14. प्राकृतिक संसाधन Class 9 Science [LATEST] Solutions अतिरिक्त प्रश्नोतर : लघु उत्तरीय in Hindi - CBSE Study
NCERT Solutions for Class 9 Science are carefully prepared according to the latest CBSE syllabus and NCERT textbooks to help students understand every concept clearly. These solutions cover all important 14. प्राकृतिक संसाधन with detailed explanations and step-by-step answers for better exam preparation. Each अतिरिक्त प्रश्नोतर : लघु उत्तरीय is explained in simple language so that students can easily grasp the fundamentals and improve their academic performance. The study material is designed to support daily homework, revision practice, and final exam preparation for Class 9 students. With accurate answers, concept clarity, and structured content, these NCERT solutions help learners build confidence and score higher marks in their examinations. Whether you are revising a specific topic or preparing an entire chapter, this resource provides reliable and syllabus-based guidance for complete success in Science.
Class 9 English Medium Science All Chapters:
14. प्राकृतिक संसाधन
4. अतिरिक्त प्रश्नोतर : लघु उत्तरीय
अति-लघुत्तरिय प्रश्न:
Q1. मृदा में पाए जाने वाले खनिज पोषक तत्व किस बात पर निर्भर करते हैं ?
उत्तर: उन पत्थरों पर जिससे यह मृदा बनी है क्योंकि किस चट्टान में कितनी खनिज या पोषक तत्व है यह उस चट्टान पर ही निर्भर करता है |
Q2. कौन अधिक तेजी से गर्म होता है भूमि या जल ?
उत्तर: भूमि |
Q3. कौन अधिक तेजी से ठंडा होता हैं भूमि या जल ?
उत्तर: भूमि |
Q4. ओजोन का अणु ऑक्सीजन के अणु से कैसे अलग है ?
उत्तर: त्रि-परमाणुक अणु वाला ओजोन एक विषैला पदार्थ है जबकि द्वि-परमाणुक वाला अणु ऑक्सीजन जीवन दायिनी तत्व है |
Q5. एक मानव निर्मित रासायनिक पदार्थ का नाम बताइए जो ओजोन परत के लिए नुकसान दायक है ?
उत्तर: क्लोरो-फ्लुरों कार्बन (CFCs) |
Q6. ओजोन परत के किस भाग में छिद्र पाया गया है ?
उत्तर: ओजोन में छिद्र अन्टार्टिक महाद्वीप के ऊपर पाया गया है |
Q7. एक वायुमंडलिय परिघटना का नाम बताइए जिसमे कुछ गैसें पृथ्वी के ताप को बाहर जाने से रोकती है ?
उत्तर: ग्रीन हाउस प्रभाव |
Q8. एक प्रमुख ग्रीन हाउस गैस का नाम बताइए |
उत्तर: कार्बन डाइऑक्साइड |
Q9. चार प्रमुख ग्रीन हाउस गैसों की सूची बनाइए |
उत्तर: कार्बन डाइऑक्साइड, मीथेन, कार्बन मोनो ऑक्साइड और नाइट्रस ऑक्साइड |
Q10. दो प्रदूषकों का नाम बताइए जो अम्लीय वर्षा के कारण हैं ?
उत्तर: नाइट्रोजन ऑक्साइड एवं सल्फर ऑक्साइड |
Q11. नाइट्रोजन ऑक्साइड एवं सल्फर ऑक्साइड जैसे प्रदूषकों का मुख्य स्रोत क्या है ?
उत्तर: जीवाश्मी ईंधन जैसे कोयला और पेट्रोलियम |
Q12. किसी स्थान की मृदा की संरचना का मुख्य कारक क्या है ?
उत्तर: वहाँ की मृदा में उपस्थित ह्यूमस की मात्रा |
Q13. ह्यूमस क्या है ?
उत्तर: मृदा के ऊपरी भाग में सड़े-गले जीवों के टुकड़े भी मिले होते हैं, जिसे ह्यूमस (Humus) कहते हैं |
Q14. मृदा निर्माण में सहायक एक जैविक कारक का नाम बताइए ?
उत्तर: लाइकेन |
Q15. मृदा निर्माण में सहायक तीन अजैविक कारक का नाम बताइए ?
उत्तर: तापमान, वायु एवं जल |
Q16. मृदा का कौन सा भाग मृदा को सरंध्र बनाता है ?
उत्तर: ह्यूमस |
Q17. किस मृदा में कौन-सा पौधा होगा यह किन बातों पर निर्भर करता है ?
उत्तर: किस मृदा में कौन-सा पौधा होगा यह निम्न बातों पर निर्भर करता है |
(i) मृदा में पोषक तत्व की मात्रा |
(ii) ह्यूमस की मात्रा |
(iii) तथा मृदा की गहराई |
Q18. मृदा की उर्वरता एवं उसमें स्थित जैव विविधता का होने की अवस्था को क्या कहते है ?
उत्तर: भूमि-प्रदुषण |
Q19. मृदा को स्थानांतरित करने वाले कारकों का नाम लिखिए |
उत्तर: वायु एवं जल |
Q20. मृदा अपरदन का प्रमुख कारण लिखिए |
उत्तर: वनविनाश |
Q21. समुद्री जंतु अपना कवच किस पदार्थ से बनाते है ?
उत्तर: समुद्री जंतु अपना कवच समुद्री जल में घुले कार्बोनेट से बनाते है |
Q22. हरे पेड़ पौधे सूर्य की किरणों की उपस्थिति में कार्बन डाइऑक्साइड को किस पदार्थ में बदलते है ?
उत्तर: ग्लूकोज में |
Q23. धूम कोहरा किसे कहते है ?
उत्तर: सर्दियों में वायु के साथ जल भी संधनित होता है तथा उसके साथ कुछ हाइड्रोकार्बन से बने प्रदूषक भी मिले होते है इसे धूम कोहरा कहते है |
Q24. वायु प्रदुषण किसे कहते है ?
उत्तर: वायु में हानिकारक पदार्थों की वृद्धि वायु प्रदुषण कहलाता है |
Q25. नाइट्रोजन स्थिरीकरण करने वाले बैक्टीरिया वायुमंडलीय नाइट्रोजन को किस पदार्थ में बदलते हैं ?
उत्तर: नाइट्रेट्स तथा नाइट्राईट्स में |
Q26. नाइट्रोजन स्थिरीकरण क्या है ?
उत्तर: नाइट्रोजन का नाइट्रेट्स तथा नाइट्राईट्स में बदलने की प्रक्रिया को नाइट्रोजन स्थिरीकरण कहते है |
Q27. पौधे नाइट्रेट्स तथा नाइट्राईट्स को किस पदार्थ में बदल देते है ?
उत्तर: अमीनो अम्ल में |
Q28. अमीनो अम्ल क्या है ?
उत्तर: अमीनो अम्ल प्रोटीन का एक सूक्ष्मतम रूप है |
Q29. हरे पौधे जंतुओं को ऊर्जा किस रूप में प्रदान करते है ?
उत्तर: ग्लूकोज के रूप में |
Q30. जंतु पौधों से प्राप्त ऊर्जा का उपयोग किस कार्य के लिए करते है ?
उत्तर: जंतु पौधों से प्राप्त ऊर्जा का उपयोग कोशिकीय श्वसन (Cellular Respiration) में करते है, जहाँ ग्लूकोज को कार्बन डाइऑक्साइड में बदला जाता है |
Q31. उस प्रक्रिया का नाम बताइए जिसके द्वारा ऑक्सीजन पुन: वायुमंडल में वापस लौटती है ?
उत्तर: प्रकाश संश्लेषण के द्वारा |
Q32. उस तीन प्रमुख प्रक्रियाओं का नाम बताइए जिसमें ऑक्सीजन का उपयोग होता है ?
उत्तर: श्वसन, दहन तथा नाइट्रोजन के ऑक्साइड निर्माण में |
Q33. भौतिक प्रक्रियाओं द्वारा नाइट्रोजन का स्थिरीकरण कैसे होता है ?
उत्तर: बिजली चमकने के समय वायु में पैदा हुआ उच्च ताप तथा दाब नाइट्रोजन को नाइट्रोजन के ऑक्साइड में बदल देता है | ये ऑक्साइड जल में घुलकर नाइट्रिक तथा नाइट्रस अम्ल बनाते है और वर्षा से साथ मिलकर भूमि पर गिरते है |
Q34. नाइट्रोजन सभी प्रकार के जीवों के लिए एक आवश्यक पोषक है कैसे ?
उत्तर: यह गैस जीवन के लिए आवश्यक बहुत सारे अणुओं का भाग है; जैसे - प्रोटीन, न्युक्लीक अम्ल, डीएनए और आर.एन.ए तथा कुछ विटामिन | नाइट्रोजन दुसरे जैविक यौगिक में भी पाया जाता है; जैसे - एल्केलोइड तथा यूरिया | इसलिए नाइट्रोजन सभी प्रकार के जीवों के लिए एक आवश्यक पोषक है |
Q35. जलवाष्प कैसे बनती हैं ?
उत्तर: जलवाष्प जीवित प्राणियों के क्रिया कलापों और जल के गर्म होने के कारण बनती हैं |
Q36. संवहन धाराएँ कैसे उत्पन्न होती हैं ?
उत्तर: वायु के गर्म होने से संवहन धाराएँ उत्पन्न होती हैं |
Q37. दिन के समय हवा की दिशा किस ओर होती है ?
उत्तर: दिन के समय हवा की दिशा स्थल से समुद्र की ओर होती है |
Q38. पवन का निर्माण कैसे होता हैं ?
उत्तर: स्थल के ऊपर की वायु तेजी से गर्म होकर उठता है जैसे ही ये और ऊपर उठता है वहाँ कम दाब का क्षेत्र बन जाता है और समुद्र के ऊपर की वायु कम दाब वाले क्षेत्र की ओर प्रवाहित हो जाता है | एक क्षेत्र से दुसरे क्षेत्र में वायु की गति पवन का निर्माण करती हैं |
Q39. वायुमंडल के किस गैस का उपयोग पौधे प्रोटीन संश्लेषण के लिए करते हैं |
उत्तर: नाइट्रोजन
Q40. उस एक जैविक क्रिया का नाम बताओं जिसके कारण जलवाष्प की मात्रा वायुमंडल में चली जाती है |
उत्तर: वाष्पोत्सर्जन |
Q41. वायुमंडल में जल की मात्रा किस रूप में पाई जाती है |
उत्तर: जलवाष्प |
Q42. वायु में हानिकारक पदार्थों की वृद्धि को क्या कहते हैं ?
उत्तर: वायु प्रदुषण |
Q43. शरीर के एक भाग से दुसरे भाग में पदार्थों का संवहन किस अवस्था में होता है ?
उत्तर: घुली हुई अवस्था में |
Q44. जलीय जीव श्वास लेने के लिए ऑक्सीजन का उपयोग कहाँ से करते हैं ?
उत्तर: जल में घुली हुई ऑक्सीजन से |
Q45. जीवों में प्रजनन की प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले एक अजैव घटक का नाम बताइए |
उत्तर: तापमान |
Q46. एक जैव कारक का नाम बताइए जो मृदा के निर्माण में सहायक है |
उत्तर: लाइकेन |
Q47. मृदा के उस भाग को क्या कहते है जिसमें सड़े-गले जीवों के टुकड़े भी मिले रहते हैं ?
उत्तर: ह्यूमस |
Q48. किसी स्थान के मृदा के गुण का निर्धारण मृदा के किस कारक के आधार पर क्रिया जाता है ?
उत्तर: ह्यूमस और सूक्ष्मजीव |
Q49. मृदा को संरंध्र बनाने वाले कारक का नाम बताइए |
उत्तर: ह्यूमस |
Q50. किसी क्षेत्र की जैविक विविधता को निर्धारित करने वाले मृदा का महत्वपूर्ण कारक कौन सा है ?
उत्तर: उपरिम्रिदा का गुणवता |
Q51. मृदा को प्रदूषित करने वाले एक पदार्थ का नाम बताओं |
ऊतर: पीडकनाशी , उर्वरक, पोलीथिन |
Q52. एक जैव कारक का नाम बताओं जो मृदा अपरदन को रोकते हैं |
उत्तर: पेड़-पौधे |
Q53. एक शुद्ध जल के स्रोत का नाम बताओं |
उत्तर: भौम-जल |
Q54. उन अजैव कारक का नाम बताओं जो मृदा अपरदन के लिए उत्तरदायी है |
उत्तर:जल तथा वायु |
Q55. उस जैव रासायनिक चक्रण का नाम बताओं जिसमें विभिन्न प्रक्रियाओं के द्वारा ऑक्सीजन का आदान प्रदान होता है |
उत्तर:ऑक्सीजन-चक्र |
लघु-उत्तरीय प्रश्न:
Q1. किस मृदा में कौन-सा पौधा होगा यह मृदा के किस गुण पर निर्भर करता है ?
उत्तर: मृदा के गुण जिसमें किसी पौधा का उगना निर्भर करता है :
(i) मृदा में पोषक तत्व की उपस्थिति |
(ii) उपस्थित ह्यूमस की मात्रा |
(iii) उपस्थित ह्यूमस की गहराई |
Q2. ऊपरीमृदा किसे कहते हैं ?
उत्तर: मृदा की सबसे उपरी परत जिसमें मृदा के कणों के अतिरिक्त ह्यूमस और सजीव स्थित होते हैं उसे ऊपरी मृदा कहते हैं |
Q3. किसी क्षेत्र की ऊपरीमृदा की गुणवता वहाँ किस बात को निर्धारित करती है ?
उत्तर: वहाँ की जैव-विविधता को |
Topic Lists: