूर्ण फैसले करते है , विशेषज्ञ नहीं करते है | विशेषज्ञ केवल रास्ता बताते है, लेकिन व्यपाक नजरिया रखने वाला व्यक्ति निर्वाचित मंत्री इसी व्यापक नजरिए रखने वाला व्यक्ति ही मंजिल के बारे में फैसला करता है |
प्रश्न 32: राष्ट्रपति किस नेता को ही प्रधानमंत्री नियुक्त करता है ?
उत्तर : राष्ट्रपति लोकसभा में बहुमत वाली पार्टी अथवा पार्टियो के गठबंधन के नेता को ही प्रधानमंत्री नियुक्त करता है |
प्रश्न 33: मंत्री अमूमन किस पार्टी के होते है ?
उत्तर : मंत्री अमूमन उसी पार्टी गठबंधन के होते है , जिसे लोकसभा में बहुमत प्राप्त हो |
प्रश्न 34: कैबिनेट मंत्री कौन होते है ?
उत्तर : कैबिनेट मंत्री सताधारी पार्टी या गठबंधन की पार्टियो के वरिष्ट नेता होतें है | ये प्रमुख मंत्रालयों के प्रभारी होते है | कैबिनेट मंत्री मंत्रिपरिषद के नाम पर फैसले लेने के लिए बैठक करते है | इस तरह कैबिनेट मंत्रीपरिषद् का शीर्ष समूह होता है | इसमें लगभग 20 मंत्री होते है |
प्रश्न 35: स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री कौन होते है ?
उत्तर : स्वतंत्र प्रभार वाला राज्य मंत्री अमूमन छोटे मंत्रालयों के प्रभारी होते हैं | वे विशेष रूप से आमंत्रित किए जाने पर ही कैबिनेट की बैठको में हिस्सा लेते है |
प्रश्न 36: राज्य मंत्री कौन होते है ?
उत्तर : राज्य मंत्री अपने विभाग के कैबिनेट मंत्रालयों से जुड़े होते है और उनकी सहायता करता है |
प्रश्न 37: क्या कारण है की अधिकांश देशो में संसदीय लोकतंत्र की सरकार को कैबिनेट का रूप कहा जाता है ?
उत्तर : सभी मन्त्रियो के लिए नियमित रूप से मिलकर हर बात पर चर्चा करना व्यवहरीक नहीं है | अतः फैसले कैबिनेट बैठको में ही किए जाते है इसलिए अधिकांश देशो में संसदीय लोकतंत्र की सरकार को कैबिनेट का रूप कहा जाता है |
प्रश्न 38: प्रधानमंत्री के अधिकार लिखे ?
उत्तर : प्रधानमंत्री के अधिकार निम्न है -
(1) सरकार के प्रमुख होने के नाते प्रधानमंत्री के व्यापक अधिकार होते है |
(2) वह कैबिनेट की अध्यक्षता करता है |
(3) विभागों के विवाद के मामले में प्रधानमंत्री का निर्णय ही अंतिम माना जाता है |
(4) वह विभिन्न विभागों की सामान्य निगरानी करता है |
(5)प्रधानमंत्री ही मंत्रियो को काम का विवरण और पुनर्वितरण करता है |
(6) उसे किसी भी मंत्री को बर्खास्त करने का अधिकार होता है |
प्रश्न 39: जब प्रधानमंत्री अपना पद छोड़ता है तो उसका इस्तीफा कौन दे देता है ?
उत्तर : मंत्रिमंडल |
प्रश्न 40: भारत के रक्षा- बलो का सुप्रीम कमांडर कौन होता है ?
उत्तर : राष्ट्रपति |
प्रश्न 41 : राष्ट्रपति कहने के लिए कार्यपालक की भूमिका निभाते है | स्पष्ट कीजिए |
उत्तर : राष्ट्रपति राष्ट्राध्यक्ष होता है |भारत का राष्ट्रपति ब्रिटेन की तरह ही है जिसका काम अलंकारिक अधिक होता है |राष्ट्रपति देश को सभी राजनैतिक संस्थाओ के काम पर निगरानी रखता है ताकि वह राज्य के उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए मिल जुलकर काम करे | राष्ट्रपति का चयन जनता द्वारा प्रत्यक्ष रूप से नहीं किया जातां | राष्ट्रपति पूरे राष्ट्र का प्रतिनिधित्व करता है लेकिन राष्ट्रपति उस तरह से प्रत्यक्ष जनादेश का दावा नहीं कर सकता है जिस तरह से प्रधानमंत्री | इससे यह स्पष्ट हो जाता है की राष्ट्रपति कहने के लिए कार्यपालक की भूमिका निभाते है |
प्रश्न 42 : राष्ट्रपति किस - किस को नियुक्त करता है ?
उत्तर : वह भारत के मुख्य न्यायाधीश , सर्वोच्च न्यायालयो और राज्य के उच्च न्यायालयों के न्यायाधीश , राज्यपालों ,चुनाव आयुक्त तथा दुसरे देशो में राजदूतो आदि को नियुक्त करता है
प्रश्न 43: राष्ट्रपति कौन चुनता है ?
उत्तर : संसद सदस्य और राज्य की विधानसभा के सदस्य |
प्रश्न 44: किस कारण सभी आधुनिक लोकतन्त्रो में अदालते , विधायिका और कर्येपलिका के आधीन नहीं होती ?
उत्तर : न्यायपालिका की स्वतंत्रा का मतलब है की वह कार्यपालिका और विधायिका के नियंत्रण में नहीं है | न्यायाधीश सरकार के निर्देश सत्ताधारी पार्टी की मर्जी के अनुसार काम नहीं करते | इसी कारण सभी आधुनिक लोकतन्त्रो में अदालते , विधायिका और कर्येपलिका के आधीन नहीं होती |
प्रश्न 45: न्यायपालिका किसे कहते है ?
उत्तर : देश के विभिन्न स्तरों पर मौजूद अदालतो को सामूहिक रूप से न्यायपालिका कहते है |
प्रश्न 46:: भारतीय न्यायपालिका में सम्पूर्ण देश के लिए कौन - कौन से न्यायालय होते है ?
उत्तर : भारतीय न्यायपालिका में सम्पूर्ण देश के लिए सर्वोच्च न्यायालय , राज्यों में उच्च न्यायालय , जिला न्यायालय और स्थानीय स्तर के न्यायालय होते है |
प्रश्न 47:राष्ट्रपति सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालय के न्यायाधीश को किसकी सलाहों से नियुक्त करते है ?
उत्तर : प्रधानमंत्री की सलाहों पर |
प्रश्न 48: जनहित याचिका किसे कहतें है ?
उत्तर : सरकार की कार्रवाईयो से जनहित को ठेस पहुचाने पर कोई भी अदालत जा सकता है ,इसे जनहित याचिका कहतें है|
प्रश्न 49:सर्वोच्च न्यायालय देश में किसको नियांत्रित करती है ?
उत्तर : न्यायिक प्रशाशन को |
प्रश्न 50 : दुनिया की सर्वाधिक प्रभावशाली न्यायपालिकाओ में से एक न्यायपालिका कौन -कौन से है ?
उत्तर : भारत की न्यायपालिका |
Topic Lists: