6. किसान और काश्तकार Class 9 History [LATEST] Solutions महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर in Hindi - CBSE Study
NCERT Solutions for Class 9 History are carefully prepared according to the latest CBSE syllabus and NCERT textbooks to help students understand every concept clearly. These solutions cover all important 6. किसान और काश्तकार with detailed explanations and step-by-step answers for better exam preparation. Each महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर is explained in simple language so that students can easily grasp the fundamentals and improve their academic performance. The study material is designed to support daily homework, revision practice, and final exam preparation for Class 9 students. With accurate answers, concept clarity, and structured content, these NCERT solutions help learners build confidence and score higher marks in their examinations. Whether you are revising a specific topic or preparing an entire chapter, this resource provides reliable and syllabus-based guidance for complete success in History.
Class 9 English Medium History All Chapters:
6. किसान और काश्तकार
3. महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर
6. किसान और काश्तकार
प्रश्न : अमेरिका में आए गेंहूँ की खेती में उछाल और बाद में पर्यावरणीय संकट से हम क्या सबक ले सकते है ?
उत्तर : हमें पारिस्थितिक संतुलन का आदर करना चाहिए । हमें वनों को अंधाधुंध काटकर अधिकतम भूमि पर कृषि नहीं करनी चाहिए। सूखें एवं उचित तापमान के लिए हमें पर्यावरण की सूरक्षा करनी चाहिए।
प्रश्न : इंग्लैन्ड में औद्योगिक क्रांति ने किस प्रकार कृषि को प्रभावित किया ?
उत्तर : इंग्लैन्ड में औद्योगिक क्रांति ने निम्न प्रकार से कृषि को प्रभावित किया।
1. औद्योगिक क्रांति ने कृषि के तकनिक को ही बदल दिया, नये कृषि उपकरणों का अविष्कार हुआ।
2. कृषि उत्पाद में बढोतरी हुई ।
3. औद्योगिक क्रांति के विकास के साथ साथ उद्योंगों पर अधारित कृषि को बढावा मिला।
प्रश्न : इंग्लैण्ड के किसान थ्रेशिंग मशीनों का विरोध क्यों कर रहें थे ?
उत्तर : इंग्लैण्ड के किसान थ्रेशिंग मशीनों का विरोध करने के निम्न कारण थे।
1. गरीब किसान समझते थे कि ये मशीनें उनकी जीविका को कम कर देंगी।
2. वे समझते थे कि बडे़ किसान और जमींदार बाडाबंदी आंदोलन को और बढ़ावा देंगें |
3. आम जनता कई हिस्सों में बंट गए इन्हें अपने रोजगार के लिए संघर्ष करना पड़ रहा था।
प्रश्न : कैप्टन स्विंग कौन था ?
उत्तर : कैप्टन स्विंग एक काल्पनिक नाम था जो सर्वहारा वर्ग ;थ्रेशिंग मशीनों के विरोधीयों द्ध का प्रतिनिधित्व करता था । कैप्टन स्विंग के नाम से डरावने पत्र लिखें जाते थे जिसके द्वारा धनी या जमींदार लोगों को थ्रेशिंग मशीनों के विरोध में धमकियॉ दी जाती थी ।
प्रश्न : किन कारणों से इंग्लैण्ड में कृषि उत्पादों की मॉग बढ गई ?
उत्तर : इंग्लैण्ड में कृषि उत्पादों की मॉग बढने के तीन कारण थे ।
1. बढ़ती जनसंख्या ।
2. शहरीकरण ।
3. फ्रांस से युद्ध ।
4. औद्योगिक क्रांति
प्रश्न : इंग्लैण्ड में बाडाबंदी क्यों आवश्यक हो गई ? कोई दो कारण दीजिए।
उत्तर :
1. भूमि पर लंबी अवधि के निवेश के कारण ।
2. धनी किसानों को अपने नियंत्रण की भूमि को विकसीत करने के लिए बाडाबंदी आवश्यक थी ।
प्रश्न : कृषि क्रांति सबसे पहले किस देश में हुई ?
उत्तर : इंग्लैण्ड में ।
प्रश्न : इंग्लैण्ड में हुए बाडाबंदी आंदोलन को बढावा देने वाले कारक क्या थें ?
उत्तर : इंग्लैण्ड में हुए बाडाबंदी आंदोलन को बढावा देने वाले कारक निम्न थें।
1. बढती जनसंख्या और अनाजों की बढती मॉग ।
2. कृषि उत्पादों की उच्ची कीमते ।
3. भूमि पर लंबी अवधि के निवेश करने के लिए।
4. धनी किसानों को अपने नियंत्रण की भूमि को विकसीत करने के लिए।
प्रश्न : इंग्लैण्ड में हुए बाडाबंदी आंदोलन से क्या हानियॉ हुई ?
उत्तर : इंग्लैण्ड में हुए बाडाबंदी आंदोलन से निम्न हानियॉ हुई।
1. मुक्त भूमि समाप्त हो गई ।
2. छोटे किसानों ने अपनी भूमि बडें किसानों को बेंच दी।
3. बडी संख्या में गरीब गॉव छोड गए।
4. इन्हें स्वयं रोजगार के लिए संघर्ष करना पडा।
प्रश्न : अमेरिका में आए गेंहूँ की खेती में उछाल और बाद में किस प्रकार पर्यावरणीय संकट उत्पन्न हुए ?
उत्तर : ग्रेट प्लेन में गेंहूँ की खेती के विस्तार पे कई समस्याएँ उत्पन्न हुए।
1. 1930 के दशक में घूल भरी आँधी ने दक्षिणी मैदानों का अपरदन कर दिया ।
2. काले बर्फिले तूफान अक्सर चलने लगे।
3. जैसे ही धूल भरी आँधी चलती थी लोग अंधे हो जाते थे और जानवर दम घुटकर मर जाते थे।
प्रश्न : अंग्रेज अफीम की खेती के लिए भारतीय किसानों पर क्यों दबाव डाल रहे थे ?
उत्तर : अंग्रेज अफीम की खेती के लिए भारतीय किसानों पर इसलिए दबाव डाल रहे थे क्योंकि अफीम के बजार का विस्तार चीन तक हो गया था । बंगाल पर अधिकार कर लेने के बाद अंग्रेजों ने अफीम की खेती करने का तो निश्चय ही कर लिया था ।
Topic Lists: