महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर:-
प्रश्न 1: नेल्सन मंडेला पर किस आधार पर मुकदमा चलाया गया और वह कितने वर्ष तक जेल में रहे ?
उत्तर: नेल्सन मंडेला पर देशद्रोह के आधार पर मुकदमा चलाया गया और वह 28 वर्ष तक जेल में रहे |
प्रश्न 2: रंगभेद क्या हैं?
उत्तर: रंगभेद नस्ली भेदभाव पर आधारित उस व्यवस्था का नाम हैं जो दक्षिण अफ्रीका में विशिस्ट तौर पर चलाई जाती हैं|
प्रश्न 3: सविधान क्या होता हैं?
उत्तर: संविधान लिखित नियमो का संग्रह हैं जिसके अनुसार सरकार का निर्माण होता हैं तथा नागरिकों और सरकार के मध्य संबंध निश्चित होते हैं|
प्रश्न 4: संविधान सभा क्या होती हैं?
उत्तर: चुने हुए जनप्रतिनिधियों की जो सभा संविधान नामक विशाल दस्तावेजों को लिखने का कार्य करती हैं, उसे संविधान सभा कहते हैं|
प्रश्न 5: भारतीय संविधान कब पूरा हुआ और इसे कब लागू किया गया?
उत्तर: भारतीय संविधान 26 नवंबर 1949 को पूरा हुआ और इसे 26जनवरी 1950 को लागू किया गया|
प्रश्न 6: संविधान सभा के अध्यक्ष कौन थे?
उत्तर: डा0. राजेन्द्र प्रसाद|
प्रश्न 7: संविधान सभा के प्रारूप कमेटी के अध्यक्ष कौन थे ?
उत्तर: डा0. भीमराव अम्बेडकर |
प्रश्न 8: गणराज्य से क्या अभिप्राय हैं ?
उत्तर: गणराज्य में शासन का प्रमुख लोगो स्वर चुना हुआ व्यक्ति होता हैं न कि किसी वंश परंपरा या राज खानदान का|
प्रश्न 9: संविधान संशोधन से क्या अभिप्राय है?
उत्तर: देश की सर्वोच्च विधायी संस्था (संसद) द्वारा देश के संविधान में किया जाने वाला परिवर्तन संविधान संसोधन कहलाता हैं|
प्रश्न 10: भारत के संविधान की उद्देशिका की एक मुख्य विशेषता का उल्लेख कीजिए|
उतर: संविधान भारत को एक प्रभुत्वसंपन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष और लोकतंत्रात्मक गणराज्य बने के लिए दृढप्रतिज्ञ हैं|
प्रश्न 11: रंगभेद की नीति के अंतर्गत अश्वेतों पर क्या - क्या प्रतिबंध थे?
उत्तर: (i) गोरो की बस्तियों में बसने की इजाजत नहीं थी| परमिट होने पर ही वहाँ काम करने जा सकते हैं|
(ii) काले लोग गोरों के लिए आरक्षित स्थानों पर नहीं जा सकते थे| इसमें गोरों के गिरजाघर भी सम्मिलित थे |
(iii) अश्वेतों को संगठन बनाने और इस भेदभावपूर्ण व्यवहार का विरोध करने का भी अधिकार था|
प्रश्न 12: संविधान के कार्य लिखिए?
उत्तर: संविधान के निम्नलिखित कार्य हैं:-
(i) देश के लोगो के बीच विश्वास और सहयोग विकसित करना|
(ii) सरकार का गठन कैसे करना हैं और किसे निर्णय लेने का अधिकार होगा |
(iii) सरकार के अधिकारों की सीमा निश्चित करता हैं तथा नागरिको के अधिकारों का वर्णन करता हैं|
(iv) अच्छे समाज के गठन के लिए लोगो की आकांक्षाओ को व्यक्त करता हैं|
प्रश्न 13: गाँधी जी किस प्रकार का संविधान चाहते थे?
उत्तर: गाँधी जि निम्न प्रकार का संविधान चाहते थे :-
(i) गुलामी और अधीनता से मुक्त करने वाला|
(ii) उछ वर्ग और निम्न वर्ग न रहना|
(iii) आपसी मेलजोल, छुआछूत का अन्त, शराब व नशीली वस्तुओ का प्रयोग न होना|
(iv) गरीब व्यक्ति की देश को बनाने में भागीदारी होना|
(v) स्त्री-पुरुष को समान अधिकार|
प्रश्न 14: हम भारतीय संविधान को क्यों मानते हैं?
उत्तर: भारतीय संविधान को मानने के निम्नलिखित कारण हैं:-
(i) किसी भी बड़े सामाजिक समूह या राजनैतिक दल द्वारा संविधान की वैधता पर प्रशन नहीं उठाया गया हैं|
(ii) संविधान सभा भारत के लोगो का ही प्रतिनिधित्व कर रही थी| इसमें सभी भौगोलिक क्षेत्रो, समूहों, जाति, वर्ग, धर्म और पेशो का प्रतिनिधित्व था| उस समय सार्वभौमिक व्यसक मताधिकार नहीं था इसलिए संविधान सभा का चुनाव देश की जनता प्रत्यक्ष रूप से नही कर सकती थी| अतः उसका चुनाव मुख्य रूप से प्रांतीय असेंबलीयों के सदस्यों द्वारा किया गया|
(iii) इस सभा में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य का प्रभुत्व था जिसने राष्टीय आन्दोलन की अगुवाई की थी|
(iv) संविधान सभा का कार्य काफी व्यवस्थित, खुला और सर्वसम्मिति बनाने के प्रयास पर अधारित था| यह इसको पवित्रता और वैधता प्रदान करता हैं|
प्रश्न 15: संविधान किसे कहते है ?
उत्तर: एक ऐसे सभी बुनियादी नियमों एवं कानून की किताब जिसके द्वारा किसी देश की सरकार चलायी जाती है संविधान कहलाता है | इसका पालन सरकार एवं नागरिकों दोनों को करना होता है |
प्रश्न 16: रंगभेद की निति से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर: रंगभेद की नीति नस्ली भेदभाव पर आधारित उस व्यवस्था को कहते हैं जो विशिष्ट तौर पर दक्षिणी अफ्रीका में 1948 से 1994 के बीच चलाई गई थी |
प्रश्न 17: संविधान-संशोधन से आप क्या समझते है ?
उत्तर: समय-समय पर संविधान में जो परिवर्तन लाया जाता है उसे संविधान-संशोधन कहते हैं |
प्रश्न 18: पंथ-निरपेक्षता या धर्म-निरपेक्षता से आपका क्या तात्पर्य है ?
उत्तर: पंथ-निरपेक्षता या धर्म-निरपेक्षता वह विचारधारा है जिसके अंतर्गत धर्म या पंथ के आधार पर कोई राज्य किसी भी अपने नागरिक को विशेष अधिकार नहीं देती |
प्रश्न 19: भारत एक धर्म निरपेक्ष राज्य है | कैसे ?
उत्तर: भारत एक धर्म निरपेक्ष राज्य है | भारतीय संविधान के अनुसार यहाँ किसी भी धर्म, पंथ, जाती या जन-समूह कोई कोई विशेष अधिकार प्राप्त नहीं है |
(i) सबको पूर्ण धार्मिक स्वतंत्रता और समानता प्रदान की गई है |
(ii) कोई व्यक्ति अपनी इच्छानुसार किसी भी समय पंथ बदलकर दुसरे पंथ में जा सकता है |
(iii) कोई भी पंथ अपना धर्म स्थल, पूजा स्थल स्वतंत्र रूप से बना सकता है और उसे किसी भी तरह उपासना करने की स्वतंत्रता है |
(iv) सरकारी नौकरियाँ योग्यता के अनुसार दी जाती है उसमें धर्म या पंथ का कोई भेदभाव नहीं है |
प्रश्न 20: भारतीय संविधान की प्रस्तावना में कौन से चार मुख्य आदर्श दिए गए हैं ?
उत्तर: जिस प्रकार हर पुस्तक से पहले भूमिका लिखी होती है | उसी प्रकार हर संविधान में शुरू होने से पहले प्रस्तावना होता है | इससे पता चलता है कि संविधान के निर्माता क्या चाहते हैं या उनके द्वारा बनाये गए इस संविधान का क्या उदेश्य है |
भारतीय संविधान के आरम्भ में दी गयी प्रस्तावना में राज्य के उदेश्यों और आदर्शों पर प्रकाश डाला गया है | इसके चार प्रमुख आदर्श इस प्रकार है :
(i) भारत को एक सार्वभौमिक या प्रभुत्व संपन्न समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष लोकतांत्रिक गणराज्य बनाना |
(ii) यहाँ समाजिक, आर्थिक एवं राजनितिक न्याय स्थापित करना |
(iii) विचार अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता प्रदान करना |
(iv) प्रतिष्ठा और अवसर की क्षमता प्रदान करना |
प्रश्न 21: हमें संविधान की आवश्यकता क्यों है ?
अथवा
प्रश्न: संविधान के द्वारा ही किसी लोकतांत्रिक देश की सरकार का निर्माण होता है | कोई तीन विन्दु देकर स्पष्ट कीजिए कि हमें संविधान की आवश्यकता क्यों है ?
उत्तर:
(i) सरकार के विभिन्न अंगों में संविधान के कारण मतभेद नहीं होते हैं | यदि मतभेद होते भी है तो उसे संविधान के अनुसार सुलझा लिया जाता है |
(ii) सरकार अपनी शक्तियों का दुरूपयोग नहीं कर सकती है |
(iii) नागरिकों के मौलिक अधिकारों की रक्षा संविधान के द्वारा ही होता है |
प्रश्न 22: भारतीय संविधान एक जीवंत दस्तावेज है ? स्पष्ट कीजिए |
अथवा
प्रश्न: भारतीय संविधान एक जीवित आलेख है | कैसे ?
उत्तर: भारतीय संविधान एक जीवंत दस्तावेज है क्योंकि इसमें समय की गति को देखते हुए इसके कुछ भागों को बदलने की प्रक्रिया है | हम जब चाहे अपने संविधान को बदल सकते है इसमें संसोधन कर सकते है | यही कारण है कि इसे एक जीवंत दस्तावेज कहा है |
प्रश्न 23: हम जब चाहे अपने संविधान को बदल सकते हैं | इस प्रक्रिया को क्या कहते है ?
उत्तर: संविधान-संशोधन |
प्रश्न 24: उन तीन प्रक्रियाओं का वर्णन करो जिससे संविधान में संशोधन होता है ?
उत्तर:
(i) संसद में उपस्थित मतदान करने वाले सदस्यों के साधारण बहुमत से प्रस्ताव पास कर राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के पश्चात् संविधान में संशोधन किया जा सकता है |
(ii) मतदान करने वाले दो तिहाई सदस्यों का बहुमत प्राप्त हो तथा राष्ट्रपति के हस्ताक्षर से संशोशन किया जा सकता है |
(iii) मतदान करने वाले दो तिहाई सदस्यों का बहुमत के अलावा कुल राज्यों की 50 प्रतिशत विधायिकाओं का बहुमत से संशोधन किया जा सकता है |
प्रश्न 25: संघीय सरकार से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर: भारतीय संविधान में शासन चलाने के लिए दो प्रकार की सरकारों की व्यवस्था है एक केन्द्रीय सरकार और दूसरी राज्य सरकारें जो मिलकर भारत संघ का निर्माण करती हैं | इस प्रकार की व्यवस्था को संघीय सरकार कहते हैं |
प्रश्न 26: राज्य के नीति निर्देशक सिद्धांत से आप क्या समझते हैं |
उत्तर: भारतीय संविधान की वह सिद्धांत जो केंद्र और राज्य सरकारों के लिए पथ-प्रदर्शन का कार्य करते हैं | राज्य के नीति निर्देशक सिद्धांत कहलाते हैं |
प्रश्न 27: संविधान-सभा क्या है ?
उत्तर: जनप्रतिनिधियों की वह सभा जो संविधान लिखने का काम करती है संविधान सभा कहलाती है |
प्रश्न 28: संविधान की प्रस्तावना या उदेश्यिका के आप क्या समझते हैं ?
उत्तर: संविधान की शुरुआत बुनियादी मूल्यों की एक छोटी-सी उदेश्यिका के साथ होती है जिसमें संविधान के उदेश्य लिखे होते हैं | इसे ही संविधान की प्रस्तावना या उदेश्यिका कहते हैं |
प्रश्न 29: संविधान सभा की पहली बैठक कब हुई ?
उत्तर: 9 दिसंबर 1946 को |
प्रश्न 30: संविधान निर्माण के कितने दिन लगे थे ?
उत्तर: 2 वर्ष 11 महीने 28 दिन लगे थे |
प्रश्न 31: संविधान लिखने वाली सभा में कितने सदस्य थे ?
उत्तर: 299 सदस्य थे |
प्रश्न 32: संविधान सभा के अध्यक्ष कौन थे ?
उत्तर: डॉ0 राजेंद्र प्रसाद |
प्रश्न 33: प्रारूप समिति के अध्यक्ष कौन थे ?
उत्तर: डॉ0 भीम राव अम्बेडकर |
प्रश्न 34: संविधान सभा को मिनी भारत (लघु भारत) क्यों कहा जाता है ?
उत्तर: संविधान सभा में भारत के सभी धर्मों तथा सभी समाज के लोगों को प्रतिनिधित्व दिया गया था | यही कारण है कि संविधान सभा को लघु भारत कहा जाता है |