पाठ -16 प्राकृतिक संसाधनों का प्रबंधन
(1 अंक वाले अतिरिक्त प्रश्नोत्तर)
1. जल का संदूषित होना किस वर्ग के जीवाणु की उपस्थिति को दर्शाता हैं ?
उत्तर : कोलीफार्म जीवाणु |
2. जैव विविधता किसे कहते हैं ?
उत्तर : जैव विविधता का अर्थ है किसी क्षेत्र में पाए जाने वाली पादपजात और प्राणी जात की विभिन्न स्पीशीज |
3. जीवाश्म इंधनों का विवेकपूर्ण ढंग से उपयोग करना क्यों आवश्यक हैं ?
उत्तर :जीवाश्म इंधनों का विवेकपूर्ण ढंग से उपयोग करना आवश्यक हैं क्योंकि यह सीमित एवं अनविकरणीय हैं तथा इससे प्रदूषण बढ़ता हैं |
4. GAP का पूरा नाम लिखो ?
उत्तर :गंगा एक्शन प्लान |
5. चिपको आन्दोलन कहा हुआ था ?
उत्तर : चिपको आन्दोलन गढ़वाल के "रैनी" नामक गाँव में हुआ था |
6. "चिपको आन्दोलन" का क्या कारण था ?
उत्तर : चिपको आन्दोलन स्थानीय निवासियों को वनों से अलग करने की नीति का परिणाम था | गाँव के समीप वृक्ष काटने का अधिकार ठेकेदारों को दे दिया गया था , इसीलिए चिपको आन्दोलन हुआ |
7. जैव विविधता के नष्ट होने से क्या प्रभाव हो सकता है ?
उत्तर : जैव विविधता के नष्ट होने पर पारिस्थितिक स्थायित्व नष्ट हो जाता हैं |
8. हिमाचल प्रदेश तथा राजस्थान के जल संग्रहण की एक - एक पारंपरिक व्यवस्था का नाम बताइए ?
उत्तर : हिमाचल प्रदेश - कुल्ह
राजस्थान - खादिन
9. MPN (एम० पी० एन ) से क्या तात्पर्य है ?
उत्तर : MPN = MOST PROBABLE NUMBER : सार्वप्रायिक संख्या |
10. अलवण जलीय पौधे और जंतुओ के जीवन के लिए सबसे अधिक सहायक pH परास क्या हैं ?
उत्तर : 6.5 - 7.5 |
11. एक सफल वन संरक्षण क्रियानीति में क्या शामिल होना चाहिए ?
उत्तर : एक सफल वन संरक्षण क्रियानीति में सभी भौतिक और जैविक संघटकों के संरक्षण के लिए व्यापक कार्यक्रम शामिल होना चाहिए |
12. कोयला तथा पेट्रोलियम के दहन से कौन - कौन सी विषैली गैसें निकलती हैं ?
उत्तर : नाइट्रोज एवं सल्फर के ऑक्साइड तथा कार्बन मोनो ऑक्साइड विषैली गैसें हैं |
13.प्राकृतिक संसाधन किसे कहते है ?
उत्तर :वे सभी पदार्थ जो हमें प्रकृति से प्राप्त होते है तथा जिनका हम उपयोग करते है प्राकृतिक संसाधन कहलाते है |
14. खनन प्रदुषण किसे कहते है ?
उत्तर : खनन प्रदुषण इसलिए होता है क्योंकि धातु के निष्कर्षण के साथ बड़ी मात्रा में धातुमल भी निकलता है |
15. जल संभर प्रबंधन क्या है ?
उत्तर : जल संभर प्रबंधन का तात्पर्य है जल एवं मिटटी का संरक्षण करना ताकि जैव मात्रा का उत्पादन में वृद्धि हो सके |