अतिरिक्त - प्रश्न:
प्रश्न - संधि किसे कहते है ?
उत्तर - हम शरीर के विभिन्न भागों को उसी स्थान से मोड़ अथवा घुमा पाते हैं, जहाँ पर दो हिस्से एक-दूसरे से जुड़े हों इन स्थानों को संधि कहते है।
प्रश्न - उस संधि का नाम बताइए जो सभी दिशाओं में गति करता है ।
उत्तर - कंदुक-खल्लिका संधि ।
प्रश्न - हिंज संधि का एक उदाहरण दीजिए।
उत्तर - घुटना ।
प्रश्न - अचल संधि किसे कहते है ?
उत्तर - हमारे सिर की कुछ संधियों में अस्थि हिलती नहीं सकती ऐसी संधियों को अचल संधि कहते है।
प्रश्न - कंकाल किसे कहते है ?
उत्तर - हमारे शरीर की सभी अस्थियाँ ठीक इसी प्रकार शरीर को एक सुंदर आकृति प्रदान करने के लिए एक ढाँचे का निर्माण करती हैं। इस ढाँचे को कंकाल कहते हैं।
प्रश्न - पसली-पिंजर क्या है ?
उत्तर - पसलियाँ वक्ष की अस्थि एवं मेरुदंड से जुड़कर एक बक्से की रचना करती हैं। इस शंकुरूपी बक्से को पसली-पिंजर कहते हैं|
प्रश्न - कपाल की कौन-सी अस्थि गति करती है?
उत्तर - नीचला जबडा।
प्रश्न - हमारी कोहनी पीछे की ओर क्यों नहीं मुड़ सकती?
उत्तर - कोहनी में हिंज संधि होती है, जिससे केवल आगे और पीछे एक ही दिशा में गति हो सकती है इसलिए कोहिनी पीछे की ओर मुड़ नहीं सकती है।
प्रश्न - घोंघा किसकी सहायता से चलता है ?
उत्तर - घोंघा पेशीय पाद की सहायता से चलता है।
प्रश्न - केंचुआ किस प्रकार गति करता है ?
उत्तर - केंचुए में गति शरीर की पेशियों के बारी-बारी से विस्तरण एवं संकुचन से होती है।
प्रश्न - अस्थियाँ गति कैसे करती है ?
उत्तर - पेशियों के जोड़े के एकांतर क्रम में सिकुड़ ने एवं फैलने से अस्थियाँ गति करती हैं।
प्रश्न - मछलियों के पंख क्यों होते है ?
उत्तर - मछली के शरीर पर पंख होते हैं जो तैरते समय जल में संतुलन बनाए रखने एवं दिशा निर्धारण में सहायता करते हैं।