4. परमाणु की संरचना Class 9 Science [LATEST] Solutions पाठगत प्रश्न in Hindi - CBSE Study
NCERT Solutions for Class 9 Science are carefully prepared according to the latest CBSE syllabus and NCERT textbooks to help students understand every concept clearly. These solutions cover all important 4. परमाणु की संरचना with detailed explanations and step-by-step answers for better exam preparation. Each पाठगत प्रश्न is explained in simple language so that students can easily grasp the fundamentals and improve their academic performance. The study material is designed to support daily homework, revision practice, and final exam preparation for Class 9 students. With accurate answers, concept clarity, and structured content, these NCERT solutions help learners build confidence and score higher marks in their examinations. Whether you are revising a specific topic or preparing an entire chapter, this resource provides reliable and syllabus-based guidance for complete success in Science.
Class 9 English Medium Science All Chapters:
4. परमाणु की संरचना
2. पाठगत प्रश्न
पाठगत प्रश्नोत्तर :
Page No. 53:
Q1. केनाल किरणें क्या है ?
उत्तर : केनाल किरणें, विसर्जन नलिका के एनोड से निकलने वाले धनावेशित विकिरणों कि धारा है जब बहुत ही कम दाब पर गैस में से विद्युत धारा प्रवाहित की जाती है | इसकी खोज ई० गोल्डस्टीन ने किया था |
Q2. यदि किसी परमाणु में एक इलेक्ट्रान और एक प्रोट्रोन है, तो इसमें कोई आवेश होगा या नहीं ?
उत्तर : जब किसी परमाणु में धन आवेश और ऋण आवेश बराबर हो तो परमाणु विद्युत रूप से उदासीन होता है | इसलिए इस पर कोई आवेश नहीं होगा |
Page No. 56 :
Q1. परमाणु उदासीन है, इस तथ्य को टॉमसन के मॉडल के आधार पर स्पष्ट कीजिए |
ऊत्तर : टॉमसन के परमाणु मॉडल के अनुसार परमाणु एक धनावेशित गोला है, जिसमें इलेक्ट्रान क्रिसमस केक में लगे सूखे मेवे कि तरह धंसे रहते है | चूँकि इस मॉडल के अनुसार ऋणात्मक और धनात्मक आवेश परिणाम में समान होते हैं | इसलिए परमाणु वैद्युत रूप से उदासीन होते हैं |
Q2. रदरफोर्ड के परमाणु मॉडल के अनुसार, परमाणु के नाभिक में कौन सा अवपरमाणुक कण विद्यमान है ?
उत्तर : रदरफोर्ड के परमाणु मॉडल के अनुसार, परमाणु के नाभिक में धनावेशित अवपरमाणुक कण प्रोट्रोन विद्यमान है |
Q3. तीन कक्षाओं वाले बोर के परमाणु मॉडल का चित्र बनाइए |
उत्तर :
Q4. क्या अल्फा कणों का प्रकीर्णन प्रयोग सोने के अतिरिक्त दूसरी धातु की पन्नी से संभव होगा ?
उत्तर : यदि सोने की बजाय अन्य किसी धातु को सोने की पन्नी जितना यदि पतली चादर बनाई जा सकती है तो परिणाम सोने जैसे ही आ सकते है | परन्तु सोने जितना अघात्वर्ध्य धातु कोई दूसरा नहीं जिसकी इतनी पतली चादर बनाई जा सके |
Page No. 56:
Q1. परमाणु के तीन अवपरमाणुक कणों के नाम लिखें |
उत्तर: परमाणु के तीन अवपरमाणुक कण निम्नलिखित हैं -
(i) इलेक्ट्रान (e- ) - ये ऋण आवेशित कण होते हैं |
(ii) प्रोटॉन (p+) - ये धन आवेशित कण होते हैं |
(iii) न्यूट्रॉन (n) - न्यूट्रॉन पर कोई आवेश नहीं होता है |
Q2. हीलियम परमाणु का परमाणु द्रव्यमान 4u है और उसके नाभिक में दो प्रोट्रोंन होते हैं | इसमें कितने न्यूट्रॉन होंगे ?
उत्तर : हीलियम का द्रव्यमान = 4u
प्रोटॉन की संख्या = 2
परमाणु द्रव्यमान = प्रोटॉन की संख्या + न्यूट्रॉन की संख्या
4 = 2 + न्यूट्रॉन की संख्या
न्यूट्रॉन की संख्या = 4 - 2
= 2
अत: हीलियम में 2 न्यूट्रॉन होंगे !
Page No. 57:
Q1. कार्बन और सोडियम के परमाणुओं के लिए इलेक्ट्रान-वितरण लिखिए |
उत्तर : कार्बन का इलेक्ट्रान-वितरण : 2, 4
सोडियम का इलेक्ट्रोनिक-वितरण : 2, 8, 1
Q2. अगर किसी परमाणु का K और L कोश भरा है, तो उस परमाणु में इलेक्ट्रानों की संख्या क्या होगी ?
उत्तर : यदि किसी परमाणु का K और L कोश भरा है तो उसमें इलेक्ट्रॉन्स की संख्या 2 + 8 = 10 है |
Page No 58:
Q1. क्लोरीन, सल्फर और मैग्नेशियम की परमाणु संख्या से आप इसकी संख्या संयोजकता कैसे प्राप्त करेंगे ?
उत्तर :
(i) क्लोरीन की परमाणु संख्या = 17
इलेक्ट्रॉनिक विन्यास = 2, 8, 7
अत : बाह्य कक्षा में संयोजी इलेक्ट्रान 8 - 7 = 1 है | अत: संयोजकता 1 है |
(ii) सल्फर का परमाणु संख्या = 16
इलेक्ट्रॉनिक विन्यास = 2, 8, 6
अत: बाह्य कक्षा में संयोजी इलेक्ट्रान 8 - 6 = 2 है | अत: संयोजकता 2 है |
(iii) मैग्नेशियम का परमाणु संख्या = 12
इलेक्ट्रॉनिक विन्यास = 2, 8, 2
संयोजी इलेक्ट्रान कि संख्या 2 है | अत: संयोजकता 2 है |
Page No. 59:
Q1. यदि किसी परमाणु में इलेक्ट्रानों की संख्या 8 है और प्रोटॉनों की संख्या भी 8 है तब,
(a) परमाणु की परमाणुक संख्या क्या है ?
(b) परमाणु का क्या आवेश है ?
उत्तर : (a) परमाणु कि परमाणु संख्या = प्रोटॉन की संख्या
= 8
अत: परमाणु संख्या 8 है |
(b) परमाणु का आवेश 0 है क्योंकि धन आवेश (प्रोटॉन की संख्या) = 8 और ऋण आवेश (इलेक्ट्रान की संख्या) = 8 अत: विद्युत रूप से परमाणु उदासीन है | इस पर कोई आवेश नहीं है |
Q2. सारणी 4.1 की सहायता से ऑक्सीजन और सल्फर-परमाणु की द्रव्यमान संख्या ज्ञात कीजिए |
उत्तर :
ऑक्सीजन का द्रव्यमान संख्या = प्रोटॉन की संख्या + न्यूट्रॉन कि संख्या
= 8 + 8 = 16
अत: ऑक्सीजन का द्रव्यमान संख्या 16 है |
सल्फर का द्रव्यमान संख्या = प्रोटॉन की संख्या + न्यूट्रॉन कि संख्या
= 16 + 16
= 32
अत: सल्फर का परमाणु द्रव्यमान = 32 है |
Page No. 60:
Q1. चिन्ह H, D और T के लिए प्रत्येक में पाए जाने वाले तीन अवपरमाणुक कणों को सारणीबद्ध कीजिए |
उत्तर :

Q2. समस्थानिक और समभारिक के किसी एक युग्म का इलेक्ट्रॉनिक विन्यास लिखिए |
उत्तर :
कार्बन के दो समस्थानिकों का इलेक्ट्रॉनिक विन्यास

Topic Lists: