14. प्राकृतिक संसाधन Class 9 Science [LATEST] Solutions अभ्यास प्रश्नावली in Hindi - CBSE Study
NCERT Solutions for Class 9 Science are carefully prepared according to the latest CBSE syllabus and NCERT textbooks to help students understand every concept clearly. These solutions cover all important 14. प्राकृतिक संसाधन with detailed explanations and step-by-step answers for better exam preparation. Each अभ्यास प्रश्नावली is explained in simple language so that students can easily grasp the fundamentals and improve their academic performance. The study material is designed to support daily homework, revision practice, and final exam preparation for Class 9 students. With accurate answers, concept clarity, and structured content, these NCERT solutions help learners build confidence and score higher marks in their examinations. Whether you are revising a specific topic or preparing an entire chapter, this resource provides reliable and syllabus-based guidance for complete success in Science.
Class 9 English Medium Science All Chapters:
14. प्राकृतिक संसाधन
3. अभ्यास प्रश्नावली
अभ्यास :
प्रश्न1: जीवन के लिए वायुमंडल क्यों आवश्यक है ?
उत्तर: जीवन के लिए जल निम्न कारणों से आवश्यक है |
(i) यह पृथ्वी को कंबल के समान ढके हुए है |
(ii) वायुमंडल पृथ्वी के औसत तापमान को दिन के समय और यहाँ तक की पूरे वर्षभर लगभग नियत रखता है |
(iii) इस वायुमंडल की की ओजोन परत सूर्य से आने वाली हानिकारक विकिरणों जैसे अल्ट्रावोइलेट से हमारी रक्षा करता है |
प्रश्न2: जीवन के लिए जल क्यों अनिवार्य है ?
उत्तर: जीवन के लिए जल इसलिए अनिवार्य है क्योंकि :
(i) सभी कोशिकीय प्रक्रियाएँ जलीय माध्यम में होती हैं |
(ii) हमारे शरीर या कोशिकाओं में होने वाली सभी प्रक्रियाएँ जल में घुले हुए पदार्थों से पूरी होती है |
(iii) शरीर के एक भाग से दुसरे भाग में पदार्थों का संवहन घुली हुई अवस्था में होता है |
(iv) जीवन के लिए जल एक बहुत ही महत्वपूर्ण संपदा है, प्राणियों को जीवित रहने के लिए अपने शरीर में जल की मात्रा को संतुलित बनाए रखना पड़ता है |
प्रश्न3: जीवित प्राणी मृदा पर कैसे निर्भर हैं ? क्या जल में रहने वाले जीव संपदा के रूप में मृदा पूरी तरह स्वतंत्र हैं ?
उत्तर: जीवित प्राणियों के मृदा पर निर्भर होने के निम्न कारण है :
(i) मृदा एक महत्वपूर्ण संपदा है जो किसी क्षेत्र में जीवन कोई विविधता को निर्धारित करता है |
(ii) मृदा के ऊपरी परत में पाए जाने वाले खनिज जीवों को विभिन्न प्रकार के पालन-पोषण करने वाले तत्व प्रदान करते है |
(iii) मृदा में भी विभिन्न प्रकार के सूक्ष्म-जीवन पाया जाता है जो पूरी तरह अपनी जरुरत की चीजें मृदा से ही प्राप्त करते है |
(iv) सभी हरे पौधें मृदा में ही उगते है जो जंतुओं को भोजन के रूप में ऊर्जा प्रदान करते है |
जल में रहने वाले जीव, संपदा के रूप में मृदा पूरी तरह स्वतंत्र नहीं है |
प्रश्न4: आपने टेलीविज़न पर और समाचार पत्र में मौसम संबंधी रिपोर्ट को देखा होगा | आप क्या सोंचते हैं कि हम मौसम के पूर्वानुमान में सक्षम हैं?
उत्तर: (i) जलवाष्प से भरी हवा उच्च दाब वाले क्षेत्र से कम दाब वाले क्षेत्र में अथवा इसके विपरीत जाती हैं|
(ii) वर्षा का पैटर्न वायु के पैटर्न पर निर्भर करता हैं|
(iii) वायु का दाब कम होने के कारण वर्षा होती हैं|
अतः हम मौसम के पूर्वानुमान में सक्षम हैं|
प्रश्न5: हम जानते हैं कि बहुत सी मानवीय गतिविधियाँ वायु, जल एवं मृदा के प्रदुषण के स्तर को बढ़ा रही हैं| क्या आप सोचते हैं कि इन गतिविधियों को कुछ विशेष क्षेत्रो में सीमित कर देने से प्रदूषण के स्तर को घटाने में सहायता मिलेंगी ?
उत्तर: हाँ| मानवीय क्रियाकलापों के द्वारा हवा, जल, मृदा के प्रदूषण के स्तर को कम किया जा सकता हैं| उर्वरको एवं पीडकनाशियों के स्थान पर खाद का प्रयोग किया जाए तो केंचुए भूमि में ह्यूमस बनाने में मददगार सिद्ध होंगे| मृदा का उपजाऊ बना रहेगा| मृदा का अपरदन रोकने पर जैव विविधता को बनाए रखा जा सकेगा| जलाशयों में अनैच्छिक पदार्थ न मिलाया जाए| जीवाश्म इंधनों के स्थान पर ऊर्जा के वैकल्पिक साधनों का उपयोग किया जाए जैसे सौर ऊर्जा और पवन ऊर्जा|
प्रश्न6: जंगल वायु, मृदा तथा जलीय स्रोत की गुणवत्ता को कैसे प्रभावित करते हैं ?
उत्तर: जंगलो का पर्यावरण संतुलन से घनिष्ठ सम्बन्ध हैं| यें वायु, मृदा और जलीय स्रोतों को प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से प्रभावित करते हैं|
(i)वृक्ष उत्पादक का कार्य करते हैं|वृक्ष प्रकाश - संश्लेषण क्रिया द्वारा कार्बन डाईऑक्साइड का उपयोग करके ऑक्सीजन मुक्त करते हैं| इससे वायुमंडल में CO2 तथा O2 का संतुलन बना रहता हैं|
(ii) वृक्षों का जलचक्र से सीधा संबंध होता हैं | वृक्ष मृदा से जल शोषित करके वाष्पोत्सर्जन क्रिया द्वारा जलवाष्प के रूप में इसे वायुमंडल से मुक्त करते हैं| जहाँ पर जंगल अधिक होते हैं, वहां वर्षा अधिक होती हैं और जहाँ वृक्ष नहीं होते , वर्षा बहुत कम होती हैं| कम वर्षा के कारण जलीय स्रोत प्रभावित एवं प्रदूषित हो जाएंगे| कम वर्षा के कारण वायुमंडल शुष्क हो जायेगा| शुष्क मंडल में वनस्पतियां कम उगती हैं| वनस्पतियों की कमी के कारण प्राणी विविधता में भी कमी पाई जाती हैं|
(iii) वृक्ष मृदा की संरचना प्रभावित करते हैं| वृक्षों से गिरने वाले पत्ते आदि सड़-गलकर ह्यूमस बनाते है| ह्यूमस के कारण मृदा उपजाऊ होती हैं | इसकी जल धारण करने की क्षमता में वृद्धि होती हैं एवं इस मृदा में वायु संचार अच्छा होता हैं| वृक्षों के आभाव में मृदा में ह्यूमस की कमी हो जाती हैं तथा मृदा की जलधारण करने की क्षमता क्षीण हो जाती हैं| शुष्क तथा रेतीली मृदा उपजाऊ नही होती | वृक्ष जल तथा वायु अपरदन को रोकते हैं|
इससे यह स्पष्ट होता हैं कि जंगल (वन या वृक्ष ) वायु,मृदा एवं जलीय स्रोतों की गुणवता को प्रभावित करते हैं|
Topic Lists: