मुख्य बिंदु :
- संविधान एक ऐसे सभी बुनियादी नियमों एवं कानून की किताब जिसके द्वारा किसी देश की सरकार चलायी जाती है संविधान कहलाता है | इसका पालन सरकार एवं नागरिकों दोनों को करना होता है |
- रंगभेद की नीति नस्ली भेदभाव पर आधारित उस व्यवस्था को कहते हैं जो विशिष्ट तौर पर दक्षिणी अफ्रीका में 1948 से 1994 के बीच चलाई गई थी |
- समय-समय पर संविधान में जो परिवर्तन लाया जाता है उसे संविधान-संशोधन कहते हैं |
- संविधान सभा की पहली बैठक 9 दिसंबर 1946 हुई |
- संविधान निर्माण के 2 वर्ष 11 महीने 28 दिन लगे थे |
- संविधान लिखने वाली सभा में 299 सदस्य थे |
- संविधान सभा के अध्यक्ष डॉ0 राजेंद्र प्रसाद थे |
- प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉ0 भीम राव अम्बेडकर थे |
- पंथ-निरपेक्षता या धर्म-निरपेक्षता वह विचारधारा है जिसके अंतर्गत धर्म या पंथ के आधार पर कोई राज्य किसी भी अपने नागरिक को विशेष अधिकार नहीं देती |
- भारत एक धर्म निरपेक्ष राज्य है | भारतीय संविधान के अनुसार यहाँ किसी भी धर्म, पंथ, जाती या जन-समूह कोई कोई विशेष अधिकार प्राप्त नहीं है |
- भारतीय संविधान में शासन चलाने के लिए दो प्रकार की सरकारों की व्यवस्था है एक केन्द्रीय सरकार और दूसरी राज्य सरकारें जो मिलकर भारत संघ का निर्माण करती हैं | इस प्रकार की व्यवस्था को संघीय सरकार कहते हैं |
- भारतीय संविधान की वह सिद्धांत जो केंद्र और राज्य सरकारों के लिए पथ-प्रदर्शन का कार्य करते हैं | राज्य के नीति निर्देशक सिद्धांत कहलाते हैं |
- जनप्रतिनिधियों की वह सभा जो संविधान लिखने का काम करती है संविधान सभा कहलाती है |
- संविधान की शुरुआत बुनियादी मूल्यों की एक छोटी-सी उदेश्यिका के साथ होती है जिसमें संविधान के उदेश्य लिखे होते हैं | इसे ही संविधान की प्रस्तावना या उदेश्यिका कहते हैं |