अभ्यास
Q1. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिएः
(क) अस्थियों की संधियाँ शरीर को ------------------ में सहायता करती हैं।
(ख) अस्थियाँ एवं उपास्थि संयुक्त रूप से शरीर का ------------------ बनाते हैं।
(ग) कोहनी की अस्थियाँ ------------------ संधि द्वारा जुड़ी होती हैं।
(घ) गति करते समय ------------------ के संकुचन से अस्थियाँ खिंचती हैं।
उत्तर:
(क) अस्थियों की संधियाँ शरीर को --गति-- में सहायता करती हैं।
(ख) अस्थियाँ एवं उपास्थि संयुक्त रूप से शरीर का --कंकाल-- बनाते हैं।
(ग) कोहनी की अस्थियाँ --हिंज-- संधि द्वारा जुड़ी होती हैं।
(घ) गति करते समय --मांसपेशियों-- के संकुचन से अस्थियाँ खिंचती हैं।
Q2. निम्न कथनों के आगे सत्य (T) तथा असत्य (F) को इंगित कीजिए।
(क) सभी जंतुओं की गति एवं चलन बिलकुल एक समान होता है। ( )
(ख) उपास्थि अस्थि की अपेक्षा कठोर होती हैं। ( )
(ग) अंगुलियों की अस्थियों में संधि नहीं होतीं। ( )
(घ) अग्रभुजा में दो अस्थियाँ होती हैं। ( )
(ङ) तिलचट्टों में बाह्य-कंकाल पाया जाता है। ( )
उत्तर :
(क) False
(ख) False
(ग) False
(घ) True
(ङ) True
Q3. कॉलम 1 में दिए गए शब्दों का संबंध् कॉलम 2 के एक अथवा अधिक कथन से जोडि़ए:
उत्तर:
कॉलम 1 कॉलम 2
उपरी जबड़ा म
Q4. निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिए:
(क) कंदुक-खल्लिका संधि क्या है?
उत्तर: कंदुक-खल्लिका संधि एक गतिशील संधि है। इसमें एक अस्थि के सिरे पर बॉल और दुसरे अस्थि के सिरे पर एक सॉकेट होता है। जो एक दुसरे से जुड़कर संधि को सभी दिशाओं में घूमने की अनुमति देता है। उदाहरण: कंधे की संधि।
(ख) कपाल की कौन-सी अस्थि गति करती है?
उत्तर: कपाल की अस्थियों में केवल निचला जबड़ा गति करता है।
(ग) हमारी कोहनी पीछे की ओर क्यों नहीं मुड़ सकती?
उत्तर: कोहनी में हिंज संधि होती है, जिससे केवल आगे और पीछे एक ही दिशा में गति हो सकती है इसलिए कोहिनी पीछे की ओर मुड़ नहीं सकती है।