पाठ - 16 (प्राकृतिक संसाधनो का प्रबंधन)
प्रश्न 1: अपने घर को पर्यावरण - मित्र बनाने के लिए आप उसमे कौन -कौन परिर्वतन सुझा सकतें हैं?
उत्तर :-
1. कम उपयोग - इसका अर्थ हैं की आपको कम, से कम वस्तुओं का उपयोग करना चाहिए करना चाहिए ; जैसे - बिजली के पंखे एवचं बल्ब का स्विच बंद कर देना , खराब नल की मरम्मत करना , ताकि जल व्यर्थ टपके आदि |
2. पुन : चक्रण - इसका अर्थ हैं की आपको प्लास्टिक , कागज और धातु की वस्तुओ को कचरे में नही फेकना चाहिए बल्कि उनका उपयोग करना चाहिए |
3. पुनः उपयोग - यह पुन : चक्रण से भी अच्छा तरीका है क्योंकि उसमे भी कुछ ऊर्जा व्यय होती है |इसमें हम किसी वस्तु का उपयोग बार - बार कर सकते है |
प्रश्न2 : इस अध्याय हमने देखा की जब वन हम वन एवं वन्य जन्तुओं की बात करते हैं तो चार मुख्य दावेदार सामने आते हैं | इनमें से किसे वन उत्पाद प्रबंधन हेतु निर्णय लेने के अधिकार दिए जा सकते हैं आप ऐसा क्यों सोचते हैं ?
उत्तर :- वन एवं वन्य जन्तुओं के चारों दावेदारों में से वन के अन्दर एवं इसकेनिकते रहने वाले स्थानीय लोग सर्वाधिक उपयुक्त हैं , क्योकिं वे सदियों से वनों का उपयोग संपोषित तरीकों से करते चले आ रहे हैं | वे वृक्षों के ऊपर चढ़कर कुछ शाखाएं एवं पत्तियां ही काटते हैं , जिससे समय केव साथं - साथ उनका पुन : पूरण भी होता रहता हैं | इसके अनेक प्रमाण तथा बेकार कहे जाने वाले वन मूल्य 12.5 करोड़ आँका होगा |
प्रश्न3 :- अकेले व्यकित के रूप भिन्न प्राकृतिक उत्पादों की खपत कम करने के लिए किया कर सकते है ?
उत्तर : प्राकृतिकं पदों की खपत कम निम्न तरीको से की जा सकती है-
(1) CFls का प्रयोग कर |
(2) सौर कूकर , सौर जल उष्मक का प्रयोग कर कोयले करोसीन और LPG की बचत की जा सकती हैं |
(3) टपकने वाले नलों की मरम्मत कर हम पानी की बचत कर सकते हैं |
(4) रेड लाइट , पर कार या एनी वाहनों को बंद करके पेट्रोल / डीजल की बचत की जा सकती हैं |
प्रश्न4 :- अकेले व्यक्ति के रूप में आप निम्न के प्रबंधन में क्या योगदान दे सकते हैं। (a) वन एवं वन्य
जंतु (b) जल संसाधन (c) कोयला एवं पेट्रोलियम?
उत्तर: (a) वन एवं वन्य जंतु
(i) हमें जंगली जानवरों के अवैध शिकार का विरोध करना चाहिए|
(ii) हमें वन भूमि का उपयोग अपने लिए नहीं करना चाहिए|
(b) जल संसाधन
(i) हमें वर्षा जल के संचयन का प्रयास करना चाहिए|
(ii) ब्रश करते समय या नहाते समय अनावश्यक जल को न बहाए|
(c) कोयला एवं पेट्रोलियम
(i) हमें कोयले का उपयोग ईंधन के रूप में करना बंद करना चाहिए|
(ii) हमें ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोत जैसे कि हाइड्रो ऊर्जा और सौर ऊर्जा का उपयोग करना चाहिए|
प्रश्न5 :- अकेले व्यक्ति के रूप में आप विभिन्न प्राकृतिक उत्पादों की खपत कम करने के लिए क्या कर
सकते हैं?
उत्तर: प्राकृतिक संसाधन जैसे पानी, जंगल, कोयला और पेट्रोलियम आदि मानव के अस्तित्व के लिए महत्वपूर्ण हैं| निम्नलिखित तरीको से हम इनकी खपत को कम कर सकते हैं:-
(i) हमें वनों की कटाई रोकनी चाहिए|
(ii) हमे पानी की बर्बादी नहीं करनी चाहिए|
(iii) हमें वर्षा जल का संचयन का प्रयास करना चाहिए|
(iv) हमें ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोत जैसे कि हाइड्रो ऊर्जा और सौर ऊर्जा का उपयोग करना चाहिए|
प्रश्न6 :- निम्न से संबंधित ऐसे पाँच कार्य लिखिए जो आपने पिछले एक सप्ताह में किए हैं-
(a) अपने प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण।
(b) अपने प्राकृतिक संसाधनों पर दबाव को और बढ़ाया है।
उत्तर: (a) हमारे प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण :-
(i) पेड़ लगाए|
(ii) कचरे को सहीं जगह फेंके|
(iii) वर्षा जल का संचयन किया|
(b) हमारे प्राकृतिक संसाधनों पर दबाव बढ़ाना :-
(i) गाड़ी धोने के लिए जल की बर्बादी|
(ii) बिजली बचाने पर ध्यान नहीं दिया|
(iii) एस्कलेटर का प्रयोग किया|
प्रश्न7 :- इस अध्याय में उठाई गई समस्याओं के आधार पर आप अपनी जीवन-शैली में क्या परिवर्तन लाना चाहेंगे जिससे हमारे संसाधनों के संपोषण को प्रोत्साहन मिल सके?
उत्तर: हमारे संसाधनों के उयोग की दिशा में हमे जीवनशैली में निम्नलिखित परिवर्तनों को शामिल करना चाहिए:-
(i) पेड़ो को काटना कम करे या बंद करे और वृक्षा रोपण करे|
(ii) वर्षा जल संचयन का प्रयास करे|
(iii) उपयोग में न होने पर बिजली के उपकरणों को बंद करे|
(iv) माल ढोने के लिए प्लास्टिक और पॉलीथीन बैग का प्रयोग बंद करे|
(v) सर्दियों के दौरान, हीटर के प्रयोग से बचे|