अभ्यास :
Q1. निम्न कथनों को ठीक करके लिखिए:
(क) तना मिटटी से जल एवं खनिज अवशोषित करता है।
(ख) पत्तियाँ पौधे को सीधा खड़ा रखती हैं।
(ग) जड़ें जल को पत्तियों तक पहुँचाती हैं।
(घ) पुष्प में बाह्यदल एवं पंखुडि़यों की संख्या सदा समान होती है।
(ङ) यदि किसी पुष्प के बाह्यदल परस्पर जुड़े हों तो उसकी पंखुडि़याँ भी आपस में जुड़ी होंगी।
(च) यदि किसी पुष्प की पंखुडि़याँ परस्पर जुड़ी हों तो स्त्राीकेसर पंखुडि़यों से जुड़ा होगा।
उत्तर :
(क) जड़ मिटटी से जल एवं खनिज अवशोषित करता है।
(ख) तना पौधे को सीधा खड़ा रखती हैं।
(ग) तनें जल को पत्तियों तक पहुँचाती हैं।
(घ) पुष्प में बाह्यदल एवं पंखुडि़यों की संख्या सदा असमान होती है।
(ङ) यदि किसी पुष्प के बाह्यदल परस्पर जुड़े हों तो उसकी पंखुडि़याँ भी आपस में पृथक होंगी।
(च) यदि किसी पुष्प की पंखुडि़याँ परस्पर जुड़ी हों तो स्त्राीकेसर पंखुडि़यों से स्वतंत्र होगा।
Q2. निम्न के चित्र बनाइएः
(क) पत्ती
उत्तर : पत्ती का नामांकित चित्र :
(ख) मूसला जड़
उत्तर : मुसला जड़
(ग) एक पुष्प जिसका आपने सारणी 7.3 में अध्ययन किया हो।
उत्तर : सारणी 7.3 में हमने गुलाब के पुष्प का अध्ययन किया था :
गुलाब का पुष्प
Q3. क्या आप अपने घर के आस-पास ऐसे पौधे को जानते हैं जिसका तना लंबा परंतु दुर्बल हो? इसका नाम लिखिए। आप इसे किस वर्ग में रखेंगें?
उत्तर : पौधे जिसके तने लंबे परन्तु दुर्बल होते है वे शाक कहलाते है |
जैसे - टमाटर, तोरी, सरसों आदि |
Q4. पौधे में तने का क्या कार्य है?
उत्तर :
(i) तना पौधे को सहारा देता है।
(ii) तना जल तथा खनिज लवणों का संवहन करता हैं ।
(iii) यह पौधे के लिए भोजन संचय करता है।
Q5. निम्न में से किन पत्तियों में जालिका रूपी शिरा-विन्यास पाया जाता है?
गेहूँ, तुलसी, मक्का, घास, धनिया, गुड़हल
उत्तर : तुलसी और गुडहल
Q6. यदि किसी पौधे की जड़ रेशेदार हो तो उसकी पत्ती का शिरा-विन्यास किस प्रकार का होगा?
उत्तर : समांतर शिरा-विन्यास
Q7. यदि किसी पौधे की पत्ती में जालिका रूपी शिरा-विन्यास हो तो उसकी जड़ें किस प्रकार की होंगी?
उत्तर : मुसला जड़
Q8. क्या आप पत्तियों को देखे बिना उनकी पहचान कर सकते हैं? कैसे ?
उत्तर : हाँ, हम पत्तियों के देखे बिना उसकी पहचान हम
उसके जड़ के आधार पर कर सकते है | यदि जड़ मुसला जड़ हो तो उसकी पत्ती जालिका रूपी शिरा-विन्यास की होगी जबकि रेशेदार जड़ों वाले पौधे की पत्तियाँ समांतर शिरा-विन्यास की होती है |
Q9. किसी पुष्प के विभिन्न भागों के नाम लिखिए।
उत्तर :
(i) बह्यदल
(ii) पंखुड़ी
(iii) स्त्रीकेसर (पुष्प का मादा भाग)
(a) वर्तिकग्र
(b) वर्तिका
(c) अंडाशय
(iv) पुंकेसर (पुष्प का नर भाग)
(a) परागकोष
(b) तंतु
Q10. निम्न में से किन पौधें के फुल आपने देखे हैं?
उत्तर : घास, मक्का, गेहूँ, मिर्च, टमाटर, तुलसी, पीपल, शीशम, बरगद, आम, जामुन, अमरूद, अनार, पपीता, केला, निम्बू, गन्ना, आलू, मूँगफली।
Q11. पौधें के उस भाग का नाम लिखिए जो अपना भोजन बनाता है। इस प्रक्रम को क्या कहते हैं?
उत्तर : पौधे पत्ती से अपना भोजन बनाते हैं और इस प्रक्रम को प्रकाश संश्लेषण कहते है |
Q12. पुष्प के किस भाग में अंडाशय मिलता है?
उत्तर : स्त्रीकेसर भाग में अंडाशय होता है |
Q13. ऐसे दो पुष्पों के नाम लिखिए जिनमें से प्रत्येक में संयुक्त और अलग-अलग पंखुडि़याँ हों।
उत्तर : पुष्प जिनमें संयुक्त बह्यदल और पंखुडियां होती हैं - धतुरा
पुष्प जिनमें पृथक बह्यदल और पंखुडियां होती है - गुलाब