मुख्य-बिंदु :
- सर्वोच्च न्यायालय एक संस्था है जहाँ नागरिक और सरकार के बीच वाद-विवाद सुलझाए जाते है |
- देश के विभिन्न स्तरों पर मौजूद अदालतो को सामूहिक रूप से न्यायपालिका कहते है |
- सर्वोच्य न्यायालय देश में न्यायिक प्रशासन को नियंत्रित करती है |
- भारत की न्यायपालिका दुनिया की सर्वाधिक प्रभावशाली न्यायपालिकाओं में से एक न्यायपालिका है |
- लोकतांत्रिक देश में कानून बनाने का सबसे बड़ा अधिकार संसद के पास होता है |
- भारत में निर्वाचित प्रतिनिधियों की राष्ट्रिय सभा को संसद कहते है |
- राज्य स्तर पर निर्वाचित प्रतिनिधियों की सभा को विधान सभा कहते हैं |
- कानून बनाने अथवा विधि निर्माण के लिए निर्वाचित जन प्रतिनिधियों की सभा को विधायिका कहते हैं |
- जनता द्वारा चुने प्रतितिनिधियों को ही कानून बनाने का अधिकार होता है |
- राज्यसभा को उपरी सदन (Upper House) कहते हैं |
- लोकसभा को निचली सदन (Lower House) कहते हैं |
- सरकार के उस निकाय को जिसमें मंत्री शामिल रहते है उसे मंत्री परिषद् कहते हैं |
- संसद के दो सदन हैं, (i) राज्य सभा (ii) लोक सभा
- राज्य सभा भारतीय संसद का स्थायी सदन है, क्योंकि यह कभी भंग नहीं होता है |
- लोक सभा अस्थायी सदन है जो हर पाँच वर्ष के कार्यकाल को पूरा करने के बाद भंग हो जाता है |
- राष्ट्रपति लोकसभा में बहुमत वाली पार्टी अथवा पार्टियो के गठबंधन के नेता को ही प्रधानमंत्री नियुक्त करता है |
- किसी लोकतत्र में लोगो की इच्छा सर्वोपरी होती है | मंत्री लोगों द्वारा चुना गया होता है और इस प्रकार उसे जनता की और से उनकी इच्छाओ को लागू करने का अधिकार प्राप्त होता है |
- विभागों के विवाद के मामले में प्रधानमंत्री का निर्णय ही अंतिम माना जाता है |
- सरकार के प्रमुख होने के नाते प्रधानमंत्री के व्यापक अधिकार होते है |
- भारत के राष्ट्रपति भारत के मुख्य न्यायाधीश , सर्वोच्च न्यायालयो और राज्य के उच्च न्यायालयों के न्यायाधीश , राज्यपालों ,चुनाव आयुक्त तथा दुसरे देशो में राजदूतो आदि को नियुक्त करता है |
- लोक सेवाओ में काम करने वाले लोगो को सिविल सर्वेंट या नौकरशाह कहते है |
- जनता द्वारा एक खास अवधि के लिए निर्वाचित लोगो को राजनैतिक कार्यपालिका कहते है |
- जिन्हें लंबे समय के लिए नियुक्त किया जाता है , उन्हें स्थायी कार्यपालिका कहते है | इसमें सभी नौकरशाह शामिल हैं |
- प्रधानमंत्री मंत्री परिषद् और राष्ट्रपति के बीच कड़ी का कार्य करता है |
- राष्ट्रपति पुरे राष्ट्र का प्रतिनिधित्व करता है |