अतिरिक्त प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1- झाडी किसे कहते है ?
उत्तर - कुछ पौधें में शाखाएँ तने के आधार के समीप से निकलती हैं। तना कठोर होता है परंतु अधिक मोटा नहीं होता। इन्हें झाड़ी कहते है।
प्रश्न 2- शाक किसे कहते है ?
उत्तर - हरे एवं कोमल तने वाले पौधे शाक कहलाते हैं।
प्रश्न 3- पेड़ किसे कहते है ?
उत्तर - कुछ पौधे बहुत ऊँचे होते हैं तथा इनके तने सुदृढ़ एवं गहरे भूरे होते हैं। इनमें शाखाएँ भूमि से अधिक ऊँचाई पर तने के ऊपरी भाग से निकलती हैं। इन्हें
वृक्ष कहते हैं ।
प्रश्न 4- विसर्पी लता किसे कहते है ?
उत्तर - कमजोर तने वाले पौधे सीधे खड़े नहीं हो सकते और ये भूमि पर फैल जाते हैं। इन्हें विसर्पी लता कहते हैं।
प्रश्न 5- आरोही किसे कहते है ?
उत्तर - कुछ पौधे आस-पास के ढाँचे की सहायता से उपर चढ़ जाते हैं। ऐसे पौधे आरोही कहलाते हैं। जैसे - मनी प्लांट का पौधा ।
प्रश्न 6- तना का कार्य लिखों ।
उत्तर -
(i) तना पौधे को सहारा देता है।
(ii) तना जल तथा खनिज लवणों का संवहन करता हैं ।
(iii) यह पौधे के लिए भोजन संचय करता है।
प्रश्न 7- पती का कार्य लिखों।
उत्तर -
(i) वाष्पोत्सर्जन की क्रिया पतियों के द्वारा होता है।
(ii) प्रकाश संश्लेषण की क्रिया भी पतियों के द्वारा होता है।
(iii) यह पौधे के लिए भोजन तैयार करती है।
प्रश्न 8- पर्णवृत किसे कहते है ?
उत्तर - पत्ती का वह भाग जिसके द्वारा वह तने से जुड़ी होती है, पर्णवृंत कहते है।
प्रश्न 9- फलक किसे कहते है?
उत्तर - पत्ती के चपटे हरे भाग को फलक कहते हैं।
प्रश्न 10- शिरा किसे कहते है ?
उत्तर - पत्ती की इन रेखित संरचनाओं को शिरा कहते हैं।
प्रश्न 11- मध्य शिरा किसे कहते है ?
उत्तर - पत्ती के मध्य में एक मोटी शिरा दिखाई देती है। इसे मध्य शिरा कहते हैं।
प्रश्न 12- शिरा विन्यास किसे कहते है ?
उत्तर - पत्तियों पर शिराओं द्वारा बनाए गए डिजाइन को शिरा-विन्यास कहते हैं।
प्रश्न 13- जालिका रूपी शिरा विन्यास किसे कहते है ?
उत्तर - यदि यह डिजाइन मध्य शिरा के दोनों ओर जाल जैसा है, तो यह
शिरा-विन्यास, जालिका रूपी शिरा विन्यास कहलाता है।
प्रश्न 14- समांतर शिरा विन्यास किसे कहते है ?
उत्तर - घास की पत्तियों में यह शिराएँ एक दूसरे के समांतर हैं। ऐसे शिरा-विन्यास को समांतर शिरा-विन्यास कहते हैं
प्रश्न 15- वाष्पोत्सर्जन किसे कहते है ?
उत्तर - जल की यह बूंदें पत्ती से जल वाष्प के रूप में निकलीं है। इस क्रिया को वाष्पोत्सर्जन कहते हैं।
प्रश्न 16- प्रकाश संश्लेषण किसे कहते है ?
उत्तर - पौधे सूर्य के प्रकाश और क्लोरोफिल की उपस्थिति में अपना भोजन तैयार करते है। इस प्रक्रिया को प्रकाश संश्लेषण कहते है।
प्रश्न 17- प्रकाश संश्लेषण के कच्चे उत्पाद क्या है ?
उत्तर - जल तथा कार्बन डाईआक्साइड।
प्रश्न 18- पतियों द्वारा संश्लेषित (बनाया गया) भोजन पौधे में किस रूप में संचित रहता है ?
उत्तर - पतियों द्वारा संश्लेषित भोजन पौधे में मंड के रूप में संचित रहता है।
प्रश्न 19- मूसला जड़ किसे कहते हैं ?
उत्तर - जिन पौधों की मुख्य जड सीधे मिट्टी के अंदर जाती है ऐसे जड़ को मूसला जड़ कहते है।
प्रश्न 20- रेशेदार जड़ किसे कहते है ?
उत्तर - जिन पौधों की जड़े एक समान दिखाई देती है। रेशेदार जड़ कहते है।