4. परमाणु की संरचना Class 9 Science [LATEST] Solutions अतिरिक्त प्रश्नोत्तर 1 in Hindi - CBSE Study
NCERT Solutions for Class 9 Science are carefully prepared according to the latest CBSE syllabus and NCERT textbooks to help students understand every concept clearly. These solutions cover all important 4. परमाणु की संरचना with detailed explanations and step-by-step answers for better exam preparation. Each अतिरिक्त प्रश्नोत्तर 1 is explained in simple language so that students can easily grasp the fundamentals and improve their academic performance. The study material is designed to support daily homework, revision practice, and final exam preparation for Class 9 students. With accurate answers, concept clarity, and structured content, these NCERT solutions help learners build confidence and score higher marks in their examinations. Whether you are revising a specific topic or preparing an entire chapter, this resource provides reliable and syllabus-based guidance for complete success in Science.
Class 9 English Medium Science All Chapters:
4. परमाणु की संरचना
4. अतिरिक्त प्रश्नोत्तर 1
अतिरिक्त प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1- केनाल किरणें क्या है ?
उत्तर - केनाल किरणे विसर्जन नलिका के एनोड से निकलने वाले धन आवेशीत कणो की धारा है, जब बहुत ही कम दाब पर गैस में से विद्युत धारा प्रवाहित की जाती है।
प्रश्न 2- किसी परमाणु पर उदासीन आवेश कब होता है ?
उत्तर - जब किसी परमाणु में इलेक्ट्रॉनो की संख्या प्रोट्रॉनो की संख्या के बराबर हो तो परमाणु पर उदासीन आवेश होता हैं। अर्थात ऋणआवेश तथा धनआवेश समान हो तो परमाणु पर उदासीन आवेश होता हैं।
प्रश्न 3- परमाणु उदासीन है, इस तथ्य को टॉमसन के मॉडल के आधार पर स्पष्ट कीजिए।
उत्तर - परमाणु धन आवेशित गोले का बना होता है, और इलेक्ट्रान उसमें धंसे होते है। ऋण तथा धन आवेश परमाणु में समान होते है। इसलिए परमाणु वैद्युतीय रूप से उदासीन होते है।
प्रश्न 4- परमाणु के तीनों अवपरमाणुक कणों के नाम लिखो।
उत्तर -
1. इलेक्ट्रान
2. प्रोट्रान
3. न्युट्रान
प्रश्न 5- अल्फा कण क्या होते है ?
उत्तर - अल्फा कण द्विआवेशित हिलीयम कण होते हेै, और ये धन आवेशित होते है।
प्रश्न 6- टामसन की परमाणु मॉडल की सीमाए लिखिए।
उत्तर - टामसन के मॉडल से परमाणु के उदासीन होने की व्याख्या तो हो गई , परन्तु इस मॉडल के द्वारा दूसरे वैज्ञानिकों द्वारा किये गये प्रयोगों के परिणामों को समझाया नहीं जा सका।
प्रश्न 7- इलेक्ट्रॉनीक विन्यास किसे कहते है ?
उत्तर - परमाणुओ के विभिन्न कक्षाओ में इलेक्ट्रॉनो के वितरण को इलेक्ट्रॉनीक विन्यास कहते है।
प्रश्न 8- इलेक्ट्रॉनीक विन्यास किसे कहते है ?
उत्तर - परमाणुओ के विभिन्न कक्षाओ में इलेक्ट्रॉनो के वितरण को इलेक्ट्रॉनीक विन्यास कहते है।
प्रश्न 9- कौन सा ऐसा तत्व है जिसके नाभिक में न्युट्रान नहीं होते है ?
उत्तर - हाइड्रोजन।
प्रश्न 10- परमाणु संख्या को परिभाषित कीजिए।
उत्तर - किसी तत्व में उपस्थित प्रोट्रॉनो की संख्या उस तत्व की परमाणु संख्या कहलाती है। जैसे -
1. हाइड्रोजन में 1 प्रोट्रॉन होता है इसलिए हाइड्रोजन का परमाणु संख्या भी 1 होगी।
2. कार्बन में 6 प्रोट्रॉन होता है इसलिए कार्बन का परमाणु संख्या भी 6 होगी।
प्रश्न 11- परमाणु द्रव्यमान को परिभाषित कीजिए।
उत्तर - किसी तत्व में उपस्थित प्रोट्रॉनो तथा न्युट्रॉनो की संख्याओं के योग को परमाणु द्रव्यमान कहते है। जैसे -
1. हीलियम के एक परमाणु में प्रोट्रॉनो की संख्या 2 तथा न्युट्रॉनो की संख्या भी 2 होती है, इसलिए हीलियम का परमाणु द्रव्यमान 2़ + 2 = 4 होगी।
प्रश्न 12- समस्थानिक किसे कहते है ?
उत्तर - समस्थानिक किसी तत्व के वे परमाणु होते है जिनकी परमाणु संख्या तो बराबर होती है परन्तु परमाणु द्रव्यमान भिन्न - भिन्न होता है।
प्रश्न 13- समस्थानिक किसे कहते है ?
उत्तर - समस्थानिक किसी तत्व के वे परमाणु होते है जिनकी परमाणु संख्या तो बराबर होती है परन्तु परमाणु द्रव्यमान भिन्न - भिन्न होता है।
प्रश्न 14- हाइड्रोजन के तीन समस्थानिकों के नाम लिखिए और इनकी संकेत सूत्र, परमाणु संख्या और परमाणु द्रव्यमान का सारणी बनाइए |
उत्तर -

प्रश्न 15- समभारिक किसे कहते है ? उदाहरण सहित समझाइए |
उत्तर - ऐसे परमाणु जिनकी द्रव्यमान संख्या समान परन्तु परमाणु संख्या भिन्न - भिन्न होती है।
जैसे - कैल्सियम के परमाणु संख्या 20 तथा ऑर्गन के परमाणु संख्या 18 है जबकि दोनो तत्वो के परमाणु द्रव्यमान 40 है। अतः ये दोनों तत्व कैल्सियम तथा ऑर्गन समभारिक है।
प्रश्न 16- परमाणु का समस्त भार कहाँ हेाता है ?
उत्तर - परमाणु का समस्त भार उसके नाभिक में होता हैै।
प्रश्न 17- परमाणु के नाभिक में उपस्थित अवपरमाणुक कणो के नाम लिखे।
उत्तर - परमाणु के नाभिक दो परमाणुक कण ही होते है -
1. प्रोट्रॉन एवं 2. न्युट्रॉन
प्रश्न 18- परमाणु में इलेक्ट्रॉन कहाँ उपस्थित रहते है ?
उत्तर - परमाणु में इलेक्ट्रॉन उसके नाभिक के चारों ओर विभिन्न और निश्चित कक्षाओं में चक्कर काटते रहते हैै।
Topic Lists: