पाठ-3 अभ्यास
Q1. निम्नलिखित तंतुओ को प्राकृतिक तथा संश्लेषित में वर्गाकृत कीजिये |
नायलोन, ऊन, रुई, रेशम, पॉलिएस्टर, पटसन|
उत्तर : नायलोन - सश्लेषित
ऊन - प्राकृतिक
रुई - प्राकृतिक
रेशम - प्राकृतिक
पोलिएस्टर - संश्लेषित
पटसन - प्राकृतिक
Q2. नीचे दिए गए कथन ‘सत्य’ हैं अथवा ‘असत्य’ उल्लेख कीजिए:
(क) तंतुओं से तागा बनता है।
(ख) कताई वस्त्र निर्माण की एक प्रक्रिया है।
(ग) जूट नारियल का बाहरी आवरण होता है।
(घ) रुई से बिनौले (बीज) हटाने की प्रक्रिया को ओटना कहते हैं।
(ङ) तागों की बुनाई से वस्त्र का एक टुकड़ा बनता है।
(च) रेशम-तंतु किसी पादप के तने से प्राप्त होता है।
(छ) पॉलिएस्टर एक प्राकृतिक तंतु है।
उत्तर :
(क) सत्य
(ख) सत्य
(ग) असत्य
(घ) सत्य
(ङ) सत्य
(च) असत्य
(छ) असत्य
Q3. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए:
(क) ------------------ और ------------------ से पादप तंतु प्राप्त किए जाते हैं।
(ख) ------------------ और ------------------ जांतव तंतु हैं।
उत्तर :
(क) कपास, पटसन
(ख) ऊन, रेशम
Q4. रुई तथा जूट (पटसन) पादप के किन भागों से प्राप्त होते हैं?
उत्तर : रुई कपास के पौधे के फल से प्राप्त होता है जबकि जूट पादप के तने से प्राप्त होता है |
Q5. नारियल तंतु से बनने वाली दो वस्तुओं के नाम लिखिए।
उत्तर :
1. नारियल की रस्सी
2. नारिलय का पैदान ।
Q6. तंतुओं से तागा निर्मित करने की प्रक्रिया स्पष्ट कीजिए।
उत्तर : रेशों से तागा बनाने की प्रक्रिया को कताई कहते हैं। इस प्रक्रिया में, रुई के एक पुंज से रेशों को खींचकर ऐंठते हैं। ऐसा करने से रेशे पास-पास आ जाते हैं और तागा बन जाता है कताई के लिए एक सरल युक्ति ‘हस्त तकुआ’ का उपयोग किया जाता है जिसे तकली कहते हैं। हाथ से प्रचालित कताई में उपयोग होने वाली एक अन्य युक्ति चरखा है | वृहत् पैमाने पर तागों की कताई का कार्य कताई मशीनों की सहायता से किया जाता है।