अध्याय-समीक्षा
- प्रोटीन, कार्बोहायड्रेट, वसा, विटामिन और खनिज लवणों को पोषक तत्व कहते है !
- विटामिन हमें रोगों से बचाते है और हमारे शरीर की रक्षा करते है|
- विटामिन हमारी आँख, अस्थियों, दाँत और मसूढ़ों को स्वस्थ रखने में भी सहायता करते हैं।
- वे तत्व जो हमें वृद्धि और कार्य करने के लिए ऊर्जा देते है उन्हें पोषक कहते है |
- प्रोटीन शरीर के वृद्धि करने में मदद करते है और घायल उतकों के मरम्मत का कार्य करते है |
- वसा और कार्बोहाइड्रेट्स हमें ऊर्जा देते है |
- फलों और सब्जियों के छिलकों में एक विशेष प्रकार का कार्बोहायड्रेट पाया जाता है जिसे रुक्षांश कहते है |
- संतुलित आहार हमें संतुलित मात्रा में ऊर्जा, ताकत और हमारे शरीर को वृद्धि देते है और हमें विभिन्न रोगों से बचाते है | ये हमारे शरीर को चुस्त और तंदरुस्त रखते है |
- विटामिनों के एक समूह को विटामिन B कॉम्प्लेक्स कहते है |
- वह आहार जिसमें सभी आवश्यक पोषक तत्व, रुक्षांश और जल उचित मात्रा में हो उसे संतुलित आहार कहते है |
- कच्ची सामग्रियों में हमारे शरीर के लिए कुछ आवश्यक घटक होते हैं। इन घटकों को हम पोषक कहते हैं। हमारे भोजन में मुख्य पोषक - कार्बोहाइड्रेट,
प्रोटीन, वसा, विटामिन तथा खनिज-लवण हैं। - हमारे भोजन में पाए जाने वाले मुख्य कार्बोहाइड्रेट, मंड तथा शर्करा के रूप में होते हैं |
- यदि खाद्य पदार्थ की प्रोटीन टेस्ट के दौरान खाद्य पदार्थ में बैगनी रंग का होना प्रोटीन की उपस्थिति को दर्शाता है |
- वसा एवं कार्बोहायड्रेट युक्त भोजन को ऊर्जा देने वाला भोजन भी कहते हैं |
- प्रोटीन की आवश्यकता शरीर की वृद्धि तथा स्वस्थ रहने के लिए होती है। प्रोटीनयुक्त भोजन को प्रायः ‘शरीर वर्धक भोजन’ कहते हैं |
- विटामिन कई प्रकार के होते हैं, जिन्हें अलग- अलग नामों से जाना जाता है। इनमें से कुछ को विटामिन A, विटामिन B, विटामिन C, विटामिन D, विटामिन E तथा विटामिन K के नाम से जाना जाता है।
- हमारे शरीर को सभी प्रकार के विटामिनों की अल्प मात्रा में आवश्यकता होती है।
- विटामिन A हमारी त्वचा तथा आँखों को स्वस्थ रखता है।
- विटामिन C बहुत-से रोगों से लड़ने में हमारी मदद करता है।
- विटामिन D हमारी अस्थियों और दांतों के लिए कैल्शियम का उपयोग करने में हमारे शरीर की सहायता करता है।
- हमारे शरीर को खनिज लवणों की आवश्यकता अल्प मात्रा में होती है। शरीर के उचित विकास तथा अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रत्येक खनिज लवण आवश्यक हैं।
- अधिकांश खाद्य पदार्थों में एक से अधिक पोषक होते हैं।
- चावल में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा दूसरे पोषकों से अधिक होती है। इस आधर पर हम यह कह सकते हैं कि चावल कार्बोहाइड्रेट समृद्ध भोजन है।
- पोषकों के अलावा हमारे शरीर को आहारी रेशों तथा जल की भी आवश्यकता होती है।
- आहारी रेशे रुक्षांश के नाम से भी जाने जाते हैं। हमारे खाने में रुक्षांश की पूर्ति मुख्यतः पादप उत्पादों से होती है।
- रुक्षांश के मुख्य स्रोत साबुत खाद्यान्न, दाल, आलू, ताजे फल और सब्जियाँ हैं।
- रुक्षांश हमारे शरीर को कोई पोषक प्रदान नहीं करते हैं, फिर भी यह हमारे
भोजन का आवश्यक अवयव है और इसका आयतन बढ़ा देते हैं। रुक्षांश बिना पचे भोजन को बाहर निकालने में हमारे शरीर की सहायता करता है। - जल भोजन में उपस्थित पोषकों को अवशोषित करने में हमारे शरीर की सहायता करता है। यह कुछ अपशिष्ट-पदार्थों, जैसे कि मूत्र तथा पसीने को शरीर से बाहर निकालने में सहायता करता है।